'शाम 4 बजे होगा ब्लास्ट...', मुंबई के नायर अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी, मौके पर पहुंचा बॉम्ब स्क्वॉड

मुंबई के नायर अस्पताल में रविवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब प्रशासन को एक धमकी भरा ईमेल मिला. इस मेल में अस्पताल परिसर में बम होने और उसे शाम 4 बजे उड़ाने की बात कही गई थी. हालांकि, पुलिस और बम निरोधक दस्ते की जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है.

Advertisement
नायर अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी. (Photo: Representational ) नायर अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी. (Photo: Representational )

दिव्येश सिंह

  • मुंबई,
  • 08 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:45 PM IST

मुंबई के फेयस नायर अस्पताल प्रशासन को एक धमकी भरा ईमेल मिला है, जिसमें दावा किया गया कि अस्पताल परिसर में बम प्लांट है जो शाम 4 बजे फट जाएगा. ईमेल के जरिए डॉक्टरों और स्टाफ को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई थी, जिसके बाद पूरे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई और मरीजों में भी दहशत फैल गई.

ईमेल मिलते ही अस्पताल के अधिकारियों ने तुरंत स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दी. सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस और बम निरोधक दस्ता (BDDS) मौके पर पहुंचा और पूरे परिसर की सघन तलाशी ली. गहन जांच के बाद अधिकारियों को कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली और यह धमकी महज एक अफवाह निकली.

Advertisement

मुंबई पुलिस अब उस अज्ञात सेंडर की तलाश में जुट गई है, जिसने ये डरावना ईमेल भेजा था. पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और तकनीकी टीम की मदद से आईपी एड्रेस को ट्रैक किया जा रहा है.

पुलिस का कहना है कि अस्पताल जैसी संवेदनशील जगह पर इस तरह की धमकी देना गंभीर अपराध है और दोषी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement