ज्वेलरी शॉप के मालिक का ग्राहक से फर्जीवाड़ा, DRI का डर दिखाकर हड़प लिया 2 करोड़ का सोना

महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एक ज्वलेरी शॉप ने आभूषण बनाने के नाम पर एक ग्राहक को 2 करोड़ रुपये का चूना लगा दिया. दरअसल जब पीड़ित ने उसे तीन किलो सोना आभूषण निर्माण के लिए दिया तो उसने कहा कि डीआरआई का छापा पड़ा और वो ले गए. बाद में ग्राहक को पता चला कि ऐसा कोई छापा नहीं पड़ा था. अब वो अपना सोना वापस चाहता है.

Advertisement

aajtak.in

  • नवी मुंबई,
  • 23 जनवरी 2024,
  • अपडेटेड 1:13 PM IST

महाराष्ट्र के नवी मुंबई में ग्राहक से ठगी करने के मामले में पुलिस ने एक ज्वेलरी शॉप के मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया है. पुलिस ने बताया कि नवी मुंबई में एक जौहरी से 1.9 करोड़ रुपये के सोने की धोखाधड़ी करने के आरोप में आभूषण दुकान के मालिक के खिलाफ यह मामला दर्ज किया गया है.

एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर, पुलिस ने सोमवार को मुंबई के झावेरी बाजार में आभूषण की दुकान के मालिक रंजीत सिंह भवर सिंह सिसौदिया के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 406 (आपराधिक विश्वासघात) के तहत मामला दर्ज किया है. 

Advertisement

शिकायतकर्ता जौहरी ने आरोप लगाया है कि उसने पिछले साल अक्टूबर में आभूषण बनाने के लिए सिसोदिया को 1.9 करोड़ रुपये का 3.8 किलोग्राम सोना दिया था. उन्होंने बताया कि आरोपी ने बाद में दावा किया कि राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने उसकी दुकान पर छापा मारा था और वो सब ले गए थे.

अधिकारी ने कहा, शिकायतकर्ता ने पूछताछ की तो उसे पता चला कि ऐसी कोई छापेमारी नहीं हुई थी. जब शिकायतकर्ता ने सिसौदिया से अपना सोना वापस करने के लिए कहा, तो उन्होंने उसे गोलमोल जवाब दिया, जिसके बाद उसने पुलिस से संपर्क करने का फैसला किया, उन्होंने कहा कि मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement