दिल्ली: घर में खेलते-खेलते एक दूसरे पर गिरीं 2 बहनें, एक की हुई मौत

दिल्ली में एक फ्लैट के अंदर एक लड़की मौत हो गई. जबकि उसकी बहन बेहोश हो गई. दावा किया जा रहा है कि बच्ची की मौत किसी केमिकल की गंध की वजह से हुई.

Advertisement
फ्लैट में लड़की की संदिग्ध मौत. (Photo: Representational ) फ्लैट में लड़की की संदिग्ध मौत. (Photo: Representational )

aajtak.in

  • दिल्ली,
  • 16 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:03 AM IST

पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में एक फ्लैट से किसी संदिग्ध केमिकल की गंध आने की खबर के बाद ढाई साल की एक बच्ची की मौत हो गई. जबकि उसकी बड़ी बहन बेहोश हो गई. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. पुलिस के अनुसार दोपहर करीब 2:19 बजे एक PCR कॉल आई, जिसमें गाजीपुर स्थित आशीर्वाद अपार्टमेंट के एक फ्लैट से किसी संदिग्ध केमिकल की गंध आने की सूचना दी गई थी.

Advertisement

पुलिस अधिकारी ने बताया कि कॉल करने वाले ने बताया कि एक कमरे के अंदर दो बच्चे बेहोश हो गए थे. जहां उनकी मां भी मौजूद थी. बच्चों को तुरंत नोएडा के सेक्टर 11 में पास के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने छोटी बच्ची को मृत घोषित कर दिया. उसकी सात साल की बड़ी बहन की हालत स्थिर पाई गई और वह फिलहाल सुरक्षित है.

यह भी पढ़ें: फोन पर बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड के घर मौत का तांडव... पिता ने हंसिए से गला काटकर की बेटी की बेरहमी से हत्या

शुरुआती जांच के तहत एक क्राइम टीम और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) के अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया. पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान टीमों को घटनास्थल पर किसी भी तरह की गड़बड़ी के कोई तत्काल संकेत नहीं मिले. अधिकारी ने बताया कि अपने शुरुआती बयान में बच्चों की मां ने पुलिस को बताया कि दोनों बच्चियां कमरे के अंदर एक साथ खेल रही थीं, तभी अचानक वे एक-दूसरे के ऊपर गिर गईं और बेहोश हो गईं.

Advertisement

घटना के समय बच्चों के पिता, जो दर्जी का काम करते हैं, अपनी दुकान पर थे. घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी दौरा किया. अधिकारियों ने कहा कि रोहिणी स्थित फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) के एक केमिकल विशेषज्ञ को घटनास्थल की जांच के लिए बुलाया गया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या किसी केमिकल पदार्थ के रिसाव या किसी अन्य खतरनाक तत्व के कारण यह घटना हुई है. पुलिस ने बताया कि बच्ची की मौत से जुड़े हालात की आगे की जांच जारी है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement