दिल्ली पुलिस की वैन से कुचलकर एक शख्स की मौत, दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

यह मामला रामकृष्ण आश्रम मेट्रो स्टेशन का है. पुलिस कहना है कि पीसीआर वैन के ड्राइवर से गलती से एक्सीलेटर दब गया था, जिससे गाड़ी सड़क किनारे व्यक्ति पर चढ़ गई.

Advertisement
दिल्ली पुलिस की गाड़ी से कुचलकर व्यक्ति की मौत (Photo: ITG) दिल्ली पुलिस की गाड़ी से कुचलकर व्यक्ति की मौत (Photo: ITG)

हिमांशु मिश्रा / अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 18 सितंबर 2025,
  • अपडेटेड 10:38 AM IST

राजधानी में दिल्ली पुलिस की गाड़ी से कुचलकर एक शख्स की मौत का मामला सामने आया है. यह घटना रामकृष्ण आश्रम मेट्रो स्टेशन की बताई जा रही है.

इस मामले में दोनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है. एक एएसआई और एक कॉन्स्टेबल को सस्पेंड किया गया है. पुलिस का कहना है कि एफआईआर दर्ज की जा रही है. मेडिकल भी करवाया जाएगा. 

Advertisement

यह घटना दिल्ली के थाना मंदिर मार्ग इलाके की है. दिल्ली पुलिस की पीसीआर वैन ने एक शख्स को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही व्यक्ति की मौत हो गई. 

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, पुलिस की पीसीआर वैन के ड्राइवर ने गलती से एक्सीलेटर दबा दिया, जिसके कारण पीसीआर वैन सड़क किनारे एक शख्स पर चढ़ गई, जिससे उसकी मौत हो गई. फिलहाल मौके पर पहुंची क्राइम टीम और दिल्ली पुलिस की टीम जांच पड़ताल कर रही है. 



बॉडी को पास के अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मृतक का नाम गंगाराम तिवारी है, जो सड़क किनारे चाय का स्टॉल लगाता था. प्रत्यक्षदर्शी पंडित बाबू तिवारी का कहना है कि जब पीसीआर वैन ने तिवारी को टक्कर मारी तो पुलिसकर्मी नशे की हालत में थे. गंगाराम तिवारी पेड़ के नीचे अपने चाय के स्टॉल पर सो रहा था तभी पुलिस वैन ने उसे टक्कर मार दी. 

Advertisement
गंगाराम तिवारी

बता दें कि मृतक गंगाराम तिवारी दिव्यांग था और वह बीते एक दशक से वहां चाय का स्टॉल लगा रहा था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement