हरियाणा के मेवात में तब्लीगी जमात का एक विशाल जलसा आयोजित हुआ, जिसमें अमीर हजरत मौलाना साद समेत तीन लाख से ज़्यादा लोग शामिल हुए. यह आयोजन न केवल अपने विशाल स्तर और शांतिपूर्ण प्रबंधन के लिए चर्चा में रहा, बल्कि हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की मिसाल भी बना.