J-K में आतंकी घुसपैठ-साजिश मामले में NIA का एक्शन, 8 ठिकानों पर की छापेमारी

NIA ने आतंकवादियों की जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ और साजिश मामले में रियासी, डोडा, उधमपुर, रामबन और किश्तवाड़ समेत आठ जगहों पर छापेमारी की है.

Advertisement
NIA ने J-K में कई जगहों पर मारी रेड़. (File Photo) NIA ने J-K में कई जगहों पर मारी रेड़. (File Photo)

जितेंद्र बहादुर सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 21 नवंबर 2024,
  • अपडेटेड 10:08 AM IST

नेशनल इन्वेस्टिगेटिंग एजेंसी ने आतंकवादियों की घुसपैठ- आतंकवादी साजिश से जुड़े मामले में जम्मू-कश्मीर  में 8 ठिकानों छापेमारी की है. 

जानकारी के अनुसार, NIA ने आतंकवादियों की जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ और साजिश मामले में रियासी, डोडा, उधमपुर, रामबन और किश्तवाड़ समेत आठ जगहों पर छापेमारी की है.

समाचार एजेंसी एनआईए की रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले बुधवार को जांच एजेंसी ने आतंकवाद को बढ़ावा देने और फंडिंग के लिए मादक दवाओं की खरीद-बिक्री करने लिए प्रतिबंधित पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठनों की साजिश से जुड़े 2020 के कश्मीर नार्को-आतंकवाद मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया था.

Advertisement

उन्होंने बताया कि मुनीर अहमद बंदे पिछले चार सालों से फरार था. वह एक साजिश का अहम हिस्सा था, जिसका उद्देश्य जम्मू-कश्मीर और भारत के अन्य हिस्सों में आतंक फैलाने के लिए फंडिंग जुटाई थी और इस पैसे का इस्तेमाल जम्मू-कश्मीर में ओवर-ग्राउंड वर्कर्स के नेटवर्क के माध्यम से आतंकवादी एक्टिविटी को आगे बढ़ाने के लिए किया जाना था. 

एनआईए ने कहा, "लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) और हिज्ब-उल-मुजाहिदीन (एचएम) जैसे प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों के गुर्गों से जुड़ी साजिश जून 2020 में सामने आई, जब हंदवाड़ा (कुपवाड़ा) पुलिस ने कैरो ब्रिज पर वाहनों की चेकिंग के दौरान 2 किलोग्राम हेरोइन और 20 लाख रुपये नकद जब्त करने के बाद मामला दर्ज किया." 

एजेंसी नार्को-आतंकवादी नेटवर्क को खत्म करने और देश में खासकर कश्मीर में आतंकी फंडिंग की जड़ को खत्म करने के लिए अपनी जांच जारी रखे हुए है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement