J-K: पुल पर गार्डर लगाने का काम पूरा, अब 105 मीटर ऊंचाई पर बनेगा रेलवे प्लेटफॉर्म और यार्ड

कश्मीर में कटड़ा-रियासी के बीच पुल संख्या 39 पर गार्डर लगाने का काम पूरा हो चुका है और अब इस पर रेलवे प्लेटफॉर्म और यार्ड बनाने का काम शुरू किया जाएगा. इस पुल की ऊंचाई 105 मीटर है.

Advertisement
पुल के फाउंडेशन का काम पूरा हो चुका है. पुल के फाउंडेशन का काम पूरा हो चुका है.

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 अक्टूबर 2021,
  • अपडेटेड 8:03 AM IST
  • कटरा-रियासी के बीच बन रहा है पुल
  • 490 मी. लंबा, 105 मी. ऊंचा है पुल

कश्मीर में कटड़ा-बनिहार रेल सेक्शन प्रोजेक्ट का काम तेजी से चल रहा है. इसी बीच रेलवे ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. रेलवे ने रियासी में बन रहे पुल नंबर 39 में गर्डर (फाउंडेशन) लगाने का काम पूरा कर लिया है. इसी पुल पर दो लाइनों और दो प्लेटफॉर्म्स वाला रियासी स्टेशन यार्ड बनाया जाएगा.

कश्मीर घाटी को रेल नेटवर्क से जोड़ने के लिए 326 किलोमीटर लंबी रेल लाइन बिछाने की योजना बनाई गई थी. इसमें से 215 किमी रेल लाइन का काम पूरा हो चुका है और उस पर ट्रेन भी चल रही हैं. वहीं, कटड़ा-बनिहाल रेल सेक्शन के 111 किमी लंबी लाइन का काम तेजी से चल रहा है. 

Advertisement

इसी सेक्शन के बीच रेलवे ने रियासी में पुल संख्या 39 की नींव डाल दी है और अब इस पर आगे काम शुरू किया जाएगा. उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने बताया कि रियासी गार्ड स्टेशन कटड़ा-रियासी के बीच पुल संख्या 39 पर बनेगा. ये स्टेशन ऊंचा, आयताकार और पतले खोखले खंभों के साथ बनेगा जो इंजीनियरिंग का चमत्कार होगा. उन्होंने बताया कि इसके निर्माण पर करीब 7,000 मिलियन टन री-इन्फोर्समेंट स्टील और 6,700 मिलियन टन स्ट्रक्चरल स्टील का इस्तेमाल किया गया है. 

ये भी पढ़ें-- Sleeping Pods: भारत में इस रेलवे स्‍टेशन पर शुरू होगी 'स्‍लीपिंग पॉडस सेवा', जानें कैसे उठा पाएंगे फायदा?

इस रेलवे पुल की लंबाई 490 मीटर है और ये 105 मीटर ऊंचे कंक्रीट के खंभे पर स्थित है. इस पुल के कुल 8 स्पैन हैं. पुल पर रियासी स्टेशन का निर्माण किया जाएगा. इसमें मेन लाइन, लूपलाइन और दोनों ओर प्लेटफॉर्म का निर्माण किया जाएगा.

Advertisement

हिमालयी और दुर्गम इलाका होने की वजह से यहां कई तरह की दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा है. यहां बड़ी संख्या में पुलों और सुरंगों का निर्माण किया जा रहा है. इसी रेल सेक्शन में दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल भी बनाया जा रहा है, जो रियासी में ही बन रहा है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement