महाराष्ट्र बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के बेटे की शाही शादी चर्चा में

महारष्ट्रा में सत्ताधारी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रावसाहेब दानवे के बेटे और भोकरदन सीट से विधायक संतोष दानवे की शाही शादी औरंगाबाद में हर किसी के जुबान पर है. संतोष यहां गुरुवार को प्राध्यापक राजेश सरकटे की बेटी रेणू के साथ परिणय सूत्र में बंध गए.

Advertisement
संतोष गुरुवार को प्राध्यापक राजेश सरकटे की बेटी रेणू के साथ परिणय सूत्र में बंध गए संतोष गुरुवार को प्राध्यापक राजेश सरकटे की बेटी रेणू के साथ परिणय सूत्र में बंध गए

पंकज खेळकर

  • औरंगाबाद,
  • 03 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 2:44 AM IST

महारष्ट्रा में सत्ताधारी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रावसाहेब दानवे के बेटे और भोकरदन सीट से विधायक संतोष दानवे की शाही शादी औरंगाबाद में हर किसी के जुबान पर है. संतोष यहां गुरुवार को प्राध्यापक राजेश सरकटे की बेटी रेणू के साथ परिणय सूत्र में बंध गए.

इस शादी के लिए शहर में बीड बायपास रोड के पास करीब 5 से 6 ऐकड़ ज़मीन पर आलीशान शामियाना लगाया गया था. इस के खर्च का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इस शामियाने के लिए खास राजस्थान से कारीगरों को बुलाया गया था. इसमें करीब 25 से 30 हज़ार मशहूर हस्तियों के साथ ही 1 से 1.50 लाख आम लोगों के खाने की भी व्यवस्था की गई थीं और मेहमानों के लिए 30 से 40 तरह पकवान बनाए गए थे.

Advertisement

इस शादी में राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित राज्य के मंत्रियों के अलावा कई केंद्रीय मंत्रियों ने भी शिरकत की और वर-वधू को आशीर्वाद दिया. इसके अलावा विपक्षी पार्टियों के नेता और उद्योग जनत की हस्तियां भी इश विवाह समारोह में शामिल हुईं.

इस वीआईपी शादी को लेकर यहां पुलिस का भी खास पहरा था. शादी होने के बाद औरंगाबाद की कई सड़कों पर गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें दिखाई दे रही थी, जिसकी वजह से आम लोगों को ट्रैफिक जाम होने की वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. पैठण रोड, बीड बाईपास इन क्षेत्रों में ट्रैफिक की वजह से लोगों को कई घंटे तक ट्रैफिक से जूझना पड़ा.

औरंगाबाद सहित पूरे राज्य में जहां इस शाही शादी के चर्चे हैं, वहीं इसमें हुई शाहखर्ची पर कई लोगों ने नाराजगी भी जताई. किसान नेता जयाजी राव सुर्यवंशी का दावा है कि इस शाही शादी में तकरीबन 5 से 7 करोड़ रुपये खर्च किए गए. सुर्यवंशी शिकायत भरे लहजे में कहते हैं, जलना शहर के लोगों को पीने के लिए पानी नहीं मिल रहा है और इस शादी में 2 दिन के अंदर 400 से 500 टैंकर पानी ज़मीन पर छिड़क दिया गया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement