'आंखों देखी: 'गरीबी नहीं, गरीबों को हटाया जा रहा...' गरीब नगर में घर टूटे तो लोगों का छलका दर्द

मुंबई में बांद्रा टर्मिनस के पास बसे गरीब नगर इलाके में पश्चिमी रेलवे ने करीब 1.31 एकड़ जमीन को खाली कराने के लिए बड़ा बुलडोजर एक्शन लिया है. इस कार्रवाई से सैकड़ों परिवार इस भीषण गर्मी में बेघर हो गए हैं. रेलवे 23 मई तक इस पूरे इलाके की बाड़बंदी कर देगा.

Advertisement
द्रा टर्मिनस स्टेशन के विस्तार और नए प्लेटफॉर्म बनाने के लिए खाली कराई गई जमीन (Phot: ITG) द्रा टर्मिनस स्टेशन के विस्तार और नए प्लेटफॉर्म बनाने के लिए खाली कराई गई जमीन (Phot: ITG)

विद्या

  • मुंबई,
  • 21 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:51 PM IST

मुंबई के बांद्रा टर्मिनस के पास एक बस्ती है गरीब नगर. मई की इस चिलचिलाती गर्मी के बीच यहां रेलवे की बुलडोजर कार्रवाई ने लोगों की जिंदगी उलट-पुलट कर दी है. रेलवे ट्रैक के पास बने कई घरों को तोड़ दिया गया है. अब यहां रहने वाले कई परिवार सड़क के किनारे अपना सामान समेटे बेबसी में बैठे हैं. इस तपती धूप में उनके चेहरों पर सबसे ज्यादा चिंता आने वाले दिनों की दिख रही है. चारों तरफ फैले मलबे के बीच बेबसी में बैठी महिलाओं का गुस्सा और दर्द यहां साफ देखा जा सकता है. महलिओं नाराजगी जताते हुए सीधे कहा कहा, 'यह सरकार गरीबी दूर करने का दावा तो करती है, लेकिन यहां असलियत में गरीबी नहीं, बल्कि गरीबों को ही हटाया जा रहा है'. बेघर हुए इन लोगों की आंखों में अपने आशियाने के उजड़ने का दर्द और भविष्य का खौफ साफ दिख रहे हैं. कोई 40 साल की यादें समेटकर सड़क किनारे रो रहा है, तो किसी को आने वाले मानसून की चिंता खाए जा रही है.

Advertisement

70 साल से ज्यादा उम्र के मोहम्मद हनीफ सड़क किनारे अपनी चटाई, फ्रिज और घर से जैसे-तैसे बचाया गया सामान संभालते दिखाई दिए. इस झुलसाने वाली धूप से बचने के लिए उनके बेटे और बहू एक छाता ताने सामान की रखवाली में खड़े हैं. हनीफ बताते हैं कि उनका घर उन 100 घरों में से एक था, जिन्हें हाई कोर्ट से सुरक्षा मिली हुई थी. उनके घर को पूरी तरह ढहाया तो नहीं गया, लेकिन इस कार्रवाई में बुरी तरह क्षतिग्रस्त यानी डैमेज हो गया है. बेबसी के इस माहौल में हनीफ को पुराने दिन याद आते हैं. वह बताते हैं कि एक जमाना था, जब यहां बुलडोजर आया था, तो हमारे तत्कालीन सांसद सुनील दत्त साहब इसके आगे लेट गए थे. उन्होंने कहा था कि अगर गरीब नगर को तोड़ना है, तो बुलडोजर को पहले मेरी लाश के ऊपर से ले जाना होगा. तब हमारा आशियाना उजड़ने से बच गया था.

Advertisement

हनीफ की तरह ही रेलवे फुटओवर ब्रिज पर रूमाल बेचने वाली एक बुजुर्ग महिला का दर्द भी कम नहीं है. उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी इसी गरीब नगर में बिताई है. यहीं उनके पति का साथ छूटा और यहीं उनके बच्चों ने अपने परिवार बसाए. अब इस बुढ़ापे में उन्हें समझ नहीं आ रहा कि सिर छिपाने के लिए कहां जाएं. वे कहती हैं कि अगर आज सुनील दत्त या उनकी बेटी प्रिया दत्त यहां होतीं, तो शायद उनके घर बच जाते. वहीं मलबे के पास बैठी कई महिलाओं ने नाराजगी जताते हुए सीधे कहा, 'यह सरकार गरीबी नहीं, बल्कि गरीबों को ही हटा रही है.'

तपती धूप में उजड़े आशियाने, लेकिन रेलवे की भी है अपनी बड़ी वजह

भीषण गर्मी में लोग फुटओवर ब्रिज के नीचे थोड़ी-सी छांव तलाशते नजर आ रहे हैं, लेकिन लोगों का कहना है कि पुलिस की टीमें उन्हें वहां से भी हटने के लिए कह रही हैं. इन परिवारों को अपना सामान निकालने के लिए सिर्फ 24 घंटे का समय दिया गया था. अब कई लोग टूटे हुए टीन और लोहे के टुकड़े इकट्ठा कर रहे हैं, ताकि उन्हें कबाड़ में बेचकर कुछ पैसे जुटाए जा सकें.

दूसरी तरफ, रेलवे का कहना है कि यह कार्रवाई बेहद जरूरी थी. दरअसल, गरीब नगर का बड़ा हिस्सा करीब 1.31 एकड़ रेलवे की जमीन पर बसा था. पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) विनीत अभिषेक के मुताबिक, फिलहाल बांद्रा टर्मिनस से करीब 50 ट्रेनें चलती हैं, लेकिन यात्रियों की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए यहां से 50 और नई ट्रेनों को चलाने की सख्त जरूरत है. इसके लिए स्टेशन का विस्तार करना जरूरी है. रेलवे का यह भी कहना है कि यह बस्ती रेलवे ट्रैक और हाई-वोल्टेज बिजली के तारों के खतरनाक रूप से करीब पहुंच गई थी, जिससे हर समय हादसे का खतरा बना रहता था. कई सालों की कानूनी प्रक्रिया के बाद यह कार्रवाई की गई है. अब रेलवे की योजना 23 मई तक इस पूरे इलाके की घेराबंदी करने की है, ताकि दोबारा यहां कोई कब्जा न हो सके.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement