गुजरात: 'शॉर्ट ड्रेस' में मंदिर में एंट्री नहीं, अम्बाजी शक्तिपीठ ट्रस्ट का फैसला

शक्तिपीठ अम्बाजी मंदिर ट्रस्ट ने फैसला लिया है कि मंदिर में छोटे कपड़े पहन कर आने वालों को प्रवेश नहीं मिलेगा. ट्रस्ट का कहना है कि जो कपड़े मंदिर की गरिमा को शोभित करें वही कपड़े पहने जाएं.

Advertisement
अम्बाजी मंदिर में अब छोटे कपड़े पहन कर जाने पर रोक लग गयी है अम्बाजी मंदिर में अब छोटे कपड़े पहन कर जाने पर रोक लग गयी है

गोपी घांघर

  • बनासकांठा,
  • 22 मार्च 2021,
  • अपडेटेड 3:42 PM IST
  • अम्बाजी शक्तिपीठ ट्रस्ट का फैसला, छोटे कपड़ों में मंदिर में प्रवेश वर्जित
  • मंदिर के आस पास लगाए गए बैनर
  • मंदिर की गरिमा बनाए रखने की अपील

गुजरात स्थित अम्बा जी शक्तिपीठ मंदिर के ट्रस्ट का एक फैसला चर्चा में है. शक्तिपीठ अम्बाजी मंदिर ट्रस्ट ने फैसला लिया है कि मंदिर में छोटे कपड़े पहन कर आने वालों को प्रवेश नहीं मिलेगा. ट्रस्ट का कहना है कि जो कपड़े मंदिर की गरिमा को शोभित करें वही कपड़े पहने जाएं. बता दें कि कुछ दिनों पहले गुजरात के श्यामलाजी मंदिर ट्रस्ट ने भी ऐसा ही फैसला लिया था.

गुजरात का अंबाजी शक्तिपीठ यात्राधाम है. माना जाता है कि यहां देवी अंबे का ह्रदय गिरा था. इस मंदिर की पौराणिक आस्था को देखते हुए यहां बड़ी संख्या में लोग आते हैं. मंदिर प्रशासन के इस फैसले के बाद मंदिर के आसपास बोर्ड लगा दिए गए हैं, जिसमें लिखा है कि मंदिर के अंदर छोटे कपड़े पहन कर आना वर्जित है. बोर्ड में लिखा है कि मंदिर की गरिमा को शोभित करने वाले कपड़े ही पहनकर लोग मंदिर में प्रवेश करें. हालांकि मंदिर प्रशासन के मुताबिक ये फैसला तो पुराना है, लेकिन मंदिर के आसापास बोर्ड अब लगाए गए हैं. ताकि यहां आने वाले लोग उचित कपड़े पहन कर आएं. 

 

Advertisement

मंदिर प्रशासन के इस इस फैसले का यहां आने वाले श्रद्धालु भी स्वागत कर रहे हैं. गौरतलब है कि अंबाजी मंदिर में हर रोज हजारों की तादाद में देश और दुनिया के लोग आते हैं. ऐसे में मंदिर प्रशासन का मानना है कि लोगों को मंदिर की गरिमा बनाए रखना चाहिए.
 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement