शिरडी: साईंबाबा को भक्त ने चढ़ाए तीन सोने के फूल, इतनी है कीमत

शिरडी के साईंबाबा को भक्त ने तीन सोने के फूल चढ़ाए हैं. इनका वजन 214 ग्राम है. तीनों की कुल कीमत 10 लाख रुपये के करीब आंकी जा रही है. फूल चढ़ाने वाले भक्त का नाम राजीव रेड्डी है. वह हैदराबाद के रहने वाले हैं.

Advertisement
शिरडी साईंबाबा को भक्त ने चढ़ाए सोने के तीन फूल शिरडी साईंबाबा को भक्त ने चढ़ाए सोने के तीन फूल

नितिन मिराणे

  • शिरडी,
  • 14 सितंबर 2022,
  • अपडेटेड 5:19 PM IST

भक्त मुराद पूरी होने पर अपने भगवान को तरह-तरह की भेंट चढ़ाते हैं. ऐसी ही एक अनोखी भेंट का मामला शिरडी से सामने आया है. वहां साईंबाबा को हैदराबाद के भक्त ने सोने के तीन कमल के आकार के फूल अर्पित किए हैं. इन तीन फूलों का वजन 214 ग्राम है, जिनकी कीमत 10 लाख रुपये आंकी जा रही है.

शिरडी साईंबाबा को हैदराबाद के राजीव रेड्डी ने ये सोने के तीन फूल अर्पित किए हैं. तीनो फूल कमल के फूल के आकार के हैं. फूलों पर आकर्षक नक्काशी हो रखी है.

Advertisement

इन फूलों का इस्तेमाल रामनवमी, गुरुपर्णिमा, दशहरा तथा महत्वपूर्ण उत्सवों के मौके पर साईं मूर्ति और समाधि पर किया जाएगा.

साईंबाबा मंदिर ट्रस्ट, शिरडी की सीईओ भाग्यश्री बानायत ने बताया कि हैदराबाद के साईंभक्त राजीव रेड्डी ने 214 ग्राम सोने के 3 फूल जिसकी कीमत 10 लाख है, वो साईंबाबा के चरणों में अर्पित किए हैं.

भाग्यश्री बानायत ने आगे बताया कि परपंरा के अनुसार हम भगवान को पुष्प अर्पण करते है. कुछ दिनों में फूल खराब हो जाते है, जिसको हम निर्माल्य कहते है, फिर उनको निकालकर रखते है. लेकिन हैदराबाद के साईंभक्त ने परमानैंट टिकनेवाला पुष्प साईंबाबा के चरणों में अर्पित किया है, जो हमेशा के लिए साईंबाबा के कपड़ो में मूर्ति पर, समाधि पर चढ़ाया जाएगा.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement