सतारा लोकसभा सीट: उदयनराजे लगाएंगे जीत की हैट्रिक या शिवसेना को मिलेगा मौका?

Satara Lok Sabha Seat 2019 लोकसभा चुनाव के लिए सतारा सीट से कुल 9 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. महाराष्ट्र की कुल14 लोकसभा सीटों पर तीसरे चरण में मतदान होगा. जिसमें सतारा सीट पर 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो इंडिया टुडे आर्काइव) प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो इंडिया टुडे आर्काइव)

सना जैदी

  • नई दिल्ली,
  • 17 अप्रैल 2019,
  • अपडेटेड 5:02 PM IST

महाराष्ट्र की सतारा लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में मतदान होगा. 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए सतारा सीट से कुल 9 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे हैं, जिसमें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने अपने मौजूदा सांसद उदयनराजे प्रतापसिंह भोंसले पर ही दांव खेला है. जबकि शिवसेना ने नरेंद्र अनसैब पाटिल को अपना उम्मीदवार बनाया है.

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की ओर से आनंद राम थेरावडे चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि वंचित बहुजन आघाडी की ओर से शाहदेव केरप्पा अइवाले चुनाव मैदान में उतरे हैं. इनके अलावा चार निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव लड़ रहे हैं. बता दें कि महाराष्ट्र की कुल 48 सीटों पर शिवसेना-बीजेपी का गठबंधन है, जिसमें 23 सीटों पर शिवसेना और 25 सीटों पर बीजेपी चुनाव लड़ रही है. महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के चार चरण में मतदान होगा जबकि 23 मई को नतीजे आएंगे.

Advertisement

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में महाराष्ट्र की 14 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे. जिसमें जलगांव, रावेर, जलना, औरंगाबाद, रायगढ़, पुणे, बारामति, अहमदनगर, माढा, सांगली, सतारा, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर और हातकणंगले सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान होगा.  

सतारा सीट का सियासी समीकरण

2014 में सतारा लोकसभा सीट से शिवाजी महाराज के 13वें वंशज उदयनराजे भोंसले चुनाव जीतकर सांसद बने. उदयनराजे महाराष्ट्र की बीजेपी सरकार में कभी मंत्री रहे लेकिन बाद में एनसीपी के टिकट पर सतारा लोकसभा सीट से चुनाव लड़े और जीत हासिल की. इस सीट पर उदयनराजे का जलवा है, 2009 के चुनाव में एनसीपी के उदयनराजे प्रतापसिंह भोंसले को 5,32,583 वोट मिले थे. उन्होंने शिवसेना के पुरुषोत्तम जाधव को हराया था.

2014 के चुनाव में देश भर में मोदी लहर के बावजूद भी सतारा सीट से एनसीपी के उदयनराजे ने जीत हासिल की और सांसद बने. मोदी लहर में भी उन्हें 5,22,531 वोट मिले, जबकि दूसरे नंबर पर रहे निर्दलीय पुरुषोत्तम जाधव को 1,55,937 ही वोट मिले थे. बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनाव में भी राज्य में बीजेपी और शिवसेना का गठबंधन था जिसमें 26 सीटों पर बीजेपी और जबकि 22 सीटों पर शिवसेना ने चुनाव लड़ा था.

Advertisement
व‍िधानसभा सीटों का म‍िजाज

सतारा लोकसभा सीट के विधानसभा की 6 सीटें आती हैं, यहां की विधानसभा सीटों का मिजाज पूरी तरह से एनसीपी-कांग्रेस गठबंधन के पक्ष में है. विधानसभा सीट वई, कोरेगांव, कराड उत्तर और सतारा पर एनसीपी, कराड दक्षिण में कांग्रेस और पाटन में शिवसेना का कब्जा है.

चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement