मध्य प्रदेश: दूध के लिए रो रही थी मासूम बेटी, गुस्साई मां ने गला रेतकर की हत्या

एक मां ने अपनी एक साल की बेटी की धारदार हथियार से हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने वाली मां ने सिर्फ इसलिए अपनी बेटी का गला रेत दिया क्योंकि वह दूध के लिए रो रही थी.

Advertisement
मां ने की बच्ची की हत्या मां ने की बच्ची की हत्या

सना जैदी / हेमेंद्र शर्मा

  • धार/कुक्षी,
  • 09 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 6:05 PM IST

मध्य प्रदेश में धार जिले के कुक्षी थाना क्षेत्र के तलावड़ी में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. एक मां ने अपनी एक साल की बेटी की धारदार हथियार से हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने वाली मां ने सिर्फ इसलिए अपनी बेटी का गला रेत दिया क्योंकि वह दूध के लिए रो रही थी.

दराते से काटा बच्ची का गला

Advertisement
घटना के बारे में थाना प्रभारी श्री सीबी सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर 2 बजे  ग्राम तलावड़ी के पटेल पूरा निवासी अनिता पति दल सिंग उम्र 25 वर्ष  ने अपनी ही 1 साल की बेटी अंजना की दराते से गला निर्मम हत्या कर दी. हत्या का कारण बच्ची का दूध के लिए रोना बताया जा रहा है. बच्ची दूध के लिए तेजी से रो रही थी, काम में व्यस्त मां ने गुस्से में पास ही रखे दराते से दिया.

पुलिस ने मां को किया गिरफ्तार

पुलिस ने फरियादी रंगली बाई की सूचना पर पुलिस ने शव को के लिए भेजा और हत्या का मामला दर्ज करते हुए प्रकरण क्रमांक 88/2018 धारा 302 के तहत केस दर्ज किया. पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार भी कर लिया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement