8वीं के बच्चों में ऐसा खूनी झगड़ा! एक ने दूसरे की आंख में घोंप दिया कंपास

अहमदाबाद के इसनपुर पब्लिक स्कूल में दो छात्रों के बीच झगड़ा उस समय गंभीर हो गया, जब एक छात्र ने कंपास से दूसरे की आंख पर हमला कर दिया. घायल छात्र की सर्जरी हुई है. घटना के बाद पुलिस और स्कूल प्रशासन दोनों ने जांच शुरू कर दी है, जबकि बच्चे की हालत पर डॉक्टर निगरानी बनाए हुए हैं.

Advertisement
8वीं के बच्चों में खूनी झगड़ा (Photo: representational image) 8वीं के बच्चों में खूनी झगड़ा (Photo: representational image)

अतुल तिवारी

  • अहमदाबाद,
  • 22 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:52 AM IST

गुजरात में अहमदाबाद नगर निगम संचालित इसनपुर पब्लिक स्कूल में चौंकानेवाली घटना सामने आई. जिसमें आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले दो छात्रों के बीच हुई मारपीट के दौरान एक छात्र ने दूसरे छात्र की आंख मैं राउंडर यानी कंपास से हमला कर दिया. जिससे छात्र की आंख जख्मी हो गई और उसे अस्पताल ले जाना पड़ा जहां उसकी आंख का ऑपरेशन हुआ.

Advertisement

इस गंभीर मामले की जांच पुलिस ने शुरू की है तो साथ ही में अहमदाबाद स्कूल बोर्ड के एडमिनिस्ट्रेटर ऑफिसर द्वारा भी जांच के आदेश दिए गए है. 14 साल का छात्र बुरी तरह घायल हो गया है.  शिक्षकों द्वारा तुरंत ही बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. छात्र का अहमदाबाद में स्थित सिविल अस्पताल में इलाज हुआ. इस मामले में हुई घटना को लेकर पुलिस को जानकारी दी गई तो कानूनी कार्यवाही शुरू हुई है.

इसनपुर पब्लिक स्कूल के इंचार्ज प्रिंसिपल लक्ष्मी शर्मा ने कहा, 20 अप्रैल के दिन छठी से लेकर आठवीं तक के छात्रों की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा थी. 11 बजे परीक्षा पूर्ण होने के बाद छात्र अपने क्लास से बाहर निकल चुके थे. यहीं दो छात्रों के बीच में किसी बात को लेकर तकरार शुरू हुई जब एक छात्र बुरी तरह घायल हो गया.

Advertisement

डॉक्टर निलेश पारसीकर ने कहा कि ऑपरेशन के बाद बच्चे को डिस्चार्ज किया गया है. वापिस एक हपते बाद बच्चे को अस्पताल बुलाया गया है. लेकिन आंखों में लगी चोट को लेकर भविष्य में कितना विजन लौटेगा, वह कुछ दिनों बाद ही कहा जा सकेगा. इस मामले की गंभीरता के मद्देनजर दक्षिण जोन के अधिकारी को जांच के आदेश दिए हैं. प्राथमिक जांच में स्कूल की किसी प्रकार की लापरवाही हो ऐसा नहीं लग रहा है. बच्चों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ था ? क्यों मारपीट हुई ? ये जांच करने के बाद स्पष्ट कहा जा सकेगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement