गुजरातः जन्म के 2 दिन बाद कोरोना संक्रमित हुई बच्ची, प्लाज्मा चढ़ाने के बावजूद मौत

सूरत में 14 दिन की एक नवजात बच्ची की कोरोना से मौत हो गई है. वह जन्म के दो दिन बाद ही कोरोना वायरस की संक्रमण की चपेट में आ गई थी. बच्ची को प्लाज्मा भी चढ़ाया गया था लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका.

Advertisement
14 दिन की बच्ची का हुआ निधन 14 दिन की बच्ची का हुआ निधन

गोपी घांघर

  • सूरत,
  • 16 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 2:56 PM IST
  • सूरत के वराछा स्थित अस्पताल में हुआ निधन
  • जन्म के दो दिन बाद ही संक्रमित हो गई थी बच्ची

कोरोना वायरस की महामारी कहर बरपा रही है. कोरोना संक्रमितों के साथ ही मृतकों की तादाद भी लगातार बढ़ती जा रही है. गुजरात में भी हालात बेहद खराब हैं. सूबे के सूरत में 14 दिन की एक नवजात बच्ची का निधन हो गया है. वह जन्म के दो दिन बाद ही कोरोना वायरस से संक्रमण की चपेट में आ गई थी. बच्ची को प्लाज्मा भी चढ़ाया गया था लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक सूरत में एक नवजात बच्ची जन्म के दो दिन बाद ही कोरोना पॉजिटिव हो गई थी. बच्ची की मां को पहले से ही कोरोना के सिम्प्टम्स थे लेकिन उसने यह बात किसी को बताया नहीं. कोरोना के सिम्प्टम्स रहने के बावजूद मां अपनी नवजात बच्ची को दूध पिलाती रही. इसका सीधा असर बच्ची के स्वास्थ्य पर पड़ा और वह कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में आ गई.

कोरोना संक्रमित नवजात बच्ची को उपचार के लिए सूरत के वराछा स्थित डायमंड अस्पताल में भर्ती कराया गया था. डायमंड अस्पताल में उपचार के दौरान कोरोना संक्रमित नवजात बच्ची को प्लाज्मा भी चढ़ाया गया था लेकिन बच्ची की जान नहीं बचाई जा सकी. वराछा के अस्पताल में उपचार के दौरान नवजात बच्ची कोरोना से जंग हार गई. बच्ची का निधन हो गया.

Advertisement

गौरतलब है कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर बच्चों के लिए ज्यादा खतरनाक साबित हो रही है. सूरत में ही अब तक तीन बच्चों की मौत हो चुकी है. एक दिन पहले ही सूरत के न्यू सिविल हॉस्पिटल में भी 14 दिन के नवजात बच्चे ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया था. 11 दिन तक कोरोना से लड़ने के बाद जिंदगी की जंग हार गया वो बच्चा जन्म के तीसरे दिन ही संक्रमित हो गया था.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement