चांदी की चोरी के आरोप में द्वारकाधीश मंदिर के चार पुजारी गिरफ्तार

गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले में स्थित द्वारकाधीश मंदिर के चार पुजारियों को 11 किलो चांदी चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. ये चांदी मंदिर को दान में मिली थी.

Advertisement

aajtak.in

  • जामनगर,
  • 02 अप्रैल 2014,
  • अपडेटेड 2:00 PM IST

गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले में स्थित द्वारकाधीश मंदिर के चार पुजारियों को 11 किलो चांदी चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. ये चांदी मंदिर को दान में मिली थी.

पुलिस की शिकायत में कहा गया है कि पुजारी महंत रामजी बापा ने 24 मार्च को 11 किलोग्राम का चांदी का झंडा दान किया था, जिसे मंदिर के नौ पुजारी ले गए.

Advertisement

शिकायत में कहा गया है कि चांदी ले जाने वाले पुजारियों ने यह कहकर अपने कृत्य का बचाव किया कि द्वारकाधीश मंदिर को दान में दिया गया कोई भी झंडा उनकी संपत्ति है जबकि द्वारकाधीश देवस्थान मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने आरोप लगाए कि इसे ले जाकर पुजारियों ने श्रद्धालुओं का विश्वासभंजन किया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement