लद्दाख: बर्फीले तूफान में फंसने से चार जवानों की मौत

सोमवार को लद्दाख के तुरकुट में हिमस्खलन से चार जवानों की मौत हो गई. मृत चारों जवान लद्दाख स्काउट के हैं. जवानों के लिए बचाव अभियान भी चलाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी.

Advertisement
लद्दाख में पिछले साल भी हिमस्खलन में हुई थी जवानों की मौत लद्दाख में पिछले साल भी हिमस्खलन में हुई थी जवानों की मौत

आदर्श शुक्ला

  • लद्दाख,
  • 04 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 5:55 PM IST

सोमवार को लद्दाख के तुरकुट में हिमस्खलन से चार जवानों की मौत हो गई. मृत चारों जवान लद्दाख स्काउट के हैं.  जवानों के लिए बचाव अभियान भी चलाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. इस घटना की जानकारी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल गोस्वामी ने मीडिया को दी.

कर्नल गोस्वामी ने बताया कि चारों सैनिकों के शव वाली जगह पर मिले और हुंदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मरने वालों में हवलदार त्सेवांग नुरबू, हवलदार दोरजे गायलस्तान, राइफलमैन मोहम्मद यूसुफ और राइफलमैन जिगमेड चोसदप शामिल हैं. उन्होंने बताया कि जवानों की पेट्रोल पार्टी रविवार शाम साढ़े चार बजे भारी हिमस्खलन की चपेट में आ गई. चिकित्सा औपचारिकताओं के बाद उनके परिजन के हवाले कर दिए जाएंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement