Delhi Weather Updates: दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश, दिन में छाया अंधेरा, अलर्ट जारी

Dealhi Weather Forecast Today Updates, Heavy Rain Alert in Delhi: दिल्ली में मंगलवार सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने दो दिन के लिए दिल्ली में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.

Advertisement
Dealhi Weather Forecast Today Updates, Heavy Rain Alert in Delhi, दिल्ली में भारी बारिश Dealhi Weather Forecast Today Updates, Heavy Rain Alert in Delhi, दिल्ली में भारी बारिश

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 2:48 PM IST

राजधानी दिल्ली में तेज बारिश का सिलसिला मंगलवार की सुबह से ही जारी है. लगातार हो रही बारिश के कारण कई इलाकों में पानी भर गया है. वहीं, आसमान में घने बादलों के होने के कारण अंधेरा छा गया है. मौसम विभाग ने दिल्ली के कुछ इलाकों में अगले दो दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली तथा आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश का अनुमान है.

Advertisement

इधर, मिंटो रोड पर फिर से पानी भर गया है, एहतियात के तौर पर ट्रैफिक पुलिस ने इस रोड का प्रयोग नहीं करने की अपील की है. इसकी जगह सेंट्रल दिल्ली के लिए रणजीत सिंह फ्लाईओवर के प्रयोग की सलाह दी गई है.

बीती रात हुई बारिश के कारण दिल्ली की सड़कों पर जलजमाव हो गया. कई जगहों पर यातायात बाधित रहा. वहीं, कुछ इलाकों में लोग पानी में फंसे दिखे.

दिल्ली के अन्ना नगर इलाके में 10-15 परिवार के लोग बारिश में घर के ढह जाने के बाद मेट्रो स्टेशन के नीचे आसरा लिए हुए हैं. घर गिर जाने के बाद एक पीड़ित ने कहा कि घर गिर गया, जहां रुके वहां पानी घुस गया और सरकार की तरफ से उनकी कोई बात सुनी नहीं जा रही है.

मौसम के पूर्वानुमान में कहा गया, 'दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश में अगले दो दिन में बारिश हो सकती है तथा कुछ-कुछ स्थानों पर भारी और बहुत भारी बारिश भी हो सकती है. इसके बाद बारिश में कमी आएगी.'

Advertisement

मौसम विज्ञानियों ने कहा कि उत्तर पश्चिमी भारत पर अगले दो से तीन दिन में बंगाल की खाड़ी से आने वाली आर्द्र पूर्वी हवाओं और अरब सागर से आने वाली दक्षिणपश्चिमी हवाओं का मेल होता रहेगा. इस बीच यहां मानसून भी आया हुआ है. इन दो कारकों से अगले 24 घंटे में दिल्ली-एनसीआर में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग ने आज 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने व भारी बारिश का अनुमान जताया है. सोमवार को दिन में राष्ट्रीय राजधानी में छिटपुट बारिश होती रही और यह सिलसिला मंगलवार की सुबह तक जारी रहा. राजधानी के सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. रविवार को दिल्ली में मानसून की पहली मूसलाधार बारिश में 4लोगों की मौत हो गई थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement