Advertisement

Ajit Pawar Plane Crash LIVE: अंतिम दर्शन के लिए विद्या प्रतिष्ठान में रखा गया अजित पवार का पार्थिव शरीर, कल अंतिम संस्कार

ओमकार | नई दिल्ली | 28 जनवरी 2026, 7:58 PM IST

Ajit Pawar Death LIVE Updates: एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार को ले जा रहा एक विमान बुधवार सुबह महाराष्ट्र के बारामती में लैंडिंग की कोशिश करते वक्त क्रैश हो गया. इस हादसे में अजित पवार का निधन हो गया.

प्लेन क्रैश में अजित पवार की मौत (Photo: ITG)

Maharashtra Plane Crash Baramati LIVE Updates: NCP नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को ले जा रहा एक विमान बारामती में हादसे का शिकार हो गया. इस हादसे में अजित पवार सहित कुल पांच लोगों की मौत हो गई है. बुधवार सुबह महाराष्ट्र के बारामती में लैंड के वक्त प्लेन के क्रैश की घटना हुई. अजित पवार चुनाव प्रचार के लिए बारामती जा रहे थे. अभी तक यहा साफ नहीं हो पाया है कि विमान ने क्रैश लैंडिंग की या कोई तकनीकी खराबी चलते ये हादसा हुआ है. घटना के बाद प्राइवेट चार्टर विमान पूरी तरह से जल गया है.

अजित पवार से जुड़े हादसे से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट्स के यह LIVE ब्लॉग फॉलो करें...
 

7:56 PM (एक महीने पहले)

Baramati Crash Live: अजित पवार के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे अमित शाह और नितिन नवीन

Posted by :- deepak mishra

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कल बारामती जाएंगे, जिनका बुधवार सुबह एक विमान हादसे में निधन हो गया. भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन भी अजित पवार के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे. (इनपुट- जितेंद्र बहादुर सिंह) 

7:34 PM (एक महीने पहले)

Ajit Pawar Death News Live: किसी भी तरह की राजनीति नहीं: शरद पवार

Posted by :- Rahul Chauhan

अजित पवार के निधन पर प्रतिक्रिया देते हुए एनसीपी (एससीपी) प्रमुख शरद पवार ने इसे राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र ने एक गतिशील और निर्णायक नेतृत्वकर्ता को खो दिया है. शरद पवार ने साफ शब्दों में कहा कि इस दुखद घटना को लेकर कुछ लोग राजनीति की बात कर रहे हैं, लेकिन यह एक हादसा था और इसमें किसी भी तरह की राजनीति नहीं है. उन्होंने अपील की कि इस त्रासदी को राजनीतिक रंग न दिया जाए और इसे केवल एक दुर्घटना के रूप में ही देखा जाए.

7:29 PM (एक महीने पहले)

Ajit Pawar Plane Crash News: अमित शाह जाएंगे बारामती

Posted by :- Rahul Chauhan

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को महाराष्ट्र के बारामती का दौरा करेंगे और विमान हादसे में जान गंवाने वाले महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे. इस दौरान अमित शाह अजित पवार को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और इस कठिन समय में शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करेंगे.

7:21 PM (एक महीने पहले)

Ajit Pawar Plane Crash News: बारामती के लिए रवाना हुए उद्धव ठाकरे, प​वार परिवार से करेंगे मुलाकात

Posted by :- deepak mishra

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे मुंबई से बारामती के लिए रवाना हो गए हैं. वह यहां अजित पवार के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे और पवार परिवार से मुलाकात करेंगे.

Advertisement
7:18 PM (एक महीने पहले)

Ajit Pawar Death News Live: अंतिम दर्शन के लिए विद्या प्रतिष्ठान लाया जा रहा अजित पवार का पार्थिव शरीर

Posted by :- deepak mishra

विमान हादसे में जान गंवाने वाले अजित पवार का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए बारामती अस्पताल से विद्या प्रतिष्ठान में लाया जा रहा है. यहां एनसीपी समर्थक और बारामती के लोग अपने नेता का अंतिम दर्शन करेंगे. कल सुबह उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव काटेवाड़ी में किया जाएगा.

5:39 PM (एक महीने पहले)

Ajit Pawar Plane Crash News: अजित पवार का अंतिम संस्कार कल उनके पैतृक गांव काटेवाड़ी में होगा

Posted by :- deepak mishra

अजित पवार के छोटे बेटे जय पवार पिता का पार्थिव शरीर लेने बारामती अस्पताल पहुंचे. उनका अंतिम संस्कार कल सुबह उनके पैतृक गांव काटेवाड़ी, बारामती में किया जाएगा. आज शाम से उनके पार्थिव शरीर को विद्या प्रतिष्ठान के मैदान में रखा जाएगा ताकि आम जनता उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दे सके.  

5:27 PM (एक महीने पहले)

Ajit Pawar Death News Live: बारामती में क्रैश हुए विमान की प्रारंभिक जांच में नहीं सामने आई कोई खामी

Posted by :- deepak mishra

बारामती विमान हादसे की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दुर्घटना के समय विमान VT-SSK पूरी तरह एयरवर्दी (उड़ान के लिए सक्षम) था और सभी जरूरी और वैध प्रमाणपत्र मौजूद थे. विमान का एयरवर्दीनेस रिव्यू सर्टिफिकेट (ARC) 10 सितंबर 2025 को जारी किया गया था, जो 14 सितंबर 2026 तक वैध था. क्रू के सभी सदस्यों का लाइसेंस वैध था और वे मेडिकली फिट थे. पायलट-इन-कमांड सुमित कपूर के पास एयरलाइन ट्रांसपोर्ट पायलट लाइसेंस (ATPL) था. उनके पास विमान उड़ाने का 15,000 घंटे से अधिक का अनुभव था. उन्होंने इंस्ट्रूमेंट रेटिंग और पायलट प्रोफिशिएंसी चेक (IR/PPC) 18 अगस्त 2025 को सफलतापूर्वक पूरा किया था. उनकी अंतिम मेडिकल जांच 19 नवंबर 2025 को हुई थी, जिसकी वैधता 19 मई 2026 तक थी. को-पायलट सांभवी पाठक के पास कमर्शियल पायलट लाइसेंस (CPL) था. उन्हें लगभग 1,500 घंटे का उड़ान अनुभव था. उनकी नवीनतम मेडिकल जांच 12 जुलाई 2025 को हुई थी, जो 24 जुलाई 2026 तक वैध थी. को-पायलट के रूप में उनका अंतिम IR/PPC 22 जुलाई 2025 को पूरा किया गया था. (इनपुट- श्रेया चटर्जी)

4:54 PM (एक महीने पहले)

Baramati Plane Crash: अजित दादा ने महाराष्ट्र और देश के विकास में बड़ा योगदान दिया- PM मोदी

Posted by :- deepak mishra

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनसीसी के एक कार्यक्रम में अजित पवार के निधन पर शोक प्रकट किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा, 'आज सुबह ही, महाराष्ट्र में दुखद विमान दुर्घटना हुई है. इस दुर्घटना ने महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार और कुछ साथियों को हमसे छीन लिया. अजित दादा ने महाराष्ट्र और देश के विकास में अपना बड़ा योगदान दिया है. विशेष रूप से ग्रामीण जीवन को बेहतर बनाने के लिए उन्होंने हमेशा आगे बढ़कर काम किया. मैं अजित पवार के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं. जिन साथियों को हमने इस हादसे में खोया है, इस पीड़ा की घड़ी में हम सभी उनके परिजनों के साथ हैं.'

4:51 PM (एक महीने पहले)

Ajit Pawar Death News LIVE: बारामती में फडणवीस और शिंदे ने सुनेत्रा पवार से की मुलाकात

Posted by :- deepak mishra

महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बारामती में अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार से मुलाकात की. अजित पवार का आज सुबह बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त एक विमान दुर्घटना में निधन हो गया. 
 

 

Advertisement
4:42 PM (एक महीने पहले)

Ajit Pawar Plane Crash News: अजित पवार के आकस्मिक निधन को स्वीकार नहीं कर पा रहा- राम मोहन नायडू

Posted by :- deepak mishra

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने बारामती विमान दुर्घटना पर कहा, 'जबसे ये घटना हुई है, तब से DGCA और AAIB को अलर्ट किया गया है और उनके अधिकारियों को यहां मौके पर भेजने के लिए कहा गया है. साथ ही यहां की पुलिस को भी बता दिया गया है कि वे मौके की फेंसिंग करें ताकि जांच के लिए जिस तरह की परिस्थितियां चाहिए वो बन सकें.' इस विमान हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर उन्होंने कहा, 'बहुत दुख की बात है. हम इसे स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं कि वो नहीं रहे. कोई भी इस पर विश्वास नहीं कर पा रहा है.'  (इनपुट: ओमकार वाबले)

 

4:33 PM (एक महीने पहले)

Baramati Plane Crash Live: शरद पवार ने बारामती में अजित पवार को अर्पित की श्रद्धांजलि

Posted by :- deepak mishra

एनसीपी-एससीपी प्रमुख शरद पवार, एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल पटेल, राज्य एनसीपी अध्यक्ष सुनील तटकरे और राज्य मंत्री हसन मुश्रीफ ने विद्या प्रतिष्ठान में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. अजित पवार का आज सुबह बारामती में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त में निधन हो गया.

3:46 PM (एक महीने पहले)

Baramati Plane Crash Live: अजित पवार को श्रद्धांजलि देने बारामती पहुंचे CM फडणवीस

Posted by :- deepak mishra

महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत कई मंत्री बारामती पहुंचे हैं. वे विद्या प्रतिष्ठान मैदान में अजित पवार के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे और अंतिम दर्शन करेंगे. 

3:42 PM (एक महीने पहले)

Ajit Pawar Death News Live: बारामती में अजित पवार की याद में बनेगा मेमोरियल

Posted by :- deepak mishra

अजित पवार की याद में बारामती में एक स्मारक का निर्माण किया जाएगा. उनका अंतिम संस्कार कल सुबह उनके पैतृक गांव काटेवाड़ी, बारामती में किया जाएगा. आज शाम से उनके पार्थिव शरीर को विद्या प्रतिष्ठान के मैदान में रखा जाएगा ताकि आम जनता उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दे सके.

 

3:32 PM (एक महीने पहले)

Ajit Pawar Plane Crash Live: मैंने एक विशाल हृदय वाला साहसी मित्र खो दिया- देवेंद्र फडणवीस

Posted by :- deepak mishra

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अजित पवार को भावुक श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने 'X' पर पोस्ट में लिखा, 'दादा अब हमारे बीच नहीं रहे. मेरे प्रिय मित्र और सहयोगी, जन-जन से गहरा जुड़ाव रखने वाले जननेता, उपमुख्यमंत्री अजित दादा पवार का विमान हादसे में निधन हो गया. यह समाचार अत्यंत चौंकाने वाला और हृदयविदारक है. मैं स्तब्ध हूं. इस पीड़ा को शब्दों में व्यक्त करना मेरे लिए संभव नहीं है. मैंने एक विशाल हृदय वाले, साहसी मित्र को खो दिया है. यह मेरे लिए एक दुखद और व्यक्तिगत क्षति है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती. प्रिय दादा को मैं अपनी विनम्र और हृदय की गहराइयों से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. उनके पूरे परिवार और एनसीपी परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. इस दुःख और कठिन समय में हम सभी उनके साथ खड़े हैं. इस दुर्घटना में चार अन्य लोगों की भी जान गई है. उनके परिवारों के प्रति भी मेरी हार्दिक संवेदनाएं. हम उनके साथ हैं. मैंने अपने सभी निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और बारामती जा रहा हूं. ॐ शांति.'

Advertisement
3:27 PM (एक महीने पहले)

Baramati Plane Crash Live: अंतिम दर्शन के लिए शाम 5 बजे बारामती में रखा जाएगा अजित पवार का पार्थिव शरीर

Posted by :- deepak mishra

अजित पवार के पार्थिव शरीर को आज शाम 5:00 बजे से अंतिम दर्शन के लिए बारामती में उनके आवास पर रखा जाएगा. यहीं पर लोग उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देंगे. अंतिम यात्रा कल सुबह 9:00 बजे शुरू होगी. अंतिम संस्कार और अंत्येष्टि सुबह 11:00 बजे बारामती के विद्या प्रतिष्ठान मैदान में संपन्न की जाएगी.

 

3:19 PM (एक महीने पहले)

Ajit Pawar Plane Crash: अजित पवार का कल बारामती में होगा अंतिम संस्कार

Posted by :- deepak mishra

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री​ अजित पवार का कल बारामती में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा. एनसीपी प्रमुख अजित पवार जिस विमान से बारामती जा रहा थे, बुधवार सुबह लैंडिंग से ठीक पहले वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में अजित पवार समेत विमान में सवार सभी 5 लोगों की मौत हो गई. एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ने इस विमान हादसे की जांच शुरू कर दी है.

2:59 PM (एक महीने पहले)

Ajit Pawar Death News LIVE: दादा का चेहरा भी नहीं दिख रहा था: अजित पवार की मौत पर बदहवास हुए समर्थक

Posted by :- Sakib

मुंबई से बारामती जा रहे अजित पवार विमान का लैंडिंग के वक्त बारामती में क्रैश हो गया. इस दुर्घटना में विमान में मौजूद सभी पांच लोगों की मौत हो गई. अजित के निधन के उनके समर्थकों का बुरा हाल है.

 

2:56 PM (एक महीने पहले)

Baramati Plane Crash LIVE Updates: बारामती अस्पताल के बाहर जुटा लोगों का हुजूम

Posted by :- Sakib

बारामती में अस्पताल के बाहर सैकड़ों लोग जमा हो गए हैं, जहां एनसीपी नेता अजीत पवार की विमान दुर्घटना में मौत हो गई थी. मौके पर अजित पवार के चाचा शरद पवार, सुप्रिया सुले और उनकी फैमिली के कई लोग पहुंचे हैं. मौके पर पहुंचने के बाद सभी लोग बेहद इमोशनल नजर आए. 

2:53 PM (एक महीने पहले)

Ajit Pawar Death News LIVE: अजित पवार के निधन की खबर पर भावुक हुए अबु आसिम आजमी

Posted by :- Sakib

समाजवादी पार्टी की महाराष्ट्र यूनिट के अध्यक्ष और विधायक अबू आसिम आज़मी ने सोशल मीडिया के जरिए वीडियो करके अजित पवार की मौत पर दुख ज़ाहिर किया. एसपी नेता मौजूदा वक्त में सऊदी अरब में हैं. उन्होंने कहा बताया कि मैं सो रहा था और मुझा जगाकर हादसे के बारे में जानकारी दी गई. इस दौरान वे बेहद इमोशनल नजर आए.

अबू आसिम आजमी ने कहा, "मैं फिलहाल सऊदी अरब में हूं. मैं सो रहा था, मुझे जगाया गया और बेहद दुखद खबर मैंने सुनी. मेरे लिए बहुत ही अफसोस की बात है. अजित पवार जैसा इंसान, जिसने कभी नहीं देखा कि कौन किस पार्टी का है. उन्होंने हमेशा सब की मदद की."

उन्होंने आगे कहा, "मैं समझता हूं कि अजित पवार साहब अपनी जिंदगी में कभी शायद पूरी नींद सो भी नहीं पाए. लोगों की सेवा करना, त्वरित एक्शन लेना. आज अजित पावर नहीं है, मुझे बहुत अफसोस हो रहा है. उनके साथ जितने लोग गए, मेरी पूरी सहानुभूति उनके साथ है. उनके परिवार के साथ मेरी सहानुभूति है."

यह भी पढ़ें: सऊदी अरब से अजित पवार के लिए दुआएं... निधन की खबर पर भावुक हुए अबू आसिम आज़मी

Advertisement
2:50 PM (एक महीने पहले)

Ajit Pawar Death News LIVE: बारामती अस्पताल पहुंचे शरद पवार

Posted by :- Sakib

एनसीपी के मुखिया शरद पवार बारामती पहुंचे और उस अस्पताल में गए जहां, उनके भतीजे अजित पवार का शव रखा गया है. 

2:41 PM (एक महीने पहले)

Baramati Plane Crash: अज‍ित पवार का प्लेन क्रैश होते ही बना था भयानक मंज़र, फैला धुआं ही धुआं

Posted by :- Sakib
अजित पवार से जुड़े प्लेन क्रैश हादसे का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इस वीडियो में सड़क किनारे लगे कैमरे में विमान के क्रैश होने के बाद एक बड़ा धमाका और आग का गोला उठता हुआ दिखाई दे रहा है.

 

2:37 PM (एक महीने पहले)

Ajit Pawar Plane Crash: यह दुख का पल है, विधिवत जांच होगी: केंद्रीय मंत्री ने कहा

Posted by :- Sakib

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस घटना से जुड़े आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एक हादसे में ऐसे नेता का अचानक चले जाना बहुत दुखद और अविश्वसनीय है. पवार को दिल से श्रद्धांजलि देते हुए, उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि यह घटना एक हवाई दुर्घटना थी और स्थापित अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल के मुताबिक इसकी जांच की जाएगी.

शेखावत ने इस बात पर ज़ोर दिया कि विमानन दुर्घटनाएं किसी एक देश तक सीमित नहीं हैं और रिसर्च और सीखने के लिए विश्व स्तर पर इनकी जांच की जाती है. उन्होंने कहा कि विस्तृत जांच ज़रूरी है.

हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि यह मुख्य रूप से दुख जताने, संवेदनाएं जताने और शोक संतप्त परिवार और समर्थकों के साथ खड़े होने का वक्त है. इसके साथ ही, उन्होंने सभी से इस मुश्किल वक्त में सहानुभूति और सम्मान देने पर ध्यान केंद्रित करने की गुजारिश की.

यह भी पढ़ें: अजित पवार के पार्थिव शरीर के अस्पताल पहुंचते ही उमड़ी समर्थकों की भीड़; Video


 

2:08 PM (एक महीने पहले)

Plane Crash: अजित पवार से पहले भी प्लेन हादसे में मारे जा चुके हैं कई नेता

Posted by :- Sakib

एनसीपी नेता अजित पवार के साथ हुआ प्लेन क्रैश हादसा कोई पहली घटना नहीं है. इसके पहले भी इस तरह के हादसे में भारत के कई नेताओं की जानें जा चुकी हैं.

2:00 PM (एक महीने पहले)

Ajit Pawar Death News LIVE: बारामती के लिए रवाना हुए शरद पवार 

Posted by :- Sakib

एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार अपने भतीजे और प्रतिद्वंद्वी एनसीपी गुट के नेता अजित पवार की विमान हादसे में मौत के बाद बारामती के लिए रवाना हो गए हैं.

Advertisement
1:57 PM (एक महीने पहले)

Ajit Pawar Death News LIVE: अजित पवार NDA के एक मज़बूत स्तंभ थे: रविशंकर प्रसाद ने कहा

Posted by :- Sakib

बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, "हम उनके अचानक निधन से बहुत दुखी हैं। हाल ही में हुए नगर निगम चुनावों में इतनी बड़ी जीत मिली थी। यह बहुत दुखद है। वह NDA के एक मज़बूत स्तंभ बन गए थे."

यह भी पढ़ें: अजित पवार का चार्टर उड़ाने वाली पायलट सांभवी पाठक कौन थीं? जानें- ट्रेनिंग से कॉकपिट तक का सफर

1:51 PM (एक महीने पहले)

Ajit Pawar Death News LIVE: विमान बिल्कुल ठीक था: जेट मालिक

Posted by :- Sakib

बारामती में क्रैश हुए अजित पवार से जुड़े विमान के मालिक वीके सिंह ने कहा कि प्लेन बिल्कुल सही हालत में था और पायलट बहुत अनुभवी थे.

1:23 PM (एक महीने पहले)

Baramati Plane Crash News: एयरपोर्ट से सिर्फ 50 मीटर दूर क्रैश हुआ अजित पवार का प्लेन

Posted by :- Sakib

अजित पवार को ले जा रहा विमान एयरपोर्ट से सिर्फ 50 मीटर दूर क्रैश हुआ था.

यह भी पढ़ें: 'समर्प‍ित नेता खो दिया...', अजित पवार के न‍िधन पर सच‍िन तेंदुलकर का छलका दर्द, हुए भावुक

 
1:19 PM (एक महीने पहले)

Baramati Plane Crash LIVE: हर तरफ धुआं, मलबा और बिखरी लाशें... प्लेन क्रैश के बाद का खतरनाक मंज़र

Posted by :- Sakib
अजित पवार की प्लेन बारामती के गोजबावी गांव के पास उस वक्त क्रैश हुई, जब विमान लैंडिंग की कोशिश कर रहा था. चश्मदीदों के मुताबिक, विमान हवा में लड़खड़ा रहा था और रनवे छोड़कर करीब 150-180 फीट नीचे खाई में जा गिरा. हादसे के बाद विमान में चार से पांच विस्फोट हुए. देखिए हादसे से जुड़े 10 वीडियो. 

 

1:13 PM (एक महीने पहले)

Ajit Pawar Death News LIVE: अजित पवार प्लेन क्रैश हादसे की जांच शुरू

Posted by :- Sakib

अजित पवार के प्लेन क्रैश के हादसे की जांच शुरू हो गई है. एविएशन मिनिस्ट्री के चार अधिकारी VSR वेंचर्स के दिल्ली ऑफिस पहुंचे हैं. ये सभी अधिकारी एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) के हैं.

(इनपुट- अमित भारद्वाज)

 
Advertisement
12:50 PM (एक महीने पहले)

Baramati Plane Crash LIVE: युवा पायलट शांभवी पाठक की विमान दुर्घटना में मौत

Posted by :- Sakib

अजित पवार से जुड़े प्लेन क्रैश हादसे में युवा पायलट शांभवी पाठक की भी मौत हो गई.

12:49 PM (एक महीने पहले)

Ajit Pawar Plane Crash LIVE: बारामती प्लेन क्रैश के बाद क्या बोले चश्मदीद?

Posted by :- Sakib
बारामती में प्लेन क्रैश के बाद घटना स्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, 'विमान लड़खड़ाया और कुछ समझने से पहले ही पटरी के बाजू में गिर गया.' रिपोर्ट के मुताबिक यह हादसा सुबह करीब 8:45 बजे हुआ जब विमान लैंडिंग की कोशिश कर रहा था.'
12:47 PM (एक महीने पहले)

Ajit Pawar News LIVE: प्लेन क्रैश के बाद कपड़े से पहचाने गए अजित पवार

Posted by :- Sakib

अजित पवार के प्लेन के क्रैश होने के पीछे अभी कोई आधिकारित कारण सामने नहीं आया है. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, बारामती एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी कम थी. वहां नाइट लैंडिंग की सुविधा नहीं है, जिसकी वजह से कोहरे के कारण कम विजिबिलिटी में भी फ्लाइट्स लैंड नहीं कर सकी. ऐसे में अजित पवार का जेट 800 की कम विजिबिलिटी में लैंड करने की कोशिश की और जेट क्रैश हो गया. यह भी कहा गया है कि क्रैश की वजह से शव पहचान में नहीं आ रहे थे, उन्हें कपड़ों वगैरह से पहचानना पड़ा.

 
12:41 PM (एक महीने पहले)

Ajit Pawar Death News LIVE: राहुल गांधी ने अजित परिवार की बातचीत 

Posted by :- Sakib

अजित पवार के निधन के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी डिप्टी सीएम के परिवार से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने अजित पवार के निधन पर संवेदना जताई.

(इनपुट- मौसमी सिंह)

12:25 PM (एक महीने पहले)

Baramati Plane Crash LIVE Updates: बारामती में हॉस्पिटल के बाहर लोगों का हुजूम

Posted by :- Sakib

प्लेन क्रैश हादसे में अजित पवार के निधन के बाद उन्हें बारामती के ही एक हॉस्पिटल में ले जाया गया है. पार्थिव शरीर के अस्पताल पहुंचते ही परिसर में हजारों समर्थकों का पहुंच गए हैं. इमरजेंसी वार्ड के बाहर लोगों का हुजू्म उमड़ा हुआ है. 

 

यह भी पढ़ें: अजित पवार प्लेन क्रैश: फिर होने लगी ब्लैक बॉक्स, रिकॉर्डर की चर्चा? जिनसे सामने आएगी क्रैश की वजह 

Advertisement
12:18 PM (एक महीने पहले)

Ajit Pawar Death News LIVE: मैंने एक मजबूत और उदार दोस्त खो दिया: फडणवीस 

Posted by :- Sakib

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हादसे में अजित पवार की मौत पर दुख जताते हुए इसे महाराष्ट्र के लिए एक बड़ा नुकसान बताया और कहा कि ऐसी लीडरशिप बनने में कई साल लगते हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा, “आज सुबह एक बहुत दुखद घटना हुई. बहुत ही अप्रत्याशित परिस्थितियों में, हमारे राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के एक विमान दुर्घटना में दुर्भाग्यपूर्ण निधन की खबर सभी तक पहुंची, जिससे पूरे महाराष्ट्र में दुख की लहर फैल गई. महाराष्ट्र के लिए आज बहुत मुश्किल दिन है."

उन्होंने आगे कहा कि ऐसी लीडरशिप बनने में कई साल लगते हैं और ऐसे वक्त में जब वह राज्य के विकास में बहुत महत्वपूर्ण योगदान दे रहे थे. उनका जाना अविश्वसनीय और चौंकाने वाला है. व्यक्तिगत रूप से, मैंने एक मजबूत और उदार दोस्त खो दिया है. यह उनके परिवार के लिए भी एक बहुत बड़ा नुकसान है. 
 

 
12:15 PM (एक महीने पहले)

Ajit Pawar Plane Crash LIVE: अजित पवार और बारामती का तीन दशक पुराना रिश्ता

Posted by :- Sakib

अजित पवार की राजनीतिक पहचान बारामती से अटूट रूप से जुड़ी हुई है, जिससे उन्हें इस क्षेत्र में "दादा" (बड़े भाई) का लोकप्रिय नाम मिला. उन्होंने 1991 में अपनी चुनावी यात्रा शुरू की, जो बारामती के साथ एक राजनीतिक जुड़ाव की शुरुआत थी जो तीन दशकों से अधिक समय तक चला.

महाराष्ट्र विधानसभा के लिए अपने पहले चुनाव के बाद से, उन्होंने लगातार बारामती निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया और यह सीट लगातार आठ बार जीती. साल 2024 के विधानसभा चुनावों में भी यहां से उन्हें जीत मिली. 

बारामती सिर्फ एक चुनावी गढ़ से आगे बढ़कर उनके विकास मॉडल के लिए एक परीक्षण स्थल बन गया, जिसमें बुनियादी ढांचे, सिंचाई, शिक्षा और सार्वजनिक संस्थानों में बड़े पैमाने पर निवेश किया गया. अजित पवार को बारामती को एक "मॉडल निर्वाचन क्षेत्र" में बदलने का श्रेय दिया जाता है, जिसका उदाहरण अक्सर महाराष्ट्र में इसके नियोजित विकास के लिए दिया जाता है.

अजित पवार का प्रभाव सहकारी क्षेत्र में विशेष रूप से चीनी मिलों और ग्रामीण बैंकिंग नेटवर्क में बहुत गहरा था. उन्होंने 16 वर्षों तक (1991-2007) पुणे जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया, जिससे जमीनी स्तर पर उनका नियंत्रण और संस्थागत प्रभाव मजबूत हुआ. यह लंबी और गहरी व्यक्तिगत राजनीतिक यात्रा आज दुखद रूप से खत्म हो गई.

12:06 PM (एक महीने पहले)

Ajit Pawar के निधन पर महाराष्ट्र में तीन दिनों का राजकीय शोक

Posted by :- Nuruddin

अजित पवार के निधन पर महाराष्ट्र में तीन दिनों का राजकीय शोक घोषित किया गया है. सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इसका ऐलान किया है. उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में हादसे पर दुख भी जताया और फोन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को हादसे की जानकारी भी दी. सीएम फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र के लिए आज का दिन दुखद है. वहीं डिप्टी सीएम एकनाथ शिंद ने हादसे की जांच की अपील की है.

11:41 AM (एक महीने पहले)

Ajit Pawar Death News LIVE: अजित पवार की फैमिली को ले जा रहा चॉपर दिल्ली से हुआ रवाना

Posted by :- Sakib

अजित पवार की पत्नी, उनके बेटे-बहू, प्रफुल्ल पटेल और सुप्रिया सुले को ले जा रहा हेलीकॉप्टर दिल्ली से रवाना हुआ. 

यह भी पढ़ें: आसमान में लड़खड़ाया, खोया कंट्रोल, फिर 5 धमाके... अजित पवार के प्लेन क्रैश की आंखों देखी

11:34 AM (एक महीने पहले)

Ajit Pawar Death News LIVE: नागरिक उड्डयन मंत्री ने पुणे में अजित पवार के परिवार से की मुलाकात 

Posted by :- Sakib

सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने मंगलवार को इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर अजित पवार के शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से मुलाकात की, जब उन्हें एक विशेष विमान से पुणे ले जाया जा रहा था. नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल भी उनके जाने से पहले परिवार के साथ मुलाकात के दौरान मौजूद थे.

Advertisement
11:29 AM (एक महीने पहले)

Ajit Pawar Plane Crash LIVE: जमीन पर गिरते ही आग का गोला बन गया विमान, हुए कई धमाके

Posted by :- Sakib

अजित पवार का विमान लैंडिंग स्ट्रिप छोड़कर बगल मौजूद इलाके में गिर गया. लैंडिंग करते वक्त ही विमान का कंट्रोल गड़बड़ हो गया. चश्मदीदों ने बताया कि लैंडिंग की कोशिश करते वक्त विमान लड़खड़ाया और पल भर में हादसे का शिकार हो गया. क्रैश होने के बाद करीब पांच धमाके हुए और विमान आग का गोला बन गया. हादसे के बाद प्लेन पूरी तरह से जल कर नष्ट हो गया और इसमें सवार सभी लोगों की मौत हो गई.

(इनपुट- बसंत मोरे)

 
11:23 AM (एक महीने पहले)

Ajit Pawar Death News LIVE: अजित पवार के निधन पर राहुल गांधी ने जताया दुख

Posted by :- Sakib

प्लेन क्रैश में अजित पवार के निधन के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, "महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री श्री अजित पवार जी और उनके सहयात्रियों की आज हवाई जहाज दुर्घटना में निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है. इस शोक के पल में महाराष्ट्र की जनता के साथ हूं। समस्त पवार परिवार और प्रियजनों को इस दुख की घड़ी में अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं."

 

11:21 AM (एक महीने पहले)

Maharashtra plane crash Baramati: क्रैश से पहले दूसरी बार लैंडिंग की कोशिश कर रहा था विमान 

Posted by :- Sakib

फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar  ने बताया कि विमान बारामती एयरपोर्ट पर दूसरी बार लैंडिंग की कोशिश कर रहा था, तभी वह क्रैश हो गया.

11:16 AM (एक महीने पहले)

Ajit Pawar News: अजित पवार के प्लेन क्रैश मामले में अब तक क्या पता चला है?

Posted by :- Sakib

कब और क्या हुआ: यह हादसा आज सुबह लगभग 8.45 बजे हुआ.
कहां: यह क्रैश पुणे जिले के बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग की कोशिश के दौरान हुआ.
कैसा विमान था: यह फ्लाइट एक प्राइवेट Learjet 45 (रजिस्ट्रेशन VT-SSK) थी, जिसे VSR ऑपरेट कर रहा था और यह मुंबई से बारामती जा रही थी.
क्रैश: DGCA के मुताबिक, विमान दूसरी बार लैंडिंग की कोशिश के दौरान रनवे से भटक गया, उसमें आग लग गई और वह पूरी तरह से जल कर खत्म हो गया. 
नुकसान: विमान में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई.

  • अजित पवार, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और उनके पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO).
  • एक पर्सनल अटेंडेंट.
  • पायलट-इन-कमांड और फर्स्ट ऑफिसर.

अजित पवार कहां जा रहे थे: अजित पवार स्थानीय चुनावों से पहले सार्वजनिक रैलियों को संबोधित करने के लिए अपने गृहनगर बारामती जा रहे थे.

यह भी पढ़ें: दूर तक धुआं ही धुआं… जहां हुआ अजित पवार का प्लेन क्रैश, वहीं से आईं पहली तस्वीरें

11:05 AM (एक महीने पहले)

Ajit Pawar Death News: अश्विनी वैष्णव ने अजित पवार के निधन पर शोक जताया

Posted by :- Sakib

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के दुखद और असमय निधन से बहुत दुख हुआ. उनके परिवार, समर्थकों और महाराष्ट्र के लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं."

यह भी पढ़ें: Ajit Pawar Plane Crash: प्लेन क्रैश में अजित पवार की मौत... बारामती में जहां हुआ हादसा, वहां से देखें ग्राउंड रिपोर्ट

Advertisement
10:58 AM (एक महीने पहले)

Ajit Pawar News: सुप्रिया सुले और अजित पवार का परिवार बारामती के लिए रवाना

Posted by :- Sakib

NCP के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल, NCP-SCP सांसद सुप्रिया सुले और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का परिवार, उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार और बेटे पार्थ पवार दिल्ली से बारामती (महाराष्ट्र) के लिए रवाना हो रहे हैं.

10:57 AM (एक महीने पहले)

Ajit Pawar News: अजित पवार के निधन पर राष्ट्रपति ने जताया दुख

Posted by :- Sakib

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अजित पवार के निधन पर सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "महाराष्ट्र के बारामती में एक विमान हादसे में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार समेत कई लोगों के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है. अजित पवार का असामयिक निधन एक अपूरणीय क्षति है. उन्हें महाराष्ट्र के विकास में, विशेषकर सहकारी क्षेत्र में, विशेष योगदान के लिए सदैव याद रखा जाएगा. मैं उनके परिवार, समर्थकों एवं प्रशंसकों के प्रति गहन शोक-संवेदना व्यक्त करती हूं. ईश्वर इस दुर्घटना में मारे गए अन्य सभी लोगों के परिवारों को भी इस आघात को सहन करने की शक्ति प्रदान करें."

यह भी पढ़ें: Ajit Pawar Plane Crash: प्लेन क्रैश में अजित पवार की मौत... बारामती में जहां हुआ हादसा, वहां से देखें ग्राउंड रिपोर्ट

10:54 AM (एक महीने पहले)

Maharashtra plane crash Baramati: प्लेन हादसे में किसकी-किसकी हुई मौत?

Posted by :- Sakib

आजतक से बात करते हुए एविएशन डिपार्टमेंट ने प्लेन क्रैश में जान गंवाने वाले लोगों की जानकारी दी है. अधिकारियों ने बताया कि बारामती विमान हादसे में अजित पवार के अलावा विदिप जाधव, पिंकी माली, सुमित कपूर और सांभवी पाठक की मौत हो गई. साम्भवी पाठक और सुमित कुमार प्लेन के पायलट थे.
 

10:48 AM (एक महीने पहले)

Ajit Pawar Death: अखिलेश यादव ने अजित पवार के निधन पर जताया शोक

Posted by :- Sakib

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम श्री अजित पवार जी का विमान दुर्घटना में निधन, अत्यंत दुःखद है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें. शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं .भावभीनी श्रद्धांजलि."

 

10:43 AM (एक महीने पहले)

Maharashtra plane crash Baramati: अजित पवार जनता के नेता थे: PM नरेंद्र मोदी 

Posted by :- Sakib

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "महाराष्ट्र के बारामती में हुए दुखद विमान हादसे से बहुत दुख हुआ. इस हादसे में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया, मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं. दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारों को शक्ति और हिम्मत मिले, इसके लिए प्रार्थना करता हूं."

अजित पवार के साथ तस्वीर शेयर करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "अजित पवार जनता के नेता थे, जिनका ज़मीनी स्तर पर मज़बूत जुड़ाव था. महाराष्ट्र के लोगों की सेवा करने में सबसे आगे रहने वाले एक मेहनती शख्स के तौर पर उनका बहुत सम्मान किया जाता था."

उन्होंने आगे कहा कि प्रशासनिक मामलों की उनकी समझ और गरीब और पिछड़े लोगों को सशक्त बनाने का उनका जुनून भी काबिले तारीफ था. उनका असमय निधन बहुत चौंकाने वाला और दुखद है. उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं.

Advertisement
10:35 AM (एक महीने पहले)

Ajit Pawar Plane Crash LIVE: 'हमारे बीच मतभेद थे, लेकिन...', अजित पवार के निधन पर क्या बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी?

Posted by :- Sakib

शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, "यह बहुत चौंकाने वाला, दुखद और दिल दहला देने वाला है. हमारे बीच मतभेद थे, लेकिन हमने साथ मिलकर काम किया है. वह सच में एक समर्पित इंसान थे, जो अपने काम के प्रति वफादार थे. मैं पवार साहब, सुप्रिया जी, सुनेत्रा जी, पार्थ और जय के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करती हूं. मैं बारामती के लाखों और करोड़ों लोगों के प्रति भी संवेदनाएं व्यक्त करती हूं. उनका इस तरह चले जाना बहुत दुखद है."

 

10:29 AM (एक महीने पहले)

Plane Crash LIVE: 'बहुत चौंकाने वाली खबर...', केंद्रीय मंत्री

Posted by :- Sakib

अजित पवार के निधन पर केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा, "यह बहुत चौंकाने वाली और दुखद खबर है. मैं उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं."

 

10:24 AM (एक महीने पहले)

Ajit Pawar News: 'इतने जोशीले नेता का चले जाना दुखद': कांग्रेस सांसद इमरान मसूद

Posted by :- Sakib

चार्टर प्लेन क्रैश में अजित पवार की मौत पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, "इतने जोशीले नेता का अचानक चले जाना बहुत दुखद है. हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं."

यह भी पढ़ें: प्लेन क्रैश से पहले महाराष्ट्र के ड‍िप्टी सीएम अज‍ित पवार का अंत‍िम पोस्ट, जानें क‍िसे याद किया?

10:18 AM (एक महीने पहले)

Ajit Pawar Death: अजित पवार के निधन पर PM मोदी ने जताया दुख

Posted by :- Sakib

अजित पवार के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है. उन्होंने देवेंद्र फडणवीस से फोन पर बातचीत करके जानकारी ली है. इसके अलावा, गृह मंत्री अमित शाह ने भी सीएम फडणवीस से बात करके हादसे की जानकारी ली है.

10:14 AM (एक महीने पहले)

Ajit Pawar Plane Crash: प्लेन क्रैश पर कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने की जांच की मांग

Posted by :- Sakib

महाराष्ट्र से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने अजित पवार की मौत पर दुख जाहिर किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में हादसे की जांच की मांग करते हुए कहा, "अजीत पवार साहब की विमान दुर्घटना में मौत की ख़बर बेहद अफ़सोसनाक है. ख़ुदा उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में सब्र अता करे, भारत सरकार दुर्घटना की गहन जांए करवाये, जिससे दुर्घटना के कारणों का पता चल सके."

 

Advertisement
10:07 AM (एक महीने पहले)

Ajit Pawar News: प्लेन में सवार कोई शख्स जिंदा नहीं बचा: DGCA 

Posted by :- Sakib

DGCA (डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन) ने कहा कि महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, उनके साथ दो लोग और 2 क्रू (PIC+FO) सदस्य प्लेन में सवार थे. प्लेन में सवार कोई भी क्रैश में ज़िंदा नहीं बचा है.

(इनपुट- साहिल जोशी, अमित भारद्वाज)

10:01 AM (एक महीने पहले)

Ajit Pawar Plane Crash LIVE: प्लेन हादसे से पहले क्या हुआ?

Posted by :- Sakib

बारामती एसपी ग्रामीण संदीप सिंह ने बताया, "लैंडिंग के वक्त बारामती एयरपोर्ट पर एक प्लैन क्रैश हुआ है. इसमें एयरक्राफ्ट क्रू भी शामिल थे. तीन शव बरामद किए जाने के बाद अस्पताल भेजा गया है. जो भी पहचान होगी, उसकी जानकारी दी जाएगा."

उन्होंने आगे बताया कि हमें कथित तौर पर पता चला है कि प्लेन लैंडिंग करते वक्त कुछ गड़बड़ दिख रहा था. वास्तविक कारण क्या है, इसकी जानकारी मिलने पर दी जाएगी.

 

9:48 AM (एक महीने पहले)

Ajit Pawar Plane Crash LIVE: प्लेन क्रैश में अजित पवार का निधन

Posted by :- Sakib

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, पुणे जिले में विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार और 3 अन्य लोगों की मौत हो गई है.

9:46 AM (एक महीने पहले)

Ajit Pawar Plane Crash LIVE: प्लेन हादसे में 5 लोगों की मौत

Posted by :- Sakib

जानकारी के मुताबिक, प्लेन क्रैश की घटना में 5 लोगों की मौत हो गई है.

9:44 AM (एक महीने पहले)

Ajit Pawar: अजित पवार के साथ प्लेन में कितने लोग थे?

Posted by :- Sakib

अजित पवार कल यानी मुंबई में हुई कैबिनेट मीटिंग में शामिल हुए थे. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अजित पवार के साथ 3 लोग थे. वे मुंबई से बारामती जा रहे थे. यह एक प्राइवेट कंपनी का प्लेन था. जब चार्टर्ड प्लेन बारामती एयरपोर्ट पर लैंड कर रहा था, तो उसका एक्सीडेंट हो गया.

(इनपुट- आशुतोष)

 
Advertisement
9:40 AM (एक महीने पहले)

Ajit Pawar Plane Crash LIVE: क्या करने बारामती जा रहे थे अजित पवार?

Posted by :- Sakib

अजति पवार जिला परिषद के चुनाव प्रचार के बारामती जा रहे थे. ताऊपट्टी के पास पहुंचने से पहले ही प्लेन क्रैश हो गया. पुणे में 5 फरवरी को जिला परिषद चुनाव होने वाले हैं और अजित पवार ने इन चुनावों के सिलसिले में बारामती में मीटिंग्स प्लान की थीं. यह हादसा उन मीटिंग्स से पहले हुआ. बताया जा रहा है कि इस घटना में अजित पवार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

(इनपुट- बसंत मोरे)
 

9:34 AM (एक महीने पहले)

Ajit Pawar Plane Crash: हादसे के कुछ मिनट पहले अजित पवार ने किया था सोशल मीडिया पोस्ट

Posted by :- Sakib

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने प्लेन क्रैश से करीब आधे घंटे पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था. इस पोस्ट में अजित पवार ने लाला लाजपत राय को याद किया था.