चुनावी तैयारी, दिल्ली के गांवों में किसान संपर्क यात्रा निकालेगी AAP

पार्टी दफ्तर में आम आदमी पार्टी के किसान सम्मेलन में किसान अपनी समस्याओं और सुझाव को लेकर दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय से बातचीत करते नजर आये.

Advertisement
पार्टी दफ्तर में आम आदमी पार्टी के 'किसान सम्मेलन' पार्टी दफ्तर में आम आदमी पार्टी के 'किसान सम्मेलन'

पंकज जैन

  • नई दिल्ली,
  • 29 सितंबर 2019,
  • अपडेटेड 9:35 PM IST

  • 'किसान सम्मेलन' में किसानों ने बताए सुझाव और समस्याओं
  • किसानों की टीम गांव जाकर करेगी केजरीवाल सरकार का प्रचार

दिल्ली की सत्ता में 5 साल पूरे कर रही आम आदमी पार्टी ने आगामी चुनाव के लिए रणनीति बनाना शुरू कर दी है. पार्टी नेताओं ने खास तौर पर दिल्ली देहात के गांव और किसानों से संपर्क करने की तैयारी की जा रही है. इसी सिलसले में आम आदमी पार्टी ने रविवार को पार्टी दफ्तर में किसान सम्मेलन का आयोजन किया. जहां दिल्ली देहात के कई किसानों ने हिस्सा लिया.

Advertisement

प्रदेश स्तर पर बनेगी एक टीम

पार्टी दफ्तर में आम आदमी पार्टी के 'किसान सम्मेलन' में किसान अपनी समस्याओं और सुझाव को लेकर दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय से बातचीत करते नजर आये. किसान सम्मेलन के दौरान गोपाल राय ने किसानों से प्रदेश स्तर पर एक टीम बनाने का प्रस्ताव रखा. गोपाल राय ने 'आजतक' को बताया कि किसानों की ये टीम गांव-गांव जाकर केजरीवाल सरकार के कामकाज का प्रचार भी करेगी.

यात्रा दशहरे के बाद

आम आदमी पार्टी द्वारा हर गांव में किसानों की एक अलग टीम बनाने के लिए 15 किसान सदस्यों की कमेटी बनाई है. ये कमेटी दिल्ली देहात के हर गांव में संगठन को मजबूत करने का काम करेगी. 15 सदस्यों वाली कमेटी को 'किसान संपर्क यात्रा' की तैयारी करने की जिम्मेदारी दी गई है. पार्टी नेता गोपाल राय ने किसानों को दशहरे के बाद 'किसान संपर्क यात्रा' शुरू करने का सुझाव दिया है.

Advertisement

हर गांव में बनेगी टीम

किसान संपर्क यात्रा में हर गांव में बनाई गयी टीम घर घर जाकर लोगों से बातचीत करेगी. साथ ही केजरीवाल सरकार की उपलब्धियों वाला एक पर्चा छपवाया जाएगा,  इस पर्चे को पार्टी द्वारा तैयार की गयी टीमें गांव-गांव जाकर बांटेंगी.

आपको बता दें कि हाल ही में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सांसद संजय सिंह को चुनाव प्रभारी और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता को कैम्पेन डायरेक्टर नियुक्त किया है. इसी सिलसिले में आम आदमी पार्टी अलग अलग संगठन के साथ मिलकर चुनावी रणनीति बनाने में जुट गयी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement