J-K: पीएम नरेंद्र मोदी की ऑल पार्टी मीटिंग पर कांग्रेस का निशाना, पूछे ये दो सवाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 जून को एक बैठक करने वाले हैं. इसमें जम्मू कश्मीर की पार्टियां शामिल होंगी. 14 नेताओं को न्योता भेजा गया है.

Advertisement
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 जून को करेंगे मीटिंग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 जून को करेंगे मीटिंग

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 जून 2021,
  • अपडेटेड 6:40 PM IST
  • जम्मू-कश्मीर के 'भविष्य' पर पीएम ने ऑल पार्टी मीटिंग बुलाई है
  • पीएम की ऑल पार्टी मीटिंग पर कांग्रेस पार्टी ने निशाना साधा है

जम्मू-कश्मीर मसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 जून को जो मीटिंग करने वाले हैं उसपर कांग्रेस पार्टी ने निशाना साधा है. पीएम मोदी की जम्मू कश्मीर ऑल पार्टी मीट पर बात करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि मीटिंग में नेताओं को केंद्र ने अपनी मर्जी से चुनकर बुलाया है. पार्टी की तरफ से जम्मू कश्मीर के मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा और जम्मू कश्मीर कांग्रेस के उपाध्यक्ष रमन भल्ला ने केंद्र पर निशाना साधा है.

Advertisement

बता दें कि जम्मू कश्मीर की राजनीतिक पार्टियों के नेताओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी 24 जून को एक मीटिंग करने वाले हैं. इसके लिए 14 नेताओं को न्योता भेजा जा चुका है. इसमें गुपकार नेताओं को भी निमंत्रण भेजा गया है. कांग्रेस पार्टी की तरफ से बीजेपी से कुछ सवाल पूछे गए हैं.

पहले सवाल में पूछा गया है कि मीटिंग के लिए जम्मू स्थित राजनीतिक समूहों को क्यों नहीं बुलाया गया? आगे पूछा गया है कि मीटिंग में कश्मीरी पंडितों की तरफ से किसी को क्यों नहीं बुलाया गया? कांग्रेस नेताओं ने आगे कहा कि यूपीए की सरकार ने कभी भी जम्मू के सामाजिक-राजनीतिक संगठनों को ऐसे नजरअंदाज नहीं किया था. आगे केंद्र सरकार को सलाह दी गई है कि जम्मू के राजनीतिक दलों को भी बुलाया जाना चाहिए.

पीएम की बैठक से पहले क्या बोले थे गुपकार नेता

Advertisement

जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक अनिश्चितता के माहौल को दूर करने के लिए 24 जून को पीएम मोदी ने ऑल पार्टी मीटिंग बुलाई है. गुपकार गठबंधन के नेताओं ने भी मीटिंग में जाने की हामी भरी थी. कहा गया था कि हम पीएम से सितारे नहीं मागेंगे बल्कि वही मांगेंगे जो हमारा है. नेताओं का कहना है कि वो किसी कागज़ पर दस्तखत नहीं करेंगे, ना ही 370 को लेकर कोई समझौता करेंगे. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement