गुजरात: पेपर लीक मामले में प्रदर्शन करने वाले 93 AAP कार्यकर्ताओं को मिली बेल

जेल से बाहर आते ही सभी नेताओं ने फिर अपने आंदोलन को शुरू करने की बात कही है. जोर देकर कहा जा रहा है कि इस प्रदर्शन को धीमा नहीं किया जाएगा. 

Advertisement
पेपर लीक मामले में प्रदर्शन करने वाले 93 AAP कार्यकर्ताओं को बेल पेपर लीक मामले में प्रदर्शन करने वाले 93 AAP कार्यकर्ताओं को बेल

गोपी घांघर

  • अहमदाबाद,
  • 31 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 10:19 PM IST
  • पेपर लीक मामले में प्रदर्शन करने वाले 93 AAP कार्यकर्ताओं को बेल
  • बीजेपी के खिलाफ आंदोलन रहेगा जारी, नई रणनीति पर मंथन

गुजरात में क्लर्क पेपर लीक मामला बड़ा बन चुका है. पिछले कई दिनों से लगातार बीजेपी सरकार पर निशाना साधा जा रहा है, गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं. ऐसे ही आरोप आम आदमी पार्टी के 93 कार्यकर्ताओं ने भी लगाए थे. बीजपी के ऑफिस के बाहर प्रदर्शन भी किया गया था. इस वजह से सभी 10 दिन से जेल में बंद थे लेकिन अब बेल पर बाहर आ गए हैं.

Advertisement

जेल से बाहर आते ही सभी नेताओं ने फिर अपने आंदोलन को शुरू करने की बात कही है. जोर देकर कहा जा रहा है कि इस प्रदर्शन को धीमा नहीं किया जाएगा. आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रमुख गोपाल इटालिया ने कहा है कि हम जेल जाने से नहीं डरते हैं. ना अभी डरे हैं ना कभी आगे डरेंगे. हमारा ये आंदोलन अब और ज्यादा आक्रमक होगा. ये भी कहा गया है कि गुजरात गौण सेवा समिति मंडल के अध्यक्ष असित वोरा के इस्तीफे के बिना इस आंदोलन को खत्म नहीं किया जाएगा.

जानकारी के लिए बता दें कि सभी आप नेताओं को जमानत जरूर दी गई है लेकिन वे अभी गांधीनगर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे. इस पर कोर्ट में केस लड़ रहे आप वकील ने कहा है कि वाइब्रेंट समिट को लेकर फिलहाल यह फैसला किया गया है और आने वाले दिनों में हम इस फैसले को चैलेंज करेंगे.

Advertisement

ऐसे में गुजरात की राजनीति में पेपर लीक की वजह से बीजेपी बनाम आम आदमी पार्टी के बीच युद्ध छिड़ गया है. अगर आप की तरफ से आरोप लगाए जा रहे हैं तो बीजेपी भी इनका खंडन करने में देर नहीं कर रही है.

वैसे आम आदमी पार्टी के गोपाल इटालिया हमेशा से ही विवादों में रहे हैं. उन पर छेड़खानी का आरोप भी लग चुका है. कहा गया है कि उन्होंने शराब के नशे में बदसलूकी की थी. लेकिन जब यही सवाल नेता से पूछा गया तो उन्होंने तुरंत कह दिया कि वे शराब को हाथ भी नहीं लगाते हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »