Jharkhand: नदी में नहाकर धूप सेंक रहे लोगों पर गिरा हाईटेंशन तार, तीन की मौत

झारखंड के पलामू जिले में हाईटेंशन लाइन (High tension line) का तार टूटकर गिरने से तीन लोग चपेट में आ गए. इससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

Advertisement
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर तीन की मौत.  (Photo: Aajtak) हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर तीन की मौत. (Photo: Aajtak)

सत्यजीत कुमार / करुणा करण

  • पलामू,
  • 02 फरवरी 2022,
  • अपडेटेड 8:06 AM IST
  • झारखंड के पलामू जिले में हुई दर्दनाक घटना
  • हादसे के बाद नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन

झारखंड के पलामू जिले (Palamu district of Jharkhand) में नदी में नहाने के बाद चबूतरे पर बैठकर धूप सेंक रहे तीन लोग हाईटेंशन लाइन (High tension line) की चपेट में आ गए. इससे सभी की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया. ग्रामीणों ने सड़क जाम कर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. अधिकारियों ने जैसे तैसे मामले को शांत किया है.

Advertisement

मंगलवार दोपहर लहर बंजारी गांव में कुछ लोग कोयल नदी में स्नान करने के बाद एक सार्वजनिक चबूतरे पर बैठकर धूप सेंक रहे थे. इसी बीच हवा चलने से 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार (High tension wire) टूटकर गिर गया. इसकी चपेट में आने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं तीन लोग झुलसकर जख्मी हो गए. वहीं कई लोग बाल-बाल बच गए.

मृतकों की पहचान लहर बंजारी गांव के नावाडीह टोला निवासी 55 वर्षीय सुरेश चौधरी, 42 वर्षीय बुटन चौधरी, 24 वर्षीय कुश्वर चौधरी के रूप में हुई है. घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मची गई.

तीन लोग गंभीर रूप से झुलसे, कराया भर्ती

वहीं तीन लोग जख्मी हो गए. इनमें एक की हालत गंभीर बताई गई है. तीनों को इलाज के लिए गढ़वा के मझिगांव स्थित रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जख्मी लोगों में 65 वर्षीय लखन चौधरी, 62 वर्षीय रामसुंदर चौधरी व 63 वर्षीय रामकेश्वर चौधरी शामिल हैं.

Advertisement

मुआवजे की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

घटना की सूचना मोहम्मदगंज बिजली सब स्टेशन को दी गई, लेकिन जब तक बिजली सप्लाई बंद की गई, तब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी थी. सूचना के बाद घटनास्थल पर उंटारी, पांडु, रेहला की पुलिस मौके पर पहुंची. सर्किल इंस्पेक्टर राजबल्लभ पासवान ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रभावित परिवार और ग्रामीण मुआवजे की मांग पर अड़े रहे. बाद में समझा बुझाकर मामले को शांत किया गया.

ग्रामीणों ने लगाया जाम, लग गई वाहनों की कतार

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मंझीआंव पुल के समीप उंटारी-मंझीआंव रास्ते को जाम कर दिया. पलामू गढ़वा का संपर्क कट गया. दोनों छोर पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई. प्रदर्शनकारी बिजली विभाग के वरीय अधिकारी को मौके पर आकर मुआवजा देने की मांग पर अड़ गए. लोग टायर जलाकर प्रदर्शन करने लगे. जमकर नारेबाजी की.

तार की हाइट बढ़ाने की ग्रामीण कर चुके हैं मांग

ग्रामीणों का कहना है कि चबूतरे के पास से मात्र 5 मीटर की हाइट पर बिजली तार गुजरा है. कई बार तार की हाइट बढ़ाने की मांग की, लेकिन बिजली विभाग के पदाधिकारियों ने अनसुना कर दिया. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement