गुरुग्राम के BBT लग्जरी कार शोरूम पर ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद शूटर

गुरुग्राम में बीबीटी लग्जरी कार शोरूम पर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग मामले में शूटरों की तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हुई हैं. हमलावरों ने करीब दो दर्जन राउंड फायर किए और फरार हो गए. फायरिंग में शोरूम में मौजूद एक ड्राइवर को गोली लगी. पुलिस के मुताबिक मामले में तीन बदमाशों की पहचान हुई है और जांच जारी है.

Advertisement
24 राउंड फायर कर फरार हुए शूटर. (Photo: neeraj vashistha/ITG) 24 राउंड फायर कर फरार हुए शूटर. (Photo: neeraj vashistha/ITG)

नीरज वशिष्ठ

  • गुरुग्राम,
  • 08 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:57 PM IST

हरियाणा के गुरुग्राम में स्थित बिग बॉय टॉयज लक्जरी कार शोरूम (BBT) पर हुई फायरिंग की घटना में अब बड़ा खुलासा हुआ है. वारदात के दौरान शोरूम पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाले शूटरों की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई हैं.

सीसीटीवी में साफ देखा जा सकता है कि हथियार लहराते हुए शूटर दिनदहाड़े शोरूम के बाहर पहुंचे और गोलियां बरसानी शुरू कर दीं. फायरिंग के दौरान दोनों बदमाश करीब दो दर्जन से ज्यादा राउंड फायर करने के बाद मौके से फरार होने में कामयाब हो गए.

Advertisement

यह भी पढ़ें: गुरुग्राम: लग्जरी कार शोरूम पर फायरिंग, हिमांशु भाऊ गैंग ने ली जिम्मेदारी, धमकी भरा पोस्ट वायरल

फायरिंग में ड्राइवर को लगी गोली

इस ताबड़तोड़ फायरिंग के दौरान शोरूम में मौजूद एक ड्राइवर को गोली लग गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस व सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गईं.

सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक इस फायरिंग मामले में तीन बदमाशों की पहचान की गई है. इनकी पहचान झज्जर जिले के कुलासी गांव के रहने वाले अतुल, दीपक और नीरज के रूप में सामने आई है.

विदेश में बैठे गैंगस्टर से जुड़े तार

जांच एजेंसियों के अनुसार इन तीनों आरोपियों का संबंध विदेश में बैठे गैंगस्टर हिमांशु और नीरज फरीदपुर से बताया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि इन बदमाशों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.

Advertisement

इन पर रोहतक, दिल्ली और गुरुग्राम में एक के बाद एक फायरिंग, हत्या के प्रयास और दहशत फैलाने जैसे मामलों में केस दर्ज किए गए हैं.

शाम 5:25 बजे हुई थी ताबड़तोड़ फायरिंग

जानकारी के अनुसार गुरुग्राम के बीबीटी लग्जरी कार शोरूम पर कल शाम करीब 5:25 बजे दो दर्जन राउंड से ज्यादा फायरिंग की गई थी. इस वारदात की जिम्मेदारी विदेश में बैठे गैंगस्टर हिमांशु भाऊ की ओर से ली गई है.

फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मामले की गहन जांच में जुटी हैं और आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement