तंत्र-मंत्र का शक, मां की मौत का बदला और खौफनाक साजिश... वार्ड पार्षद ने 3 साल के मासूम को जहर देकर मार डाला

गढ़वा के बारडीहा थाना क्षेत्र में काला जादू के शक में 3 साल के बच्चे की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है. मामले में पुलिस ने वार्ड पार्षद समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी को संदेह था कि बच्चे के पिता ने उसकी मां पर तंत्र विद्या की थी. बदला लेने के लिए बच्चे का अपहरण किया और सल्फास खिला दिया.

Advertisement
गढ़वा में हैवानियत की हद पार.(Photo: Representational) गढ़वा में हैवानियत की हद पार.(Photo: Representational)

चंदन कुमार

  • गढ़वा,
  • 01 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:05 PM IST

झारखंड के गढ़वा जिले में अंधविश्वास ने एक बार फिर मासूम की जान ले ली. बारडीहा थाना क्षेत्र में तीन साल के बच्चे की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए वार्ड पार्षद समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी.

पुलिस के अनुसार, आरोपी को शक था कि मृतक बच्चे के पिता ने उसकी मां पर तंत्र विद्या कर दी थी, जिससे उसकी मौत हो गई. आरोपी की मां की कुछ वर्ष पूर्व लंबी बीमारी के कारण मृत्यु हुई थी. इसी शक के चलते बदला लेने की नीयत से इस वारदात को अंजाम दिया गया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: गरीब की मजबूरी, अस्पताल की मनमानी... गढ़वा में नवजात को बंधक बनाकर की 1.15 लाख की वसूली

अपहरण कर सल्फास खिलाया

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने तीन वर्षीय बच्चे का अपहरण किया और उसके खाने में सल्फास मिलाकर हत्या कर दी. वारदात के बाद शव को पहले घर में छिपाकर रखा गया और रात में सुनसान होने पर खेत में फेंक दिया गया, ताकि किसी को शक न हो.

ग्रामीणों की मांग पर डॉग स्क्वायड टीम को बुलाया गया. खोजी कुत्ता सीधे आरोपी के घर पहुंच गया, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए और उसकी निशानदेही पर दो अन्य आरोपियों को भी पकड़ लिया गया.

सल्फास की गोलियां बरामद

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी के घर से सल्फास की बची हुई गोलियां बरामद की गई हैं. जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि आरोपी अपनी मां की मौत का बदला लेने की भावना से ग्रसित था और उसने अंधविश्वास के चलते इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया.

Advertisement

फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. मामले की विस्तृत जांच जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement