कोलकाता-शिलांग इंडिगो फ्लाइट में मिली बम की धमकी, टॉयलेट में रखा मिला पर्चा

कोलकाता से शिलांग जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में बम की धमकी मिलने से एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया. विमान के टॉयलेट में संदिग्ध पर्चा मिलने के बाद यात्रियों को तुरंत उतारकर फ्लाइट को आइसोलेशन बे में ले जाया गया. सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचकर पूरे एयरक्राफ्ट की गहन जांच कर रही हैं.

Advertisement
कोलकाता-शिलांग इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी मिली. कोलकाता-शिलांग इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी मिली.

अभिजीत करंडे

  • मुंबई,
  • 14 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:02 PM IST

कोलकाता से शिलांग जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में बम होने की धमकी मिली है. टॉयलेट में संदिग्ध पर्चा मिलने पर यात्रियों को तुरंत उतारा गया और विमान को आइसोलेशन बे में ले जाकर सुरक्षा जांच शुरू कर दी गई.

शनिवार को कोलकाता से शिलांग जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में बम की धमकी मिलने से अफरा-तफरी मच गई. यह फ्लाइट सुबह 9:15 बजे उड़ान भरने वाली थी.

Advertisement

बोर्डिंग के दौरान क्रू मेंबर्स को विमान के टॉयलेट में एक पर्चा मिला, जिसमें विमान में बम होने की बात लिखी थी. इसके बाद तुरंत स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) लागू किया गया. सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से उतार लिया गया और एयरक्राफ्ट को आइसोलेशन बे में ले जाकर जांच शुरू कर दी गई.

एयरपोर्ट डायरेक्टर ने क्या कहा

नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट के डायरेक्टर के मुताबिक, बम की सूचना पर्चे के जरिए मिली.यात्रियों को तुरंत विमान से उतारा गया. विमान को आइसोलेशन बे में शिफ्ट किया गया. सुरक्षा एजेंसियां पूरी जांच में जुटी हैं

इंडिगो का आधिकारिक बयान

इंडिगो ने बयान जारी कर कहा कि फ्लाइट में सुरक्षा से जुड़ी सूचना मिली थी. तुरंत संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी गई. सभी जरूरी सुरक्षा जांच में पूरा सहयोग किया जा रहा है. यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद है. यात्रियों, क्रू और विमान की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है.

Advertisement

यात्रियों की सुरक्षा प्राथमिकता

सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत विमान को बाकी विमानों से अलग खड़ा किया गया है. बम डिस्पोजल स्क्वॉड और सुरक्षा एजेंसियां पूरे विमान की जांच कर रही हैं. फिलहाल, किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु मिलने की पुष्टि नहीं हुई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement