Advertisement

Maharashtra Local Body Election Result 2025: 'यह जीत जनता का आशीर्वाद', नगर निकाय चुनाव में महायुति की प्रचंड जीत पर अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई

aajtak.in | नई दिल्ली | 21 दिसंबर 2025, 10:14 PM IST

Maharashtra Nikay Chunav Result 2025: महाराष्ट्र में 23 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनावी नतीजे घोषित किए जा रहे हैं. मतगणना सुबह 10 बजे से जारी है. इससे पहले दो परिषद और एक पंचायत सीट पर बीजेपी को निर्विरोध जीत मिली है.

महाराष्ट्र में नगर परिषद और पंचायत चुनाव के लिए शनिवार को वोटिंग हुई. (Photo- PTI)

Maharashtra Nikay Chunav Result: महाराष्ट्र में 286 नगर परिषद और नगर पंचायतों के चुनाव की मतगणना चल रही है. चुनाव दो चरणों में हुए थे. पहले चरण में 263 निकायों में 2 दिसंबर को वोटिंग हुई थी और बाकी 23 नगर परिषदों और कई खाली पदों के लिए शनिवार को मतदान हुआ.

इस चुनाव में बीजेपी-नेतृत्व महायुति और विपक्षी महा विकास आघाड़ी के बीच सीधी टक्कर रही, साथ ही गठबंधन के अंदर फ्रेंडली फाइट भी हुए.

मतगणना शुरू होने से पहले ही तीन बीजेपी मंत्रियों को निर्विरोध जीत मिली, दो नगर परिषदों और एक ग्राम पंचायत में पार्टी विजयी रही. यह चुनाव इसलिए अहम हो जाता है क्योंकि बारामती और अंबरनाथ जैसे प्रमुख नगर निकायों के नतीजे आगामी नगर निगम चुनावों के लिए अहम संकेत दे सकते हैं.

10:13 PM (एक महीने पहले)

'बीजेपी और NDA के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं', बोले नितिन नबीन

Posted by :- Yogesh

बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में महायुति की प्रचंड जीत पर 'महाराष्ट्र का आभार' जताया.

 

7:55 PM (एक महीने पहले)

महायुति की प्रचंड जीत पर अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई

Posted by :- Yogesh

गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'महाराष्ट्र नगर पंचायत व नगर परिषद के चुनाव में महायुति को प्रचंड समर्थन देने के लिए प्रदेश की जनता का आभार.'

5:58 PM (एक महीने पहले)

लातूर में पांच में से चार स्थानीय निकायों में बीजेपी ने जीता अध्यक्ष पद

Posted by :- Yogesh

लातूर जिले में इस महीने दो चरणों में हुए नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों के नतीजे घोषित होने के साथ ही बीजेपी ने पांच में से चार स्थानीय निकायों में अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है. अधिकारियों के मुताबिक बीजेपी ने उदगीर, अहमदपुर, निलंगा और रेणापुर नगर निकायों में अध्यक्ष पद जीता है, जबकि महायुति की सहयोगी पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) ने औसा नगर निकाय में अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है.

4:32 PM (एक महीने पहले)

बीड नगर परिषद में उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पार्टी को मिली बड़ी जीत

Posted by :- Yogesh

बीड नगर परिषद में पार्टी की प्रेमलता परवे की जीत के साथ एनसीपी ने बीड में अपना गढ़ बरकरार रखा. बीड नगर पालिका में बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ा और मौजूदा विधायक संदीप क्षीरसागर को बड़ा झटका लगा.

Advertisement
4:29 PM (एक महीने पहले)

गोंदिया जिले में नगर परिषद और नगर पंचायत के नतीजे

Posted by :- Yogesh

गोंडिया नगर परिषद के महापौर पद के लिए कांग्रेस उम्मीदवार सचिन शेंडे ने जीत हासिल की है.

बीजेपी- 17
कांग्रेस- 15
ठाकरे समूह- 2
एनसीपी (अजित पवार)- 5
बसपा- 2
निर्दलीय- 3

4:27 PM (एक महीने पहले)

अकोला जिले में महापौर पद के लिए विजयी उम्मीदवार

Posted by :- Yogesh

अकोला जिले में महापौर पद के लिए विजयी उम्मीदवार

अकोट: बीजेपी-माया धुले 
हिवरखेड: बीजेपी- सुलभा दुतोंडे 
मुर्तिजापुर: बीजेपी- हर्षल साबले 
बालापुर: कांग्रेस- डॉ. आफरीन
तेलहारा: बीजेपी- वैशाली पालीवाल 
बार्शीटाकली: वंचित- अख्तरा खातून

4:21 PM (एक महीने पहले)

'बीजेपी नंबर-1', सीएम देवेंद्र फडणवीस ने जीते हुए उम्मीदवारों को दी बधाई

Posted by :- Yogesh

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी है.

3:42 PM (एक महीने पहले)

लोहा नगरपरिषद में BJP ने एक ही घर से बनाए 6 उम्मीदवार, सभी हारे

Posted by :- Yogesh

नांदेड के लोहा नगरपरिषद में बीजेपी ने एक ही घर से 6 उम्मीदवार बनाए थे. लेकिन इन सभी उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा. गजानन सूर्यवंशी लोहा के बड़े स्थानीय नेता माने जाते हैं. उनका शहर में अच्छा दबदबा रहा है. बीजेपी ने उसी का फायदा उठाने की कोशिश की थी. गजानन सूर्यवंशी के घर में एक साथ 6 टिकट बांटे गए. गजानन सूर्यवंशी खुद नगर अध्यक्ष पद के उम्मीदवार थे. कॉर्पोरेटर पद के लिए उनकी पत्नी गोदावरी, भाई सचिन सूर्यवंशी, भाई की पत्नी सुप्रिया सचिन सूर्यवंशी, बहन के पति युवराज वाघमारे, भांजे की पत्नी रीना अमोल व्यवहारे यह सारे लोग चुनाव के मैदान में थे. जब से गजानन सूर्यवंशी के घर में इतने सारे टिकट दिए गए, तब से वह विरोधी दलों के निशाने पर थे.

3:05 PM (एक महीने पहले)

Election Result Maharashtra: बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी

Posted by :- Nuruddin

महाराष्ट्र की 286 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनावों में आज सुबह 10 बजे से वोटों की गिनती जारी है. दोपहर 2:30 बजे तक के शुरुआती रुझानों में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है और महायुति गठबंधन को राज्य भर में मजबूत बढ़त मिली है. महा विकास आघाड़ी (MVA) पिछड़ रही है, लेकिन कुछ प्रमुख जगहों पर कांटे की टक्कर जारी है.

यहां पढ़ें बड़े अपडेट्स: महाराष्ट्र नगर परिषद चुनाव में BJP बनी सबसे बड़ी पार्टी... महायुति को बढ़त, MVA 45 से भी नीचे

Advertisement
2:58 PM (एक महीने पहले)

Maharashtra Nagar Parishad चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनी

Posted by :- Nuruddin

नगर परिषद चुनाव में बीजेपी ने सबसे बड़ी पार्टी के रूप में बढ़त बनाई है और 117 जगहों पर पार्टी के नगराध्यक्ष बनेंगे. शिंदे की शिवसेना 52 जगहों पर आगे है, अजित पवार की एनसीपी 37 जगहों पर नगराध्यक्ष बनाएगी, ठाकरे शिवसेना 12 और शरद पवार की एनसीपी 8 जगहों पर बढ़त में हैं. कांग्रेस 31 जगहों पर अपने नगराध्यक्ष बनाने की तैयारी में है, वहीं निर्दलीय और स्थानीय आघाड़ी 31 से ज्यादा शहरों में आगे चल रही हैं.

2:38 PM (एक महीने पहले)

Raigad Municipality Results: कहीं NCP तो कहीं शिवसेना की जीत

Posted by :- Nuruddin

रायगढ़ जिले की विभिन्न नगरपालिकाओं में मेयर पद के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं. अलग-अलग नगरपालिकाओं में विभिन्न दलों के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है.

रोहा: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की उम्मीदवार वनश्री शेडगे मेयर चुनी गईं।.

मुरुड: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार आराधना दांडेकर ने मेयर पद पर जीत हासिल की.

कर्जत: एनसीपी की उम्मीदवार पुष्पा डागड़े मेयर बनीं.

माथेरान: शिवसेना के उम्मीदवार चंद्रकांत चौधरी ने मेयर पद जीता.

खोपोली: शिवसेना के उम्मीदवार कुलदीप शिंदे मेयर चुने गए.

महाड: शिवसेना के उम्मीदवार सुनील कविस्कर ने मेयर पद पर जीत दर्ज की.

श्रीवर्धन: उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट की शिवसेना के उम्मीदवार अतुल चोगले मेयर बने.

पेण: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की उम्मीदवार श्रीमती प्रीतम पाटील ने मेयर पद जीता.

अलीबाग: शेकाप (शेतकरी कामगार पक्ष) की उम्मीदवार अक्षया नाइक मेयर चुनी गईं.

उरण: एनसीपी (शरद पवार गुट) की उम्मीदवार भावना घाणेकर ने मेयर पद पर जीत हासिल की.

2:18 PM (एक महीने पहले)

Beedgaon Nagar Panchayat में बीजेपी की जीत, वीरू जमगड़े मेयर बने

Posted by :- Nuruddin

बीडगांव नगर पंचायत चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार वीरू जमगड़े ने मेयर पद पर जीत हासिल की है. रिपोर्ट के अनुसार बीजेपी ने कुल 17 में से 15 सीटों पर जीत दर्ज की है.

2:17 PM (एक महीने पहले)

Malvan Nagar Parishad में शिंदे शिवसेना की बढ़त, ममता वराडकर मेयर बनीं.

Posted by :- Nuruddin

सिंधुदुर्ग की मालवण नगर परिषद चुनाव के अंतिम नतीजे घोषित कर दिए गए हैं. कुल 20 सीटों और मेयर पद के लिए हुए चुनाव में शिंदे गुट की शिवसेना का दबदबा रहा है. शिवसेना की ममता वराडकर ने मेयर पद पर जीत हासिल की है और शिंदे गुट ने 10 सीटें जीती हैं.

बीजेपी को 5 सीटें मिली हैं, शिवसेना को 4 सीटें मिली हैं और एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी हुआ है. इन नतीजों के साथ यह साफ हुआ है कि निलेश राणे ने मालवण में अपनी पकड़ बनाए रखी है, जबकि इस चुनाव में नितेश राणे को झटका लगा है.

2:14 PM (एक महीने पहले)

Akola के बालापुर में कांग्रेस की अफरीन परवीन की बड़ी जीत

Posted by :- Nuruddin

अकोला जिले के बालापुर में कांग्रेस को बड़ी सफलता मिली है. कांग्रेस की उम्मीदवार अफरीन परवीन मोहम्मद जमीर ने नगराध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया है. इस हार के साथ वंचित बहुजन आघाड़ी को बड़ा झटका लगा है. खास बात यह है कि पिछले करीब 60 वर्षों से बालापुर में नातिकुद्दीन खतीब का दबदबा रहा था, लेकिन इस बार बड़ा बदलाव देखने को मिला. अफरीन परवीन मोहम्मद जमीर ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 1,927 वोटों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की.

Advertisement
2:13 PM (एक महीने पहले)

Pawni Nagar Parishad में एनसीपी (अजित पवार गुट) की जीत

Posted by :- Nuruddin

भंडारा जिले की पवनी नगर परिषद में एनसीपी (अजित पवार गुट) को सफलता मिली है. नगराध्यक्ष पद के लिए पार्टी की उम्मीदवार डॉ. विजय राजेश नंदुरकर ने जीत दर्ज की है. इस जीत के साथ पवनी की स्थानीय राजनीति में अजित पवार गुट की स्थिति मजबूत हुई है.

1:58 PM (एक महीने पहले)

Maharashtra Local Body Election Results: धारूर में प्रकाश सोलंके का दबदबा, बालासाहेब जाधव बने नगराध्यक्ष

Posted by :- Nuruddin

बीड जिले के धारूर नगर परिषद चुनाव में एनसीपी (अजित पवार गुट) को बड़ी सफलता मिली है. नगराध्यक्ष पद के लिए पार्टी के उम्मीदवार बालासाहेब जाधव ने जीत दर्ज की है. इस जीत के साथ विधायक प्रकाश सोलंके ने धारूर में अपना राजनीतिक दबदबा एक बार फिर साबित कर दिया है.

चुनाव नतीजों से बीजेपी को झटका लगा है. जानकारी के मुताबिक, बीजेपी की उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा, जिससे राज्य की मंत्री पंकजा मुंडे को भी राजनीतिक रूप से झटका लगा माना जा रहा है.

नगर परिषद के कुल 20 पार्षदों में से 11 पार्षद अजित पवार गुट की एनसीपी से चुने गए हैं. वहीं, शरद पवार गुट की एनसीपी को 3 सीटें मिली हैं. बीजेपी के खाते में 6 पार्षद सीटें आई हैं.

1:54 PM (एक महीने पहले)

Gadchiroli Desaiganj Municipal Council में बीजेपी की जीत

Posted by :- Nuruddin

गढ़चिरौली जिले की देसाईगंज नगर परिषद में भारतीय जनता पार्टी को बड़ी सफलता मिली है. बीजेपी उम्मीदवार लता मुरलीधर सुंदरकर ने अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, लता सुंदरकर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 741 वोटों के बड़े अंतर से हराया.

1:52 PM (एक महीने पहले)

Paranda Municipal Council: शिंदे गुट को अध्यक्ष पद, लेकिन समीकरण बदले

Posted by :- Nuruddin

धाराशिव जिले की परांडा नगर परिषद में शिवसेना (शिंदे गुट) ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है. शिंदे गुट के उम्मीदवार जाकिर सौदागर को 189 वोट मिले, जिसके बाद उन्हें नगर परिषद अध्यक्ष घोषित किया गया.

हालांकि अध्यक्ष पद शिवसेना शिंदे गुट के खाते में गया है, लेकिन नगरसेवकों की संख्या को लेकर तस्वीर कुछ अलग नजर आ रही है. नगर परिषद चुनाव के नतीजों में जनशक्ति आघाड़ी ने सबसे ज्यादा 12 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि शिवसेना शिंदे गुट को 8 सीटें मिली हैं.

इस नतीजे के बाद परांडा की स्थानीय राजनीति में नए समीकरण बनते दिख रहे हैं. जनशक्ति आघाड़ी के पास नगरसेवकों की संख्या ज्यादा होने के कारण परिषद के भीतर उनकी भूमिका अहम मानी जा रही है. वहीं, शिवसेना शिंदे गुट के लिए अध्यक्ष पद की जीत राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

1:44 PM (एक महीने पहले)

Nanded के धर्माबाद नगर परिषद में सविता गोलामवाड बनीं अध्यक्ष

Posted by :- Nuruddin

नांदेड़ जिले के धर्माबाद नगर परिषद चुनाव में मराठवाड़ा जनहित पार्टी (आधार) की सविता गोलामवाड ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है. उनकी जीत को स्थानीय राजनीति में अहम माना जा रहा है. इस नतीजे से क्षेत्र में क्षेत्रीय दलों की पकड़ मजबूत होती दिख रही है.

Advertisement
1:43 PM (एक महीने पहले)

Varangaon में बीजेपी को झटका, निर्दलीय उम्मीदवार सुनील काले जीते

Posted by :- Nuruddin

वरंगांव नगर परिषद में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. यहां निर्दलीय उम्मीदवार सुनील काले ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है. इस हार को बीजेपी के लिए स्थानीय स्तर पर नुकसान के रूप में देखा जा रहा है और इससे संगठन की रणनीति पर सवाल खड़े हुए हैं.

1:42 PM (एक महीने पहले)

Beed Election Result: अजित पवार गुट की जीत, 20 में से 11 सीटें हासिल

Posted by :- Nuruddin

बीड़ जिले के धारूर नगर परिषद चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) ने जीत दर्ज की है. अध्यक्ष पद के उम्मीदवार बालासाहेब जाधव विजयी हुए हैं. अजित पवार गुट ने कुल 20 में से 11 सीटें जीतकर परिषद पर बहुमत हासिल कर लिया है.

1:40 PM (एक महीने पहले)

Junnar Municipal Council में मेयर पद के विजेता उम्मीदवार

Posted by :- Nuruddin

जुन्नर नगर परिषद में मेयर पद के लिए सुजाता मधुकर काजले ने जीत दर्ज की है. वह शिवसेना (शिंदे गुट) से हैं.

कुल पार्षद: 20

- धनुषबाण (शिवसेना शिंदे गुट) – 8

- घड़ी (एनसीपी) – 6

- मशाल – 1

- निर्दलीय – 2

- कांग्रेस – 1

वार्ड में विजेता उम्मीदवार

वार्ड नंबर 1

धनुषबाण – खोंड राजश्री संदीप

धनुषबाण – मंदा किरण बुट्टे

वार्ड नंबर 2

शिवसेना – अलका शिवाजी फुलपगार

घड़ी – प्रशांत दत्तात्रेय सराइकर

वार्ड नंबर 3

कांग्रेस – रहीन आइजैक कागड़ी

घड़ी – अंकीफ इनामदार

वार्ड नंबर 4

धनुषबाण – सुवर्णा श्रीकांत जाधव

धनुषबाण – मयूर शिवाजी महाबरे

वार्ड नंबर 5

घड़ी – अनुजा गणेश पाटूरकर

धनुषबाण – एडवोकेट समीर बालासाहेब पुरवंत

वार्ड नंबर 6

कमल – अनिल शिवाजी रोकड़े

निर्दलीय (राष्ट्रवादी कांग्रेस समर्थित) – वैष्णवी श्याम पांडे

वार्ड नंबर 7

धनुषबाण – अंजली अरुण शिंदे

कमल – नरेंद्र भालचंद्र तांबोली

वार्ड नंबर 8

मशाल – रुपाली आकाश (गोटू परदेशी)

धनुषबाण – विक्रम (दादू) किरण सिंह परदेशी

वार्ड नंबर 9

घड़ी – सना शफी मंसूरी

निर्दलीय – मोहम्मदशेर जमाहुसैन सैयद

वार्ड नंबर 10

घड़ी – अब्दुल वाजिद अब्दुल रज्जाक इनामदार

निर्दलीय – मुमताज़ बानो रिज़वान पटेल

1:35 PM (एक महीने पहले)

Beed Election Result: धारूर नगर पालिका में अजित पवार गुट की जीत

Posted by :- Nuruddin

बीड जिले की धारूर नगर पालिका चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस अजित पवार गुट को जीत मिली है. मेयर पद के उम्मीदवार बालासाहेब जाधव ने चुनाव जीत लिया है. रिपोर्ट के अनुसार अजित पवार गुट ने कुल 20 में से 11 सीटों पर जीत हासिल की है.

1:31 PM (एक महीने पहले)

Munnicipal Council Result: बीजेपी नेताओं के रिश्तेदारों की शुरुआती बढ़त

Posted by :- Nuruddin

नगर परिषद चुनावों के शुरुआती रुझानों में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के रिश्तेदार मजबूत स्थिति में नजर आ रहे हैं. जामनेर में बीजेपी मंत्री गिरीश महाजन की पत्नी साधना महाजन नगर परिषद अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुनी गई हैं.

चालीसगांव में बीजेपी विधायक मंगेश चव्हाण की पत्नी प्रतिभा चव्हाण मेयर पद की दौड़ में आगे चल रही हैं. दोंडाइचा में बीजेपी मंत्री जयकुमार रावल की मां नयनाकुवर रावल बढ़त पर हैं, जबकि भुसावल में बीजेपी मंत्री संजय सावकारे की पत्नी रजनी सावकारे आगे चल रही हैं. खामगांव में बीजेपी मंत्री आकाश फुंडकर की भाभी अपर्णा भी बढ़त बनाए हुए हैं.

Advertisement
12:02 PM (एक महीने पहले)

Maharashtra Municipal Election Result: शुरुआती रुझानों में बीजेपी आगे

Posted by :- Nuruddin

महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनावों की पहली घंटा की मतगणना में शुरुआती रुझानों के अनुसार बीजेपी 85 नगर परिषद में अध्यक्ष पदों पर आगे है. शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) 41 पदों में बढ़त बनाए हुए है, जबकि अजित पवार की नेतृत्व वाली एनसीपी 32 पदों में आगे है.

शिवसेना (UBT) उम्मीदवार 10 अध्यक्ष पदों में बढ़त पर हैं, और शरद पवार की एनसीपी 12 पदों में आगे है. कांग्रेस के उम्मीदवार 16 पदों में शुरुआती बढ़त में हैं और निर्दलीय उम्मीदवार भी 20 पदों में बढ़त बनाए हुए हैं.

11:52 AM (एक महीने पहले)

Maharashtra Election Result: सिल्लोड, कन्नड, पैठण और गंगापुर में शुरुआती बढ़त के रुझान

Posted by :- Nuruddin

महाराष्ट्र के कई स्थानीय निकाय सीटों में शुरुआती रुझानों के अनुसार विभिन्न पार्टियों के उम्मीदवार बढ़त बना रहे हैं. सिल्लोड में शिवसेना के समीर सत्तार आगे हैं, कन्नड में कांग्रेस के शेख फरीन बढ़त पर हैं और पैठण में उबठा गुट की अपर्णा गोर्डे शुरुआती बढ़त में हैं.

बीजेपी कई सीटों पर आगे चल रही है, गंगापुर में प्रदीप पाटील और खुलताबाद में परशुराम बारगळ बढ़त बनाए हुए हैं. वैजापुर में पोस्टल बैलेट की गिनती में बीजेपी के दिनेश परदेशी आगे हैं, जबकि

11:51 AM (एक महीने पहले)

Akluj Municipality: अकलुज नगर परिषद में एनसीपी शरद पवार गुट की बढ़त

Posted by :- Nuruddin

अकलुज नगर परिषद चुनाव में एनसीपी शरद पवार गुट की रेशमा अदगले बढ़त पर हैं और 14 पार्षद जीत चुके हैं. इस अवसर पर सांसद धैर्यशील मोहिते पाटिल को विजय सलाम दिया गया, जबकि पूर्व विधायक राम सतपुते सकते में दिखे.

11:49 AM (एक महीने पहले)

Nashik Election Result: त्र्यंबकेश्वर नगर परिषद में मतगणना शुरू

Posted by :- Nuruddin

महाराष्ट्र के नासिक में त्र्यंबकेश्वर नगर परिषद का स्ट्रॉन्ग रूम खोला गया है और मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो गई है. यह सिलिंग सभी उम्मीदवारों और उनके प्रतिनिधियों की मौजूदगी में खोली गई.

 

11:44 AM (एक महीने पहले)

Maharashtra Local Body Election Results: महायुति की शुरुआती बढ़त, MVA 50 के नीचे

Posted by :- Nuruddin

मतगणना के शुरुआती रुझानों में महायुति ने 150 से अधिक नगर परिषद और नगर पंचायत सीटों पर बढ़त बना ली है, जबकि विपक्षी महा विकास आघाड़ी (MVA) 50 सीटों से कम पर पीछे चल रही है. शुरुआती आंकड़ों से महायुति की मजबूत स्थिति दिखाई दे रही है.

Advertisement
11:42 AM (एक महीने पहले)

Shirala Nagar Panchayat में बीजेपी की पहली सफलता, पृथ्वी सिंह नाईक जीते

Posted by :- Nuruddin

सांगली जिले के शिराला नगर पंचायत चुनाव में बीजेपी के पृथ्वी सिंह नाईक ने 273 वोटों से जीत हासिल की है. यह जिले में बीजेपी की पहली जीत के रूप में दर्ज की गई है.

11:40 AM (एक महीने पहले)

Leelatai Chaudhary Dharangaon: धरनगांव में गुलाबराव पाटिल को झटका, लीला चौधरी आगे

Posted by :- Nuruddin

जलगांव जिले के धरनगांव चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं और संरक्षक मंत्री गुलाबराव पाटिल को बड़ा झटका लगा है. महाविकास आघाड़ी की लीला ताई चौधरी करीब 1500 वोटों से आगे चल रही हैं. वहीं महायुति की वैशाली भावे पीछे चल रही हैं. बताया जा रहा है कि महाविकास आघाड़ी की लीला ताई चौधरी पहले राउंड से ही बढ़त बनाए हुए हैं.

11:38 AM (एक महीने पहले)

Mohini Sawant Wins: करमाला नगर पालिका में मोहिनी सावंत की जीत

Posted by :- Nuruddin

करमाला नगर पालिका चुनाव में शहर विकास आघाड़ी की मोहिनी सावंत ने 1831 वोटों से जीत दर्ज की है. रिपोर्ट के अनुसार शिवसेना शिंदे गुट की नंदिनी देवी जगताप और बीजेपी उम्मीदवार सुनीता देवी को हार का सामना करना पड़ा है.

11:37 AM (एक महीने पहले)

Pimpalner Municipal Council में बीजेपी की योगिता चौरे मेयर चुनी गईं

Posted by :- Nuruddin

पिंपलनेर नगर परिषद के पूरे नतीजे सामने आ गए हैं. बीजेपी की योगिता चौरे ने मेयर पद पर जीत हासिल की है. चुनाव परिणामों के अनुसार बीजेपी ने 8 सीटें जीती हैं, जबकि शिवसेना के उम्मीदवारों ने भी 8 सीटों पर जीत दर्ज की है. इसके अलावा 2 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी हुए हैं.

10:37 AM (एक महीने पहले)

Chhatrapati Sambhajinagar Election Result: छत्रपति संभाजीनगर मेयर पद को लेकर कई जगहों से बढ़त.

Posted by :- Nuruddin

छत्रपति संभाजीनगर मेयर पद को लेकर जारी मतगणना में अलग-अलग क्षेत्रों से बढ़त की खबरें सामने आ रही हैं. सिल्लोड में शिवसेना के समीर सत्तार पोस्टल बैलेट की गिनती में आगे चल रहे हैं. कन्नड में कांग्रेस के शेख फरीन बढ़त बनाए हुए हैं. पैठण में उबाठा गुट की अपर्णा गोर्डे आगे हैं. गंगापुर में बीजेपी के प्रदीप पाटील, खुलताबाद में बीजेपी के परशराम बारगळ और वैजापुर में पोस्टल काउंटिंग में बीजेपी के दिनेश परदेशी आगे चल रहे हैं. वहीं फुलंब्री नगर पंचायत में बीजेपी के सुहास शिरसाठ ने बढ़त बना रखी है.

Advertisement
10:33 AM (एक महीने पहले)

Paithan Ward Result: पैठण वार्ड नंबर 4 में शिवसेना उम्मीदवारों की जीत

Posted by :- Nuruddin

छत्रपति संभाजीनगर के पैठण वार्ड नंबर 4 के नतीजे सामने आ गए हैं. रिपोर्ट के अनुसार इस वार्ड से शिवसेना की संगीता मापारी और सुनील रासने ने जीत हासिल की है.

10:30 AM (एक महीने पहले)

Beed Council Election Result: वार्ड नंबर 2 से बीजेपी की जीत

Posted by :- Nuruddin

बीड नगर पालिका के वार्ड नंबर 2 के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं. इसमें बीजेपी के शुभम धूत और साखरा ने वार्ड नंबर 2 से जीत हासिल की है.

10:28 AM (एक महीने पहले)

Maharashtra Local Body Election: कई सीटों पर बीजेपी-कांग्रेस में टक्कर

Posted by :- Nuruddin

महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव के ताजा अपडेट के अनुसार सिल्लोड में शिवसेना के समीर सत्तार आगे चल रहे हैं. कन्नड में कांग्रेस के शेख फरीन बढ़त बनाए हुए हैं. पैठण में उबाठा गुट की अपर्णा गोर्डे आगे हैं. गंगापुर में बीजेपी के प्रदीप पाटील, खुलताबाद में बीजेपी के परशराम बारगळ और वैजापुर में पोस्टल बैलेट की गिनती में बीजेपी के दिनेश परदेशी आगे चल रहे हैं. वहीं फुलंब्री में बीजेपी के सुहास शिरसाठ ने बढ़त हासिल की है.

10:23 AM (एक महीने पहले)

Maharashtra Council-Panchayat Election: माजलगाव और सावंतवाड़ी से अपडेट.

Posted by :- Nuruddin

महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में बीड जिले के माजलगाव से पहला नतीजा सामने आया है. माजलगाव के प्रभाग 1 से राष्ट्रवादी कांग्रेस अजित पवार गुट के अमोल सरवदे विजयी हुए हैं.

माजलगाव नगर पालिका के प्रभाग 2 से राष्ट्रवादी कांग्रेस शरद पवार गुट के शेख इमरान शेख बशीर ने जीत हासिल की है. वहीं माजलगाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस अजित पवार गुट की उम्मीदवार उज्ज्वला जावळे भी विजयी हुई हैं.

दूसरी ओर सावंतवाड़ी में बीजेपी की नगराध्यक्ष पद की उम्मीदवार श्रद्धा राजेभोसले 324 मतों से आगे चल रही हैं. वडगांव मावल नगर पंचायत से अजित पवार गुट के राहुल ढोरे 1 मत से जीते हैं.

10:04 AM (एक महीने पहले)

Maharashtra City Council Election Result: महाराष्ट्र में नगर निकाय चुनाव की मतगणना शुरू, पहले पोस्टल बैलेट की गिनती

Posted by :- Nuruddin

महाराष्ट्र में 288 नगर परिषद और नगरपालिकाओं के लिए मतगणना की शुरुआत हो गई है. इनमें 246 नगर परिषद और 42 नगर पंचायतों के लिए चुनाव हुए थे. सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जा रही है और थोड़ी देर में शुरुआती रुझान आना शुरू हो जाएंगे. मतगणना को देखते हुए महाराष्ट्र के सभी जिलों में पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है.

Advertisement
10:03 AM (एक महीने पहले)

Maharashtra Panchayat Election Result: सांगोला नगर परिषद चुनाव की मतगणना शुरू होने वाली है

Posted by :- Nuruddin

मतगणना प्रक्रिया कुछ ही देर में शुरू होने वाली है. चुनाव अधिकारियों ने सभी उम्मीदवारों की मौजूदगी में स्ट्रॉन्ग रूम खोल दिया है. मतदान मशीनों को भी स्ट्रॉन्ग रूम से बाहर निकाल लिया गया है और प्रक्रिया की शुरुआत पोस्टल बैलेट की गिनती से होगी. सोलापुर जिले के सबसे चर्चित सांगोला नगर परिषद चुनाव के लिए स्ट्रॉन्ग रूम खोल दिया गया है. अब करीब 26 हजार मतदाताओं द्वारा डाले गए वोट ईवीएम से सामने आएंगे.

9:53 AM (एक महीने पहले)

Panchayat Election Results: जयसिंगपुर में आचार संहिता के उल्लंघन पर दो लोगों पर केस दर्ज.

Posted by :- Nuruddin

जयसिंगपुर में चुनाव आचार संहिता के दौरान बिना अनुमति डिजिटल होर्डिंग लगाने के मामले में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. जिनके नाम दर्ज किए गए हैं, वे संभाजी मोरे और विनायक गायकवाड़ हैं. बताया गया है कि प्रशासन से पूर्व अनुमति लिए बिना सार्वजनिक स्थान पर डिजिटल होर्डिंग लगाया गया था. इस होर्डिंग पर राजनीतिक प्रतिनिधियों के नाम थे और बैनर पर चुनाव से जुड़ा 'एक अकेला सबसे भारी' लिखा हुआ था.

9:45 AM (एक महीने पहले)

Ahilyanagar Election Result: अहिल्यानगर में 12 नगर परिषदों के नतीजे आज, जामखेड पर सबकी नजर

Posted by :- Nuruddin

अहिल्यानगर जिले में 12 नगर परिषदों के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे और राजनीतिक माहौल काफी गर्म है. इन चुनावों में जामखेड नगर परिषद का मुकाबला सबसे ज्यादा चर्चा में है, जहां पूर्व मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष रहे राम शिंदे और विधायक रोहित पवार के बीच सीधा मुकाबला हुआ है.

इसी वजह से पूरे राज्य की नजर जामखेड के नतीजों पर टिकी है और कुछ ही देर में तस्वीर साफ हो जाएगी. इसके साथ ही श्रीगोंदा, पाथर्डी और शेवगांव नगर परिषदों के नतीजों पर भी सबका ध्यान है, जहां स्थानीय विधायकों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है और नतीजों से राजनीतिक समीकरणों में बड़े बदलाव की संभावना है.

9:41 AM (एक महीने पहले)

Local Body Election Result: गढ़चिरौली, आर्मोरी और देसाईगंज में कड़ी टक्कर, मतगणना की तैयारी पूरी

Posted by :- Nuruddin

गढ़चिरौली, आर्मोरी और देसाईगंज की तीन नगर परिषदों में अध्यक्ष कौन बनेगा और किसे पार्षद के रूप में जीत मिलेगी, इसे लेकर मुकाबला काफी कड़ा है और उत्सुकता चरम पर है. जिले में मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. मतदान के बाद मतगणना सुरक्षित, पारदर्शी और तेज़ तरीके से हो, इसके लिए ईवीएम मशीनों की तैयारी, टेबलों की व्यवस्था और मतगणना कर्मचारियों का प्रशिक्षण पहले ही किया जा चुका है. गढ़चिरौली नगर परिषद के पूरे नतीजे 7 राउंड में घोषित किए जाएंगे, जबकि आर्मोरी और देसाईगंज में 5-5 राउंड में मतगणना होगी.

9:38 AM (एक महीने पहले)

Satara Election Result: सातारा में नगर निकाय चुनाव नतीजों को लेकर बढ़ी उत्सुकता.

Posted by :- Nuruddin

सातारा जिले में नगर परिषद और एक नगर पंचायत के चुनाव नतीजों को लेकर उत्साह चरम पर है. इसके लिए आठ स्थानों पर मतगणना की जाएगी. जिले में कुल 10 मतगणना केंद्र तय किए गए हैं, जहां 701 अधिकारी और कर्मचारी तैनात किए गए हैं. सबसे ज्यादा 196 कर्मचारी सातारा में, 65 कराड में, 48 फलटन में और 68 वाई में नियुक्त किए गए हैं. मतगणना के लिए 1800 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है और निगरानी के लिए 12 ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल होगा. सातारा शहर में 418 पुलिसकर्मी हाई अलर्ट पर हैं. आठों सीटों पर मतगणना के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह तैयार हैं.

Advertisement
8:34 AM (एक महीने पहले)

Council and Panchayat Result: मतगणना से पहले बीजेपी को इन सीटों पर निर्विरोध जीत

Posted by :- Nuruddin

मतगणना से पहले नगर परिषद की दो सीटों पर बीजेपी को निर्विरोध जीत मिली है. इनमें धुले जिले की दोंडाइचा-वरवड़े और जलगांव जिले की जामनेर सीट शामिल हैं. इसके अलावा नगर पंचायत में सोलापुर जिले की उनगार सीट पर भी बीजेपी को निर्विरोध जीत मिली है.

8:24 AM (एक महीने पहले)

Maharashtra Panchayat Chunav: नगर निकाय चुनाव की मतगणना 10 बजे से

Posted by :- Nuruddin

महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग ने बताया है कि सभी 286 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनावों की मतगणना 21 दिसंबर रविवार को सुबह 10 बजे से शुरू होगी. इसमें वे निकाय भी शामिल हैं जिनमें 2 दिसंबर को मतदान हुआ था. पहले चरण में 263 नगर परिषदों और नगर पंचायतों में वोट डाले गए थे.

8:22 AM (एक महीने पहले)

Local Body Election Result: नासिक के छह वार्डों में 49.47 फीसदी मतदान, फर्जी वोटिंग की कोशिश नाकाम

Posted by :- Nuruddin

नासिक जिले के सिन्नर, ओझर और चांदवड़ के छह वार्डों में शनिवार को हुए मतदान में 49.47 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई. अधिकारियों के अनुसार सिन्नर के वार्ड नंबर 2 में 25 वर्षीय एक युवक को अपने भाई के नाम पर फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल कर वोट डालने की कोशिश करने के आरोप में हिरासत में लिया गया.

8:21 AM (एक महीने पहले)

Maharashtra Local Body Election: नगर निकाय चुनाव में बारामती और अंबरनाथ पर खास नजर

Posted by :- Nuruddin

इन चुनावों में प्रमुख स्थानीय निकायों में पुणे जिले की बारामती नगर परिषद और ठाणे जिले की अंबरनाथ नगर परिषद शामिल रहीं, जिन पर राजनीतिक दलों और प्रशासन की खास नजर बनी हुई है.

8:20 AM (एक महीने पहले)

Maharashtra Panchayat Chunav Parinam: महाराष्ट्र में नगर निकाय चुनाव के नतीजे 10 बजे से आएंगे

Posted by :- Nuruddin

अधिकारियों के अनुसार महाराष्ट्र में 23 नगर परिषदों और नगर पंचायतों में अध्यक्ष और सदस्यों के पदों के लिए मतदान शनिवार को शाम 5.30 बजे समाप्त हो गया, जिसमें 47.04 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई थी. वोटों की गिनती 10 बजे शुरू होगी.