जिस पर था भरोसा वही बने कातिल, भाई ने पैर पकड़े और पिता ने चाकू से रेता 23 साल की बेटी का गला

गोहाना के देवीनगर में 23 वर्षीय नर्सिंग छात्रा की उसके ही पिता ने गला रेतकर हत्या कर दी. युवती दूसरी जाति के लड़के से शादी करना चाहती थी, जिससे परिवार नाराज था. पुलिस ने पिता, मां और भाई को गिरफ्तार कर एक दिन के रिमांड पर लिया है. मामले की जांच जारी है.

Advertisement
प्रेम संबंध के चलते पिता ने किया बेटी का मर्डर (File Photo: Surender Singh/ITG) प्रेम संबंध के चलते पिता ने किया बेटी का मर्डर (File Photo: Surender Singh/ITG)

सुरेंदर सिंह

  • गोहाना,
  • 13 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 5:20 PM IST

हरियाणा के गोहाना से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां 23 वर्षीय नर्सिंग छात्रा की उसके ही परिवार ने बेरहमी से हत्या कर दी. इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है और लोगों के बीच डर और गुस्से का माहौल है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की. मृतका की पहचान चीनू के रूप में हुई है, जो नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी और अपने करियर को लेकर गंभीर थी. बताया जा रहा है कि वह किसी दूसरी जाति के लड़के से प्रेम करती थी और उससे शादी करना चाहती थी, जबकि परिवार वाले उसकी शादी अपनी ही जाति में करना चाहते थे. इसी बात को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था.

Advertisement

घटना के दौरान चीनू ने खतरे को भांपते हुए पुलिस डायल 112 पर कॉल कर मदद मांगी थी. सूचना मिलते ही महिला पुलिसकर्मी मौके पर पहुंची, लेकिन इसी दौरान आरोपी पिता ने पुलिस के सामने ही बेटी पर हमला कर दिया. इससे घटना की गंभीरता और भी बढ़ गई. बताया जा रहा है कि वारदात के दौरान भाई ने पैर पकड़े और पिता ने चाकू से बेटी का गला रेता. 

पिता और भाई ने मिलकर किया बेटी का मर्डर 

जानकारी के अनुसार, पिता ने तेजधार हथियार से अपनी ही बेटी का गला रेत दिया. घर के अंदर हुई इस वारदात से पूरा मोहल्ला सन्न रह गया. खून से लथपथ हालत में युवती को बचाने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. पुलिस जांच में सामने आया कि इस हत्या में पिता के साथ मां और भाई की भी भूमिका संदिग्ध है. इसके आधार पर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों की पहचान अनिल, गीता और राहुल के रूप में हुई है.

Advertisement

आज पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया. वहीं गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है. जितेंद्र गहलावत ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और पिता, मां और भाई को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है.

पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 

पुलिस अब रिमांड के दौरान पूरे घटनाक्रम और हत्या के पीछे के कारणों की गहराई से जांच कर रही है. इस घटना के बाद देवीनगर इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है. लोग यह समझ नहीं पा रहे हैं कि किन परिस्थितियों में एक पिता अपनी ही बेटी की जान लेने पर उतर आया. फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी है ताकि इस मामले का सच सामने आ सके.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement