आयकर विभाग की टीम ने शुक्रवार को मुंबई में पॉलीकैब इंडिया से जुड़े लगभग 50 ठिकानों पर सर्च अभियान के तहत तलाशी ली और कंपनी के अधिकारियों घर और ऑफिस में भी छापेमारी की जा रही है.
बता दें कि पॉलीकैब इंडिया लिमिटेड देश की सबसे बड़ी बिजली के तार और केबल निर्माता कंपनियों में से एक है. इस कंपनी का कारोबार पूरे भारत में 23 विनिर्माण सुविधाओं के माध्यम से होता है. कंपनी का कारोबार 15 से ज्यादा ऑफिस और 25 से ज्यादा गोदमों के माध्यम से पूरे देश फैला हुआ है.
वहीं, सितंबर में कंपनी का मुनाफा 59 फीसदी बढ़कर 426 करोड़ रुपये हो गया था. 11 दिसंबर को पॉलीकैब की मार्केट वेल्यू हैवेल्य इंडिया को पीछे छोड़ते हुए 85,000 करोड़ रुपये के करीब था.
दिव्येश सिंह