मालेगांव नगर निगम में टीपू सुल्तान की फोटो पर विवाद... BJP-शिवसेना ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

मालेगांव नगर निगम के डिप्टी मेयर के ऑफिस में टीपू सुल्तान की तस्वीर लगाने को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. शिवसेना और BJP ने 24 घंटे के अंदर फोटो हटाने की चेतावनी दी है, जबकि डिप्टी मेयर ने इसे सहयोगियों की भेंट बताते हुए हटाने से इनकार किया है.

Advertisement
मालेगांव में डिप्टी मेयर के ऑफिस में टीपू सुल्तान की तस्वीर लगाए जाने से राजनीति गरमा गई. (File Photo) मालेगांव में डिप्टी मेयर के ऑफिस में टीपू सुल्तान की तस्वीर लगाए जाने से राजनीति गरमा गई. (File Photo)

अभिजीत करंडे

  • मुंबई,
  • 14 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 12:05 PM IST

महाराष्ट्र के मालेगांव में टीपू सुल्तान की तस्वीर को लेकर सियासी विवाद खड़ा हो गया है. मालेगांव नगर निगम के डिप्टी मेयर शान-ए-हिंद निहाल अहमद के ऑफिस में टीपू सुल्तान की फोटो लगाए जाने के बाद शिवसेना और BJP आक्रामक हो गई हैं.

BJP के आध्यात्मिक मोर्चा के प्रमुख तुषार भोसले ने नगर निगम को चेतावनी दी है कि 24 घंटे के भीतर तस्वीर हटाई जाए. उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होने पर पूरा हिंदू समुदाय खुद फोटो हटा देगा.

Advertisement

शिंदे गुट की शिवसेना के पार्षद भी म्युनिसिपल कमिश्नर के कार्यालय पहुंचे और इस पर कड़ा विरोध दर्ज कराया. उनका कहना है कि जब तक डिप्टी मेयर के ऑफिस से तस्वीर नहीं हटेगी, वे शांत नहीं बैठेंगे.

बड़े आंदोलन की चेतावनी

शिवसेना गुट नेता नीलेश अहेर ने कहा कि प्रशासन को तुरंत संज्ञान लेकर फोटो हटानी चाहिए. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो विरोध बड़ा आंदोलन बन जाएगा. इससे नगर निगम के भीतर तनाव का माहौल बन गया है.

डिप्टी मेयर का पलटवार

डिप्टी मेयर शान-ए-हिंद निहाल अहमद ने विरोध को खारिज किया और कहा कि यह तस्वीर उन्हें सहयोगियों ने भेंट में दी थी. उन्होंने कहा कि टीपू सुल्तान एक स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी, इसलिए उन्हें फोटो लगाने में कोई आपत्ति नहीं है.

Advertisement

उन्होंने यह भी दावा किया कि BJP के एक सांसद ने भी टीपू सुल्तान के योगदान को स्वीकार किया है. साथ ही महाराष्ट्र सरकार के एक नोटिफिकेशन का हवाला देते हुए पूछा कि आखिर विरोध करने वाले लोग कौन हैं. फिलहाल, तस्वीर का वीडियो और फोटो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे पर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस चल रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »