पत्नी के साथ जबरन संबंध बनाना चाहता था पति, मना किया तो लगा दी आग, गिरफ्तार

मुंबई के चेंबूर में एक व्यक्ति ने पत्नी के शारीरिक संबंध से इनकार करने पर उसे आग लगा दी. महिला को गंभीर हालत में सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आरोपी पति दिनेश आव्हाड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसके खिलाफ हत्या की कोशिश और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस जांच जारी है.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 01 जून 2025,
  • अपडेटेड 6:15 AM IST

मुंबई के चेंबूर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 46 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी को आग के हवाले कर दिया. घटना शुक्रवार दोपहर की है, जब पति ने पत्नी से शारीरिक संबंध बनाने की मांग की, लेकिन महिला ने काम पर जाने की जल्दी का हवाला देते हुए इनकार कर दिया.

काम पर जाने की जल्दी थी
आरसीएफ पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी का नाम दिनेश आव्हाड है. उसकी पत्नी घरेलू सहायिका (मेड) के रूप में काम करती है. शुक्रवार को जब वह घर से काम पर निकलने की तैयारी कर रही थी, तब दिनेश ने उससे शारीरिक संबंध बनाने की ज़िद की. महिला ने इनकार किया तो दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई.

Advertisement

गुस्से में आकर महिला ने खुद पर केरोसिन तेल डाल लिया
गुस्से में आकर महिला ने खुद पर केरोसिन तेल डाल लिया. हालांकि वह खुद को आग नहीं लगा पाई. लेकिन इसी दौरान आरोपी ने गैस चूल्हे से एक कागज जलाया और उसे अपनी पत्नी पर फेंक दिया, जिससे महिला गंभीर रूप से जल गई.

घटना के बाद महिला को तुरंत सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है. डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत हत्या की कोशिश और अन्य अपराधों के तहत मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि क्या आरोपी पहले भी महिला के साथ मारपीट करता था. महिला की मेडिकल रिपोर्ट और उसके बयान के आधार पर केस को आगे बढ़ाया जाएगा.

Advertisement

यह घटना महिलाओं के प्रति घरेलू हिंसा और जबरन संबंध बनाने की मानसिकता पर सवाल खड़ा करती है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसी किसी भी हिंसा की स्थिति में तुरंत शिकायत दर्ज कराएं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »