छात्रा को गोद में उठाकर हेडमास्टर ने अश्लील गाने पर किया डांस, वीडियो बनाते रहे टीचर्स

झारखंड के गढ़वा जिले के मेराल प्रखंड के सोहबरिया गांव स्थित सरकारी स्कूल में आयोजित विदाई समारोह का वीडियो वायरल हो गया है. वीडियो में छात्राएं डीजे पर अश्लील गानों पर डांस करती दिख रही हैं और हेडमास्टर भी उनके साथ नाचते नजर आ रहे हैं. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने मामले में जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

Advertisement
गढ़वा के सरकारी स्कूल में विदाई समारोह के दौरान अश्लील गानों पर डांस (Photo: Screengrab) गढ़वा के सरकारी स्कूल में विदाई समारोह के दौरान अश्लील गानों पर डांस (Photo: Screengrab)

चंदन कश्यप

  • गढ़वा,
  • 03 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:21 PM IST

झारखंड के गढ़वा जिले से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मामला मेराल प्रखंड के सोहबरिया गांव स्थित एक सरकारी स्कूल का है, जहां आठवीं कक्षा के छात्रों के विदाई समारोह के दौरान डीजे पर अश्लील गानों पर डांस का कार्यक्रम आयोजित किया गया.

वायरल वीडियो में छात्राएं डीजे की धुन पर नाचती नजर आ रही हैं. बैकग्राउंड में लूट ए राजा मुंहवा पर डाली के चदरिया लहरिया लूट ए राजा जैसे गाने बज रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह कार्यक्रम एक मार्च को आयोजित किया गया था.

Advertisement

डीजे पर अश्लील गानों पर छात्राओं का डांस

वीडियो में स्कूल के हेडमास्टर भी छात्राओं के साथ थिरकते दिखाई दे रहे हैं. कुछ क्लिप में एक शिक्षक हाथ में छड़ी लिए नजर आ रहे हैं और दूसरे हाथ से मोबाइल पर रिकॉर्डिंग करते दिख रहे हैं. वहीं एक अन्य शिक्षक छात्राओं को गोद में उठाते भी दिखाई दे रहे हैं.

सोशल मीडिया पर आधा दर्जन से ज्यादा वीडियो क्लिप वायरल होने के बाद लोगों में नाराजगी देखी जा रही है. कई लोग सवाल उठा रहे हैं कि शिक्षा के मंदिर कहे जाने वाले स्कूल में इस तरह का कार्यक्रम कैसे आयोजित किया गया. अश्लील गानों पर छात्राओं के डांस और शिक्षकों की मौजूदगी को लेकर लोगों ने आपत्ति जताई है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि विदाई समारोह में डीजे पर अश्लील गाने बजाए गए और छात्राओं को उन्हीं गानों पर नाचने के लिए कहा गया. वीडियो सामने आने के बाद यह मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गया है. लोगों का कहना है कि स्कूल में इस तरह का आयोजन होना चिंताजनक है. सोशल मीडिया पर वीडियो देखने के बाद लोग हैरानी जता रहे हैं और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

Advertisement

हेडमास्टर भी थिरकते दिखे, कुछ शिक्षक वीडियो बनाते दिखे

इस पूरे मामले पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने संज्ञान लिया है. उन्होंने कहा है कि वीडियो की जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है. अब सभी की नजर जांच रिपोर्ट और आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement