दिल्ली नगर निगम (MCD) ने मंगलवार से सभी 12 जोन में अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू कर दिया. यह 15 दिनों तक चलेगा. जी-20 शिखर सम्मेलन को देखते हुए एमसीडी ने अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर दिल्ली की प्रमुख सड़कों की सफाई और रखरखाव का काम एजेंसियों के साथ मिलकर शुरू किया है.
सेंट्रल जोन ने गोविंदपुरी, ओखला, सरिता विहार, अंसारी रोड, दयानंद रोड, महावीर वाटिका, परदा बाग और दरियागंज इलाकों में अभियान चलाया है. सेंट्रल जोन की जनरल ब्रांच की टीम ने 2 किमी में अतिक्रमण हटाया. इसके अलावा 22 वस्तुओं को जब्त कर लिया गया. रोहिणी जोन ने अपने तीन वार्डों में अभियान चलाया और 4 किमी की सफाई की.
रोहिणी जोन ने पीरागढ़ी मेट्रो स्टेशन और नांगलोई मेट्रो स्टेशन के पास अभियान चलाया और 6 वस्तुएं जब्त की. साउथ जोन ने भी अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 59 सामान जब्त किया. दक्षिण जोन में सिद्धार्थ बाजार, दुबराल मार्ग, मदनगीर, दक्षिणपुरी, फतेहपुर बेरी और भाटी खदान क्षेत्र में अभियान चलाया गया. कार्रवाई के दौरान साउथ जोन ने 33 पक्के/अस्थायी ढांचों को तोड़ा.
करोल बाग जोन ने कीर्ति नगर लक्कड़ बाजार क्षेत्र के 1 किमी क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया. अभियान के दौरान 53 वस्तुएं जब्त की गईं. शाहदरा साउथ जोन ने अपने क्षेत्र में अभियान चलाया और 102 सामान और 17 वाहन जब्त किए. शाहदरा नॉर्थ जोन ने यमुना विहार और भजनपुरा इलाके में भी अभियान चलाया. सिटी एसपी जोन ने पुल कुतुब रोड, मेन सदर बाजार, बड़ा टूटी चौक, आजाद मार्केट एरिया से अतिक्रमण हटाया और 2 किमी तक की सफाई की. नजफगढ़ जोन ने मधु विहार और उसके आसपास के इलाकों से भी अतिक्रमण हटाया.
नरेला जोन ने अलीपुर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की और फुटपाथ को खाली कराया. केशवपुरम जोन ने शालीमार बाग इलाके में अभियान चलाया और 1.2 किमी सफाई की. अभियान के तहत केशवपुरम जोन द्वारा 25 आइटम जब्त किए गए. इसी तरह वेस्ट जोन ने भी अपने अधिकार क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने के लिए सघन अभियान चलाया.
एमसीडी आगामी जी-20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर दिल्ली को सर्वश्रेष्ठ रूप देने के लिए सभी आवश्यक उपाय कर रही है. सभी संबंधित अधिकारियों को जी-20 शिखर सम्मेलन की सफलता की कहानी में दिल्ली को एक चमकदार अध्याय बनाने की दिशा में सर्वोत्तम प्रयास करने के निर्देश जारी किए गए हैं.
राम किंकर सिंह