झारखंड में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रामनवमी को लेकर सरकार के रुख पर सवाल उठाए हैं. आजतक से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि 27 मार्च को सार्वजनिक रास्तों पर जुलूस के मूवमेंट पर रोक लगाना सही नहीं है. उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यवधान पैदा करता है तो उस पर कार्रवाई होनी चाहिए, न कि पूरे जुलूस पर रोक लगाई जाए. डीजे को लेकर कोर्ट के फैसले का हवाला देने पर मरांडी ने कहा कि प्रशासन को इसकी स्पष्ट व्याख्या अखाड़ा समितियों के साथ साझा करनी चाहिए, ताकि भ्रम की स्थिति न बने.