कश्मीर के कई युवाओं की रोल मॉडल अमरीन भट को आतंकियों ने मौत के घाट उतार दिया. कश्मीर के बडगाम में अमरीन के घर में मातम पसरा है. पिता खामोश हैं, भाई सदमे में है और बहन बेसुध है. लश्कर के दहशतगर्दों ने इस परिवार की सांसें छीन ली हैं. जिहादी आतंक की आड़ में की गई अमरीन की हत्या का सच जानने के लिए आजतक की टीम बडगाम में अमरीन के घर तक पहुंची. अमरीन के घरवाले उस हमले को याद करके भी सिहर उठते हैं. अमरीन की ज़िंदगी इस घर में ही खत्म हो गई. इस ग्राउंड रिपोर्ट में देखें वह कमरा जहां अमरीन पर आतंकियों ने दागी गोलियां.