वेटर ने मालिक से बदला लेने के लिए रची 'अजीब' साजिश... नौकरी से निकाला तो झूठी कहानी से हिला दी थी दिल्ली

Fake Bomb Threat: पुणे के एक होटल मालिक से बदला लेने के लिए पुराने वेटर ने दिल्ली में बम धमाके की फर्जी सूचना दी. ₹20 करोड़ और RDX के झूठे दावों के बाद पुलिस ने आरोपी को पुणे से हिरासत में लिया, जो मानसिक रूप से अस्थिर पाया गया.

Advertisement
वेटर की करतूत से हिला सुरक्षा तंत्र. (Photo: representational image) वेटर की करतूत से हिला सुरक्षा तंत्र. (Photo: representational image)

ओमकार

  • पुणे/दिल्ली,
  • 10 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 2:24 PM IST

8 फरवरी की दोपहर को दिल्ली पुलिस के कंट्रोल रूम में आई एक कॉल ने हड़कंप मचा दिया. कॉल करने वाले ने दावा किया कि दिल्ली के चांदनी चौक को उड़ाने की साजिश पुणे के एक होटल में रची गई है. पुलिस ने जब जांच की, तो पता चला कि यह किसी आतंकी संगठन का काम नहीं, बल्कि नौकरी से निकाले गए एक वेटर की खतरनाक खुन्नस थी.

Advertisement

फोन करने वाले ने आरोप लगाया कि साजिश पुणे के बुधवार पेठ स्थित एक होटल में रची गई थी और होटल मालिक को हमले के लिए 20 करोड़ रुपये दिए गए थे. उसने आगे दावा किया कि मालिक के घर पर अभी भी RDX का एक डिब्बा रखा हुआ है. 

धमकी को गंभीरता से लेते हुए दिल्ली पुलिस ने तुरंत नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी को अलर्ट किया और राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी. साइबर टीमों ने कुछ ही घंटों में पुणे के एक घर से कॉल का पता लगा लिया. पुलिस ने तुरंत छापा मारा और संदिग्ध को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया. कई घंटों की पूछताछ के बाद जांचकर्ताओं को एक चौंकाने वाला सच पता चला. 

दरअसल, कॉल करने वाले की पहचान एक वेटर के तौर पर हुई, जो COVID-19 के समय बुधवार पेठ स्थित होटल में काम करता था. खबर है कि उसे अजीब बर्ताव की वजह से नौकरी से निकाल दिया गया था. होटल मालिक से रंजिश रखते हुए उसने कथित तौर पर उसे फंसाने और परेशानी खड़ी करने के लिए बम की झूठी धमकी दी. 

Advertisement

आगे की जांच में पता चला कि आरोपी मानसिक रूप से ठीक नहीं था और उसने पहले भी पुलिस को गुमराह करने वाले कॉल किए थे. अधिकारियों ने बाद में कन्फर्म किया कि बम की साजिश पूरी तरह से मनगढ़ंत थी. कानूनी फॉर्मैलिटी पूरी करने के बाद पुलिस ने उस व्यक्ति को उसके परिवार वालों को सौंप दिया गया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement