गड्ढे में गिरी दूल्हा-दुल्हन की कार, दोनों जख्मी

इस हादसे में दुल्हन-दूल्हा समेत 2 महिलाएं घायल हो गईं. बाकी लोगों को भी चोटें आई हैं. बताया जा रहा है कि दिल्ली से गाजियाबाद की ओर एक मारूति ब्रीजा कार जा रही थी. इस कार में शादी का नया जोड़ा बैठा था.

Advertisement
दुर्घटनाग्रस्त कार दुर्घटनाग्रस्त कार

तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली,
  • 14 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 11:15 PM IST

दिल्ली के मयूर विहार फेज 2 इलाके में हाइवे NH24 के पास उस समय चीख-पुकार सुनाई देने लगी जब एक अनियंत्रित कार ओवरटेक करने के चक्कर में रोड से नीचे आकर पलट गई. बताया जाता है कि कार में दूल्हा और दुल्हन सवार थे.

इस हादसे में सवार समेत 2 महिलाएं घायल हो गईं. बाकी लोगों को भी चोटें आई हैं. बताया जा रहा है कि दिल्ली से गाजियाबाद की ओर एक मारूति ब्रीजा कार जा रही थी. इस कार में शादी का नया जोड़ा बैठा था.

Advertisement

शादी करके ये जोड़ा गुड़गांव से वसुंधरा की ओर जा रहा था. पर कार के ड्राइवर ने एक तेज रफ्तार से जा रहे अज्ञात वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की, जिसके कारण कार का संतुलन बिगड़ गया और वह गड्ढे में जा गिरी.

घायल के परिवार वालो का कहना है कि रोड के ऊपर ऐसा कोई भी बोर्ड नही लगाया गया है जिससे यह पता चल सके कि कोई चल रहा है या नहीं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »