ताला तोड़ा, फ्लैट में घुसे और पार कर दिया 36 लाख का माल... पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा

नवी मुंबई के कलंबोली इलाके में एक फ्लैट में सेंधमारी कर करीब 36 लाख के जेवरात चोरी हो गए थे. इस मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने अरेस्ट किया है. क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए ठाणे के दाईघर गांव से तीनों को पकड़ा और उनके पास से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है.

Advertisement
फ्लैट से 36 लाख की चोरी. (Photo: Representational) फ्लैट से 36 लाख की चोरी. (Photo: Representational)

aajtak.in

  • ठाणे,
  • 14 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:09 PM IST

महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एक फ्लैट में सेंध लगाकर जेवरात और कैश सहित करीब 36 लाख की चोरी हो गई थी. इस मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की. पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े तीन आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया है. उनके पास से सामान भी बरामद हो गया है. अब आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Advertisement

एजेंसी के अनुसार, यह वारदात 9 मार्च की शाम नवी मुंबई के कलंबोली इलाके में एक आवासीय बिल्डिंग में हुई थी. आरोपियों ने मौका देखकर एक फ्लैट का ताला तोड़ दिया और घर के अंदर घुस गए. इसके बाद उन्होंने घर में रखे जेवरात और नकदी समेत करीब 36 लाख के सामान पर हाथ साफ कर दिया और मौके से फरार हो गए.

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की. नवी मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की. इसके साथ ही संदिग्ध लोगों की गतिविधियों पर भी नजर रखी गई.

यह भी पढ़ें: ट्रकों से लोहा चोरी कर बेचते थे चालक, कबाड़ी के गोदाम से 10 लाख का माल बरामद, 6 आरोपी गिरफ्तार

Advertisement

जांच के दौरान पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर टीम ने आरोपियों की पहचान कर ली. इसके बाद क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए 10 मार्च को तीनों आरोपियों को ठाणे के दाईघर गांव से अरेस्ट कर लिया.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 25 वर्षीय पवन रोहिदास जाधव, 22 वर्षीय सुमित रोहिदास जाधव और 23 वर्षीय शिवाजी जगन राठोड़ के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी के समय आरोपियों के पास से चोरी किया गया सोने-चांदी का सामान और कैश भी बरामद कर लिया गया है.

पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ चोरी और घर में सेंधमारी का मामला दर्ज किया गया है. फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उन्होंने इससे पहले भी कहीं इसी तरह की वारदात को अंजाम दिया है या नहीं. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस चोरी में कोई और व्यक्ति शामिल तो नहीं था. अधिकारियों के मुताबिक, आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement