ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर हमले के विरोध में अकाली दल का प्रदर्शन

पाकिस्तान स्थित ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर हुए हमले के विरोध में अकाली दल प्रदर्शन कर रहा है. दिल्ली में सिख समुदाय गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी और अकाली दल ने शनिवार को ननकाना साहिब हमले के खिलाफ प्रदर्शन किया. 

Advertisement
प्रदर्शन करते अकाली दल के नेता प्रदर्शन करते अकाली दल के नेता

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 जनवरी 2020,
  • अपडेटेड 3:44 PM IST

  • ननकाना साहिब हमले के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन
  • पाकिस्तानी दूतावास के बाहर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन

पाकिस्तान स्थित ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर हुए हमले के विरोध में अकाली दल प्रदर्शन कर रहा है. दिल्ली में सिख समुदाय गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी और अकाली दल ने शनिवार को ननकाना साहिब हमले के खिलाफ प्रदर्शन किया.

बता दें कि अकाली दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मंजिंदर सिरसा ने शुक्रवार को ही ट्विटर पर यह जानकारी दी थी कि पाकिस्तान में गुरुद्वारा ननकाना साहिब पर हमले के मद्देनजर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी और अकाली दल शनिवार को पाकिस्तानी दूतावास के बाहर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करेगा.

Advertisement

असल में, पाकिस्तान में ननकाना साहिब गुरुद्वारा पर हमला हुआ था. भीड़ ने ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर पथराव किया. साथ ही ननकाना साहिब गुरुद्वारे का नाम बदलने और सिखों को वहां से भगाने के नारे भी लगाए. इस दौरान काफी संख्या में सिख श्रद्धालु ननकाना साहिब गुरुद्वारे में फंस गए हैं और वहां से जल्द से जल्द निकालने की मांग की है.

हमला करने वाली भीड़ की अगुवाई मोहम्मद हसन का भाई कर रहा था. मोहम्मद हसन ने ही सिख लड़की जगजीत कौर को अगवा किया था और उससे निकाह कर लिया था. मोहम्मद हसन के भाई ने कहा कि सिखों ने जगजीत कौर को वापस भेजने के लिए दवाब डाला, लेकिन यह कभी नहीं होगा, क्योंकि वह अब मुस्लिम बन चुकी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement