'पाकिस्तान जिंदाबाद है, तुम्हें जो करना है करो...' पुणे के अमन मुल्ला का वीडियो वायरल

पुणे में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने शहर में विवाद खड़ा कर दिया. वीडियो में एक युवक कथित तौर पर 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाते दिखाई दिया, जिसके बाद स्थानीय संगठनों में आक्रोश फैल गया. मामले की शिकायत पार्वती पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे 10 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया.

Advertisement
पुणे के युवक का वीडियो वायरल (Photo: itg) पुणे के युवक का वीडियो वायरल (Photo: itg)

aajtak.in

  • पुणे,
  • 09 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:07 PM IST

महाराष्ट्र के पुणे शहर में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. वीडियो में एक युवक कथित रूप से 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाते हुए दिखाई दे रहा है. वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय संगठनों में आक्रोश फैल गया और मामले की शिकायत पुलिस से की गई. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement

अमन मजबूर मुल्ला ने लगाए 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे

यह मामला पुणे के पार्वती पुलिस स्टेशन क्षेत्र से जुड़ा बताया जा रहा है. पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान 20 वर्षीय अमन मजबूर मुल्ला के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि एक व्हाट्सएप ग्रुप में आरोपी का एक वीडियो वायरल हुआ था. इस ग्रुप में शामिल सखल हिंदू समाज के कार्यकर्ताओं ने वीडियो देखने के बाद कड़ी आपत्ति जताई और पुलिस से कार्रवाई की मांग की.

'पाकिस्तान जिंदाबाद ही है, तुम्हें जो करना है कर लो'

वायरल वीडियो में दो लोगों के बीच बातचीत होती दिखाई देती है. बताया जा रहा है कि उस दौरान आरोपी पर्वती दर्शन क्षेत्र में काम कर रहा था. वीडियो में सामने मौजूद व्यक्ति आरोपी से “पाकिस्तान मुर्दाबाद” का नारा लगाने को कहता है, लेकिन युवक इसके बजाय 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाता हुआ नजर आता है. इतना ही नहीं, वह सामने वाले से यह भी कहता है कि 'पाकिस्तान जिंदाबाद ही है, तुम्हें जो करना है कर लो.'

Advertisement

आरोपी अमन मुल्ला के खिलाफ मामला दर्ज

वीडियो के वायरल होने के बाद सखल हिंदू समाज के कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और बड़ी संख्या में पार्वती पुलिस स्टेशन के बाहर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की. विरोध बढ़ने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की.

पुलिस ने जांच के बाद आरोपी अमन मुल्ला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 192, 197 और 196(1) के तहत मामला दर्ज किया. इसके बाद उसे देर रात गिरफ्तार कर लिया गया. शनिवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां सुनवाई के बाद कोर्ट ने उसे 10 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजने का आदेश दिया.

 Input: आदित्य दीपक भंवर

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement