पुणे में हाइवे पर आपस में भिड़ी एसटी बसें, दो की मौत, 64 घायल

पुणे-सोलापुर राजमार्ग पर राज्य परिवहन की दो बसें आपस में टकरा गईं, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और 64 घायल हो गए. घटना आज यानी मंगलवार सुबह की है.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

aajtak.in

  • पुणे,
  • 29 अक्टूबर 2024,
  • अपडेटेड 2:34 PM IST

महाराष्ट्र में पुणे-सोलापुर राजमार्ग पर राज्य परिवहन की दो बसें आपस में टकरा गईं, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और 64 घायल हो गए. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी है. एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना सोमवार शाम करीब पांच बजे पुणे जिले के वरवंड गांव के पास हुई.

पुलिस निरीक्षक नारायण देशमुख ने कहा कि महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की पुणे जाने वाली बस सोलापुर की ओर जा रही एक बस से टकरा गई. उन्होंने कहा, 'पुणे जाने वाली बस के सामने अचानक एक दोपहिया वाहन आ गया और जब सवार से बचने के लिए वाहन मुड़ा तो वह डिवाइडर से कूद गया और विपरीत दिशा से आ रही बस से टकरा गया.'

Advertisement

अधिकारी ने बताया कि बसों में 110 से अधिक यात्री सवार थे. उन्होंने कहा,'दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, और दोनों बसों में सवार 64 अन्य लोग घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया.'अधिकारी ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और घटना की जांच की जा रही है.

बता दें कि बीते दिनों पुणे से कई सड़क हादसे सामने आए जिसमें चर्चित पोर्श कार दुर्घटना एक है. 19 मई को एक पोर्श कार हादसे में दो सॉफ्टवेयर इंजीनियर अनीश अवधिया और अश्विनी कोष्टा की मौत हो गई थी. इस दौरान जो युवक कार चला रहा था, वो नाबालिग था. कथित तौर पर नाबालिग आरोपी नशे की हालत में था और काफी स्पीड से पोर्श कार चला रहा था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement