दिल्ली में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ नॉर्थ MCD की मुहिम, खोला बर्तन बैंक

प्लास्टिक के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान से लोगों को हो रही दिक्कत को देखते हुए नॉर्थ एमसीडी की स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन जयप्रकाश ने सदर इलाके में एक बर्तन बैंक खोला है. लोग अपने घर में होने वाले आयोजन, सामाजिक कार्यक्रम में इसका मुफ्त में इस्तेमाल कर सकते हैं.

Advertisement
दिल्ली में प्लास्टिक के खिलाफ MCD ने खोला बर्तन बैंक (फोटो- सुशांत मेहरा) दिल्ली में प्लास्टिक के खिलाफ MCD ने खोला बर्तन बैंक (फोटो- सुशांत मेहरा)

सुशांत मेहरा

  • नई दिल्ली,
  • 20 सितंबर 2019,
  • अपडेटेड 6:58 PM IST

  • MCD ने शादी-विवाह में प्लास्टिक बैन करने की बात कही
  • बर्तन बैंक बनाकर आयोजनों में मुफ्त में देगी बर्तन MCD

सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ चल रही मुहिम में अब एमसीडी भी मैदान में कूद चुकी है. नॉर्थ एमसीडी ने एडवाइजरी जारी कर शादी-विवाह में प्लास्टिक बैन करने की बात कही है. इतना ही नहीं एमसीडी ने बर्तन बैंक बनाकर लोगों से अपने आयोजनों में प्लास्टिक की बजाए स्टील के बर्तन इस्तेमाल करने को कहा है.

Advertisement

इसके लिए नॉर्थ एमसीडी की स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन जयप्रकाश ने सदर इलाके में बर्तन बैंक खोला है. लोग अपने घर में होने वाले आयोजन, सामाजिक कार्यक्रम में इसका मुफ्त में इस्तेमाल कर सकते हैं. जयप्रकाश ने कहा कि पूरे नॉर्थ एमसीडी में कुल 104 वार्ड हैं. सभी निगम पार्षदों को चिट्टी लिखी गई है कि वो अपने-अपने वार्ड में इस तरह के बर्तन बैंक खोलें. वार्डों में खोले जा रहे इन बैंकों की मुहिम का असर भी दिखाई देने लगा है.

बैंक खुलते ही अलग-अलग संस्थाओं से लोग आने लगे हैं. लोगों का मानना है कि एमसीडी की ये मुहिम कारगर है. आने वाला वक्त त्योहारों का है. नवरात्रि और उसके बाद कई सारे धार्मिक कार्यक्रम हैं तो ऐसे में इसके जमकर इस्तेमाल होने की उम्मीद है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement