इंजीनियरों ने बनाई अनूठी डिवाइस, अब शराब पीकर नहीं चला सकेंगे गाड़ी!

धनबाद के भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के तीन इंजीनियरों ने अनूठी डिवाइस बनाई है. यदि आपकी गाड़ी में यह डिवाइस लगी है तो आप शराब पीकर गाड़ी स्टार्ट नहीं कर पाएंगे.

Advertisement
हाय स्मार्ट सेफ्टी सिस्टम का प्रयोग करते इंजीनियर हाय स्मार्ट सेफ्टी सिस्टम का प्रयोग करते इंजीनियर

सिथुन मोदक

  • धनबाद,
  • 02 मई 2022,
  • अपडेटेड 6:53 PM IST
  • ड्राइविंग सीट पर लगेगी सेंसर
  • शराब पीकर बैठते ही बजने लगेगा सायरन

शराब पीकर ड्राइविंग करने की वजह से सड़क हादसे आम हैं. इस बीच धनबाद के भारत कोकिंग कोल लिमिटेड कंपनी में काम करने वाले तीन इंजीनियरों ने इस समस्या का नायाब हल ढूंढा है. उन्होंने ऐसी तकनीक ईजाद की है, जो शराबियों को गाड़ी ड्राइव करने से रोकेगी. 

दरअसल, तीन इंजीनियर अजीत यादव, सिद्धार्थ सुमन और मनीष बलमुचू ने इस डिवाइस को बनाया है. इसका नाम है- हाय स्मार्ट सेफ्टी सिस्टम अगेंस्ट अल्कोहल इन व्हीकल एसएसएसएएवी. इसके तहत एक ऐसी डिवाइस डेवलप की गई है, जिसे ड्राइविंग सीट के सामने लगाया जाता है. यह ड्राइविंग सीट पर बैठने वाले शख्स की सांस को सेंसर के जरिए पकड़ लेगी. यदि किसी व्यक्ति ने शराब पी रखी है, तो डिवाइस गाड़ी को स्टार्ट ही नहीं होने देगी. यदि गाड़ी का इंजन पहले से स्टार्ट हो और इसके बाद ड्राइविंग सीट पर कोई व्यक्ति शराब पीकर बैठता है, तो इंजन स्वत: बंद हो जाएगा और सायरन बजने लगेगा.

Advertisement

इस डिवाइस को बनाने वाले तीनों इंजीनियर बीसीसीएल में काम करते हैं. बढ़ते सड़क हादसों के बीच उन्होंने देखा कि कोयला क्षेत्र में ट्रांसपोर्टेशन करने वाली गाड़ियों की दुर्घटनाओं में ज्यादातर मामलों में ड्राइवर के शराब के नशे में होने की बात सामने आती है. उन्होंने सोचा कि क्यों ना कोई ऐसी तकनीक विकसित की जाए, जिससे ड्राइवर को शराब पीने से रोका जा सके. उन्होंने कंपनी को इस डिवाइस के उपयोग का सुझाव भी दिया. इस डिवाइस को बनाने वाले तीनों इंजीनियर बीसीसीएल में काम करते हैं. अब ये इंजीनियर यह रिसर्च कर रहे हैं कि यदि किसी ने शराब पी रखी है तो आंखों की रेटिना से यह पता चल जाएगा और गाड़ी स्टार्ट नहीं होगी.
 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement