जम्मू-कश्मीर के बारामूला में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 4.6 रही तीव्रता

बारामूला में सोमवार तड़के 4.6 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र पटन क्षेत्र रहा. झटकों से लोग डर गए, लेकिन किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है. प्रशासन सतर्क है और हालात पर नजर बनाए हुए है.

Advertisement
बारामूला में भूकंप के तेज झटकों से सहमे लोग (Photo: Representational) बारामूला में भूकंप के तेज झटकों से सहमे लोग (Photo: Representational)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 7:05 AM IST

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सोमवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.6 मापी गई है. अधिकारियों के अनुसार, भूकंप सुबह करीब 5:35 बजे आया, जिससे कई इलाकों में लोग दहशत के कारण अपनी नींद से जाग गए और घरों से बाहर निकल आए.

भूकंप का केंद्र बारामूला जिले का पट्टन इलाका बताया जा रहा है. झटके इतने तेज थे कि इनका असर आसपास के क्षेत्रों में भी महसूस किया गया. अभी तक इस भूकंप के कारण किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान या संपत्तियों के नुकसान की कोई खबर नहीं है.

Advertisement

स्थानीय लोगों के अनुसार, झटके कुछ सेकंड तक महसूस किए गए, जिससे घरों की खिड़कियां और दरवाजे हिलने लगे. कश्मीर घाटी भूकंपीय रूप से संवेदनशील क्षेत्र में आती है, जहां समय-समय पर हल्के से मध्यम तीव्रता के भूकंप आते रहते हैं. भूकंप के बाद जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें सक्रिय हो गईं और संवेदनशील इलाकों की निगरानी शुरू कर दी गई. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement