हरियाणा विधानसभा में हंगामा, कांग्रेस ने उठाया महाराष्ट्र का मुद्दा

कांग्रेस नेता किरण चौधरी ने सदन में महाराष्ट्र की घटना का जिक्र किया. इसका जवाब देते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि आज सिर्फ संविधान पर चर्चा होनी थी लेकिन ये चर्चा कुछ घटनाओं के साथ जोड़कर की जा रही है.

Advertisement
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (फाइल फोटो-ANI) हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (फाइल फोटो-ANI)

सतेंदर चौहान

  • चंडीगढ़,
  • 26 नवंबर 2019,
  • अपडेटेड 3:36 PM IST

हरियाणा विधानसभा में मंगलवार को संविधान पर चर्चा के दौरान हंगामा हुआ. दरअसल, कांग्रेस नेता किरण चौधरी ने सदन में महाराष्ट्र की घटना का जिक्र किया. इसका जवाब देते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि आज सिर्फ संविधान पर चर्चा होनी थी लेकिन ये चर्चा कुछ घटनाओं के साथ जोड़कर की जा रही है.

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, महाराष्ट्र की बात किसे नहीं पता है. सुप्रीम कोर्ट ने फ्लोर टेस्ट के लिए कहा है, जो कुछ है साफ हो जाएगा लेकिन अगर हम और घटनाओं की बात करेंगे तो कांग्रेस के शासन की कई घटनाएं सामने आएंगी. उन्होंने कहा, 1982 में शपथ चौधरी देवीलाल को लेनी थी लेकिन रातों-रात भजन लाल ने हरियाणा में सीएम पद की शपथ ली थी. इसलिए ऐसे विवादों में न पड़ा जाए.

Advertisement

बता दें, भारत के संविधान को अंगीकार किए जाने की 70वीं वर्षगांठ के अवसर पर 26 नवंबर को पंजाब विधानसभा ने एक दिन के विशेष सत्र का आयोजन किया था. इसी दौरान महाराष्ट्र का मुद्दा उठाया गया. सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को निर्देश दिया है कि 27 नवंबर को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट करा कर बहुमत सिद्ध कराया जाए. इस आदेश के कुछ देर बाद डिप्टी सीएम अजित पवार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement