झारखंड चुनाव: लोजपा ने BJP से मांगीं 6 सीटें, सीट शेयरिंग पर सस्पेंस कायम

एनडीए के सहयोगी एलजेपी ने झारखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी से 6 सीटों की मांग की है. लोक जनशक्ति पार्टी ने जिन 6 विधानसभा सीटों की मांग की है उनमें जरमुंडी, नाला, हुसैनाबाद, बड़कागांव, लातेहार और पांकी के नाम हैं.

Advertisement
लोजपा अध्यक्ष राम विलास पासवान (फाइल फोटो-ANI) लोजपा अध्यक्ष राम विलास पासवान (फाइल फोटो-ANI)

aajtak.in

  • ,
  • 23 सितंबर 2019,
  • अपडेटेड 12:13 AM IST

  • LJP ने झारखंड विधानसभा चुनाव में की 6 सीटों की मांग
  • जरमुंडी, नाला, हुसैनाबाद, बड़कागांव, लातेहार की सीटों पर जोर

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सहयोगी दल लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) ने झारखंड विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से 6 सीटों की मांग की है. लोक जनशक्ति पार्टी ने जिन 6 विधानसभा सीटों की मांग की है उनमें जरमुंडी, नाला, हुसैनाबाद, बड़कागांव, लातेहार और पांकी के नाम हैं.

Advertisement

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद यह कयास लगने लगा है कि अब झारखंड विधानसभा का चुनाव भी नवंबर और दिसंबर में अपने समय पर होगा.

हालांकि चुनाव आयोग ने इसके कोई स्पष्ट संकेत नहीं दिए हैं. पहले यह कयास लगाए जा रहे थे कि इन दोनों राज्यों के साथ ही झारखंड में भी विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे.

20 सितंबर से ही झारखंड के हुसैनाबाद से ही लोजपा ने अपने चुनावी अभियान का आगाज कर दिया है. केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पार्टी लोजपा के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान की नजर पलामू और संताल परगना की छह सीटों पर है.

लोजपा के एक नेता ने हाल ही में कहा था कि उनकी पार्टी एनडीए में है और अपनी सीटों पर दावेदारी करेगी. लोजपा झारखंड में चिराग पासवान के सहारे युवाओं के बीच अपनी पैठ बनाने के लिए जमीन तलाश रही है.

Advertisement

वहीं बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी आरजेडी भी झारखंड में अपनी खोई जमीन तलाश रही है. आरजेडी विपक्षी दलों के महागठबंधन के साथ चुनाव मैदान में जाने की इच्छा जताकर 12 सीटों पर अपना दावा ठोंक चुका है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement