रांची: 'हुजूर मैं जिंदा हूं', मंत्री के सामने 'मुर्दे' ने लगाई गुहार

रांची में सरकारी दस्तावेजों में मर चुका एक शख्स मंत्री के जनता दरबार में अपनी फरियाद लेकर पहुंच गया और कहने लगा साहब मैं जिंदा हूं. इतना ही नहीं शख्स ने कहा कि उनकी जमीन को हड़पने के लिए कुछ लोगों ने साजिश के तहत उसे सरकारी कागजों में मरा हुआ घोषित करवा दिया. मंत्री ने पूरी बात जानने के बाद अधिकारी को जांच के आदेश दिए हैं.

Advertisement
मंत्री के जनता दरबार में पहुंचा दस्तावेजों में मरा हुआ शख्स मंत्री के जनता दरबार में पहुंचा दस्तावेजों में मरा हुआ शख्स

सत्यजीत कुमार

  • रांची,
  • 31 अक्टूबर 2023,
  • अपडेटेड 2:11 PM IST

झारखंड की राजधानी रांची में ग्रामीण विकास मंत्री और कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम की जनसुनवाई में अजीबोगरीब मामला सामने आया. कागज फिल्म की कहानी की तरह प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में एक फरियादी गुहार लगाते हुए पहुंचा और कहने लगा हुजूर मैं मुर्दा नहीं मैं जिंदा हूं. 

दरअसल उस फरियादी को सरकारी कागजों में मृत घोषित कर दिया गया था. लोकनाथ सिंह नाम के शख्स ने जनसुनवाई में खुद उपस्थित होकर गुहार लगाई कि मैं मरा नहीं बल्कि जिंदा हूं. उस व्यक्ति ने कहा कि वो जिंदा है फिर भी कहीं उसकी सुनवाई नहीं हो रही इसलिए वो मंत्री जी के दरबार में पहुंचा है.

Advertisement

दरअसल रामगढ़ के पतरातु निवासी लोकनाथ सिंह को सरकारी कागजों में मृत घोषित किया गया है. उस व्यक्ति ने इसके पीछे जो कारण बताया कि वो बेहद चौंकाने वाला है. उस शख्स ने कहा कि उसकी जमीन को हड़पने के लिए ऐसा किया गया है.

सरकारी अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप

लोकनाथ सिंह को वंशावली में मृत घोषित कर और निसंतान बताकर जमीन हड़पने की साजिश रची गई. हैरानी की बात ये है की लोकनाथ सिंह न तो मृत है और न ही निसंतान हैं. मंत्री के जनता दरबार में वो अपने बेटे प्रेमनाथ सिंह के साथ गुहार लगाने पहुंचे थे.

लोकनाथ सिंह ने कहा की जमीन माफिया उसकी जमीन हथिया कर उसे बेच रहे हैं और म्यूटेशन तक करवा चुके हैं. इसमें अंचलाधिकारी की भी मिलीभगत का आरोप लोकनाथ सिंह ने लगाया. उनका आरोप है की तमाम जानकारी उन्होंने अंचलाधिकारी को दी थी लेकिन कोई करवाई करने की जगह माफिया के पक्ष में जमीन का दाखिल खारिज करवा दिया.

Advertisement

मंत्री ने दिए जांच के आदेश

मंत्री आलमगीर आलम लोकनाथ सिंह की शिकायत सुनकर चौंक गए. उन्होंने तुरंत संबंधित अधिकारियों को फोन करके इस घटना की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त करवाई करने के निर्देश दिए हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement