जफरुल इस्लाम ने शो कॉज नोटिस पर दिल्ली सरकार को भेजा जवाब

दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष जफरुल इस्लाम ने शो कॉज नोटिस का जवाब दिल्ली सरकार को दे दिया है. उनका जवाब दिल्ली के कानून मंत्री के पास विचाराधीन है. यह जानकारी दिल्ली सरकार ने हाई कोर्ट में दी है.

Advertisement
दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष जफर उल इस्लाम खान (फाइल फोटो) दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष जफर उल इस्लाम खान (फाइल फोटो)

पूनम शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 04 जून 2020,
  • अपडेटेड 3:04 PM IST

  • फेसबुक पर विवादित पोस्ट लिख चुके हैं जफरुल इस्लाम
  • जवाब दिल्ली सरकार के कानून मंत्रालय के पास विचाराधीन

दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष जफरुल इस्लाम को पद से हटाने के लिए दाखिल की गई याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट में दूसरी बार गुरुवार को सुनवाई हुई. कोर्ट में बताया गया कि जफरुल इस्लाम ने शो कॉज नोटिस पर दिल्ली सरकार को अपना जवाब भेज दिया है.

Advertisement

‪हाई कोर्ट को दिल्ली सरकार की तरफ से बताया गया है कि पद से हटाने को लेकर भेजे गए शो कॉज नोटिस पर जफरुल इस्लाम ने अपना जवाब दे दिया है. दिल्ली सरकार के वकील ने कोर्ट को बताया है कि जफरुल इस्लाम द्वारा भेजा गया जवाब फिलहाल दिल्ली के कानून मंत्री के पास विचाराधीन है.

गौरतलब है कि दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष जफरुल इस्लाम का कार्यकाल 14 जुलाई को खत्म हो रहा है. शो कॉज नोटिस के बाद जफरुल इस्लाम के दिए गए जवाब से दिल्ली सरकार संतुष्ट होती है या नहीं, यह देखना दिलचस्प होगा. उन्हें हटाने की प्रक्रिया की तस्वीर अभी तक साफ नहीं हो सका है. दिल्ली हाईकोर्ट ने फिलहाल इस याचिका का निपटारा कर दिया है.

जफरुल इस्लाम खान ने 28 अप्रैल को लिखा था कि भारत में मुसलमानों को प्रताड़ित किया जा रहा है. जफरुल इस्लाम ने कहा था कि अभी तो भारत में रह रहे मुसलमानों ने उनके खिलाफ लिंचिंग, दंगों और नफरती अभियानों की शिकायत अरब देशों और देश के बाहर के मुस्लिमों से की ही नहीं है.

Advertisement

उन्होंने कहा कि अगर उन्हें ऐसा करने के लिए मजबूर किया जाता रहा तो भारत की परेशानियां बढ़ सकती हैं. साथ ही जफरुल इस्लाम ने कुवैत को भारतीय मुसलमानों के साथ खड़े होने के लिए धन्यवाद भी दिया था. इसके बाद उन पर देशद्रोह का मुकदमा भी दर्ज हो चुका है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement