यौन शोषण के आरोपों के बाद गोवा के मंत्री मिलिंद नाइक का इस्तीफा, जानिए क्या है पूरा मामला

मिलिंद नाइक दक्षिण गोवा के मोरमुगाओ के विधायक हैं. वे मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व वाली पिछली कैबिनेट का भी हिस्सा रहे हैं. गोवा कांग्रेस के अध्यक्ष गिरीश चोडनकर ने नाइक पर यौन शोषण के मामले में शामिल होने का आरोप लगाया था और मांग की थी कि मंत्री को बर्खास्त करना चाहिए और पुलिस को उनके खिलाफ आरोपों की जांच शुरू करनी चाहिए.

Advertisement
भाजपा विधायक मिलिंद नाइक. -फाइल फोटो भाजपा विधायक मिलिंद नाइक. -फाइल फोटो

aajtak.in

  • पणजी,
  • 16 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 12:31 PM IST
  • मुख्यमंत्री सावंत ने कहा- कांग्रेस के आरोपों की जांच होगी
  • मनोहर पर्रिकर सरकार में भी मंत्री रहे हैं मिलिंद नाइक

गोवा के शहरी विकास मंत्री और भाजपा विधायक मिलिंद नाइक ने बुधवार को राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया. कांग्रेस ने नाइक पर यौन शोषण के मामले में शामिल होने का आरोप लगाया है. गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि भाजपा विधायक मिलिंद नाइक के खिलाफ कांग्रेस के आरोपों की राज्य सरकार जांच करेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने जो भी सबूत पेश किए हैं, उसकी हम जांच करेंगे। 

Advertisement

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने बुधवार देर रात एक बयान जारी कर कहा कि नाइक ने 'स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच' सुनिश्चित करने के लिए अपना इस्तीफा दे दिया है. सीएमओ ने एक ट्वीट में कहा कि नाइक का इस्तीफा स्वीकार कर राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई को भेज दिया गया है.

पर्रिकर सरकार में भी मंत्री रहे हैं नाइक

मिलिंद नाइक दक्षिण गोवा के मोरमुगाओ के विधायक हैं. वे मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व वाली पिछली कैबिनेट का भी हिस्सा रहे हैं. गोवा कांग्रेस के अध्यक्ष गिरीश चोडनकर ने नाइक पर यौन शोषण के मामले में शामिल होने का आरोप लगाया था और मांग की थी कि मंत्री को बर्खास्त करना चाहिए और पुलिस को उनके खिलाफ आरोपों की जांच शुरू करनी चाहिए.

करीब 15 दिन पहले चोडनकर ने पहली बार इस मुद्दे को उठाया था, लेकिन उस समय मंत्री का नाम नहीं लिया था. उन्होंने मंत्री को कैबिनेट से हटाने के लिए मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत को 15 दिन का समय दिया था. सीएम सावंत ने चोडनकर से मंत्री का नाम लेने और पीड़िता की ओर से उनके खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायत की कॉपी उपलब्ध कराने को कहा था.

Advertisement

गोवा कांग्रेस अध्यक्ष चोडनकर के बाद गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संकल्प अमोनकर ने भी मंत्री नाइक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमोनकर ने पीड़िता और मंत्री के बीच हुई बातचीत की एक कथित ऑडियो भी जारी किया था.

मुख्यमंत्री ने कहा- विधायक के खिलाफ कांग्रेस के आरोपों की जांच होगी

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने गुरुवार को कहा है कि भाजपा विधायक मिलिंद नाइक के खिलाफ कांग्रेस के आरोपों की राज्य सरकार जांच करेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने जो भी सबूत पेश किए हैं, उसकी हम जांच करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि नाइक ने उनसे कहा कि वह व्यक्तिगत स्तर पर केस लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि कैबिनेट का पद खाली रहेगा और कोई नई नियुक्ति नहीं होगी. सावंत ने कहा कि मैं नाइक के सभी विभागों को संभालूंगा. बता दें कि राज्य में 2022 फरवरी में विधानसभा चुनाव भी होने हैं.

जनवरी 2017 में महिला ने दर्ज कराया था केस

35 साल की महिला ने जनवरी 2017 में तत्कालीन मंत्री मिलिंद नाइक के अलावा 14 लोगों के खिलाफ मोरमुगांव थाने में यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था. महिला के मुताबिक, उसका उत्पीड़न किया गया और उसे धमकाया भी गया. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement