युवक ने लड़की के साथ की मारपीट, अस्पताल पहुंची तो मुंह पर फेंक दिया कैमिकल

गुरुग्राम के सिविल अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया जब मेडिकल जांच के लिए पहुंची 24 वर्षीय युवती पर कैमिकल से हमला कर दिया गया. हमलावर युवक के साथ आई एक युवती भी वारदात के दौरान मौजूद थी. अचानक हुए इस हमले से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई.

Advertisement
युवक ने लड़की के साथ की मारपीट, अस्पताल पहुंची तो मुंह पर फेंक दिया कैमिकल (Photo: itg) युवक ने लड़की के साथ की मारपीट, अस्पताल पहुंची तो मुंह पर फेंक दिया कैमिकल (Photo: itg)

नीरज वशिष्ठ

  • गुरुग्राम,
  • 09 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:46 AM IST

दिल्ली से सटे गुरुग्राम के सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने पहुंची युवती पर कैमिकल अटैक का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पीड़िता का चेहरा और शरीर के कई हिस्से बुरी तरह से झुलस गए हैं. प्राथमिक उपचार के बाद उसे दिल्ली के  सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया.

वारदात दिल्ली से सटे गुरुग्राम के नागरिक अस्पताल की है जहां नूह की रहने वाली 24 साल की युवती अपनी मौसी से मिलने सुभाष नगर इलाके में आई थी और उसका पीछा करते एक युवक भी सुभाष नगर में पहुंचा.  दोनों के बीच कहासुनी हुई - मारपीट हुई. इसके बाद पीड़िता को घायल हालात में गुरुग्राम के सेक्टर 10 A के नागरिक अस्पताल में लाया गया. तभी आरोपी युवक व उसके साथ आई एक युवती ने पीड़िता पर ऐसिड अटैक किया और मौके से फरार हो गए. 
 
गुरुग्राम के नागरिक अस्पताल में हुई इस सनसनीखेज वारदात के बाद अस्पताल में अफरा तफरी फैल गयी. पीड़िता को गंभीर हालात में आपातकालिन वार्ड में एडमिट किया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया है. 

Advertisement

हालांकि युवक और पीड़िता के बीच ऐसी क्या बात हुई जिसको लेकर विवाद था,  इसका खुलासा तो नहीं हो पाया लेकिन मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी की मानें तो युवक और युवती साथ आए थे और फिर अचानक इतनी जल्दबाजी में हुआ के युवक ने केमिकल फेंका और भाग निकला. युवक के साथ आई युवती कौन थी, इसका खुलासा नहीं हो पाया. बहरहाल मौके पर पहुंची गुरुग्राम पुलिस ने तमाम सबूतों को कब्जे में लेकर मामले की तफ़्तीश शुरू कर दी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement